स्वादिष्ट मूंग दाल की पकौड़ी कैसे बनाएं – Moong Daal Pakodi

स्वादिष्ट मूंग दाल की पकौड़ी (Moong Daal Pakodi) : मूंग दाल की पकौड़ी को लोकल भाषा में मंगोड़ी भी कहा जाता है | यह बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होती है | यह पीली मूंग की दाल से बनाई जाती है | आप चाहें तो छिलके वाली मूंग दाल से भी बना सकते हैं | छिलके वाली मूंग दाल की पकौड़ी भी स्वादिष्ट लगती है | इसे बनाना बहुत आसान भी है |

मूंग दाल की पकौड़ी कैसे बनाएं Moong Daal Pakodi

जब भी बारिश का मौसम शुरू होता है तो सबका मन पकौड़े खाने का होता है | ऐसे में यदि स्वादिष्ट मूंग की पकौडी खाने को मिल जाये तो क्या ही कहना | यह पकौड़ी स्वादिष्ट होने के कारण यह लगभग सभी लोगो को पसंद होती है |

बरसात या ठंडी के मौसम में सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक में चाय के साथ मूंग दाल पकौड़ी खाने में बहुत मज़ा आता है | हरी चटनी और मूंग दाल पकौड़ी का स्वाद लाजवाब होता है |

मूंग दाल का सेवन स्वास्थ के लिए अच्छा होता है | और मूंग दाल पकौड़ी को खाने से भी कई फायदे होते हैं | यह मूंग दाल प्रोटीन अच्छा स्त्रोत है |

स्वादिष्ट मूंग दाल की पकौड़ी आसानी से झटपट कैसे बनाएं (Moong Daal Pakodi) :

इस मूंग दाल के पकौड़ी को बनाने में बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है | यह बहुत ही कम समय में झटपट तरीके से बन कर तैयार हो जाती है | इस मूंग दाल पकौड़ी बनाने के लिए मूंग दाल को 6 से 7 घंटे के लिए भिंगो कर रखना होता है |

इसके बाद मूंग दाल को पीस कर इसमें लहसुन मिर्च मिला कर यह पकौड़ी बनाई जाती है | आज हम यह हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल की पकौड़ी बनायेंगे |

इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेगे की यह मुंग दाल पकौड़ी रेसिपी झटपट तरीके से आसानी कैसे बनाई जाती है |

आइये तो फिर मूंग दाल पकौड़ी बनाना शुरू करते हैं |

टेस्टी मूंग दाल की पकौड़ी के लिए आवश्यक सामग्री

(Ingredients required for Tasty Moong Dal Dumplings):   

  • भिंगोया हुआ मूंग दाल (Soaked Moong Dal) – 400 ग्राम
  • लहसुन (Garlic) – 4 कली
  • अदरक (Ginger) – ¼ इंच
  • हरी मिर्ची (Green chili) – 2
  • धनिया पत्ता (Coriander leaves) – जरूरत अनुसार
  • साबुत जीरा (Cumin) – ½ tsp
  • जीरा पाउडर (Cumin powder) – ½ tsp
  • कालीमिर्च पाउडर (Black pepper powder) – ¼ tsp
  • धनिया पाउडर (Coriander powder) – ½ tsp
  • चाट मसाला (Chaat masala powder) – ½ tsp
  • नमक (Salt) – जरुरत के अनुसार
  • तेल (Oil) – तलने के लिए जरूरत अनुसार

हरी चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients needed to make green chutney):

  • हरा धनिया पत्ता (Green coriander leaves) – 1 कप
  • अदरक (Ginger) – ¼ इंच
  • लहसुन (Garlic) – 4 कली
  • हरी मिर्च (Green chili) – 2
  • नमक (Salt) – स्वाद के अनुसार
  • अमचूर / निम्बू का रस (Amchoor / Lemon juice) – 1 tsp

मूंग दाल की पकौड़ी या मंगौड़ी बनाने का तरीका (How to make Moong Dal Pakodi or Mangodi):

  • यह मूंग दाल पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की छिलके या बिना छिलके वाली दाल को धो लेंगे |
  • फिर अच्छी तरह दाल को धो कर 4 से 5 घंटे के लिए भिंगो कर रख देंगे |
  • भिंगोने पर दाल फूल कर बड़े आकार में हो जायेंगे |
  • अब इस दाल को पानी से धो कर छान कर अलग कर रख लेंगे |
  • फिर इस फूले हुए मूंग दाल को मिक्सर जार में पीस लेंगे |
  • दाल को पीसने से पहले 1 से 2 tsp दाल अलग रख लेंगे जो बाद में इस्तेमाल कर लेंगे |
  • मिक्सर जार में हरी मिर्ची, लहसुन अदरक नमक डालेंगे और पीस कर रख लेंगे |
  • इस पिसे हुए मूंग दाल को एक गहरे बर्तन में निकाल कर रख देंगे |
  • अब इस बर्तन में पीसी हुई मूंग दाल, जीरा, धनिया पत्ता डालेंगे |
  • फिर जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला लेंगे |
  • इन सभी चीजों को फेंट कर मिला लेंगे |
  • फेंटने से मूंग दाल के पकौड़े फूले हुए हल्के बनेंगे |
  • अब इस मूंग दाल के पकौड़े या मंगौड़े बनाने के लिए एक गहरी कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म होने देंगे |
  • जब तेल गरम हो जाये तो इसमें मूंग दाल के पकौड़े को हाथ से छोटे छोटे आकार में डालेंगे |
  • और इन मूंग दाल पकौड़े को उलट पलट कर हिलाते हुए तलेंगे |
  • जब पकौड़े फ्राई हो कर सुनहरे भूरे रंग के हो जाएँ तो आंच को कम कर देंगे
  • और सभी पकौड़े को बाहर निकाल कर प्लेट में रख देंगे |
  • इसी तरह से सभी मूंग दाल पकौड़े को तल कर निकाल लेंगे |
  • इस तरह यह मूंग दाल पकौड़ा मुगौड़ा बन कर तैयार है |

मूंग दाल की पकौड़ी कैसे बनाएं Moong Daal Pakodi

मूंग दाल पकौड़ी के लिए हरी चटनी बनाने की आसान विधि

(Easy way to make Green Chutney for Moong Dal Pakori):

  • इसके लिए धनिया पत्ता को साफ़ कर के छोटा छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |
  • इसके बाद हरी मिर्च, लहसुन की कली, अदरक, नमक, अमचूर पाउडर या निम्बू का रस डालेंगे |
  • अब मिक्सर जार में सभी सामग्री को ले कर थोड़ा सा पानी डाल कर मिक्सी चला कर पीस लेंगे |
  • यह तैयार चटनी को एक कटोरे में रख कर ½ चम्मच सरसों तेल डाल कर मिला देंगे |

मूंग दाल पकौड़ी को परोसने का तरीका )Serving Ideas for Moong Dal Pakori):

  • चाय के साथ गरम गर्म पकौड़े को हरी चटनी के साथ परोसें |

सुझाव / टिप्स :

  • मूंग दाल पकौड़े बनाने के लिए दाल को अधिक समय तक या रात भर भिंगो सकते हैं |
  • इस मूंग की मंगोड़ी को फूली हुई और हल्की बनाने के लिए इसको पीसी दाल को पूरी अच्छी तरह से फेंटे |
  • ध्यान रखना चाहिए की मूंग दाल की पकौड़ी के लिए बैटर अधिक गीला ना हो
  • पकौड़े को करारी और स्वादिष्ट बनाने के लिए इनको माध्यम आंच पर तलना चाहिए |
  • पकौड़ी को तेल से छान कर निकालने के बाद एक्स्ट्रा तेल हटाने के लिए इसको टिश्यू पपेर पर रखें |
निष्कर्ष (Conclusion):

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | मूंग दाल से बनी पकौड़ी स्वाद में बहुत बेहतरीन होती है | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट ” स्वादिष्ट मूंग दाल की पकौड़ी कैसे बनाएं Moong Daal Pakodi” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

 

 

Leave a Comment