झटपट बनाएं मिक्स दाल डोसा – Mix Daal Dosa In Hindi

Mix Dal Dosa Recipe : हम में से अधिकतर लोगो ने अनेक तरह के डोसा बनाये और खाए होंगे | आज का डोसा जो हम बनाने वाले हैं उसमे हम सभी दाल को मिला कर मिक्स डोसा बनायेंगे | जो स्वस्थ के लिए फायदेमंद भी रहेगा | वैसे भी डोसा का नाम सुनते ही लगभग घर के सभी सदस्यों, बच्चों के साथ साथ बड़ों के मुंह में पानी आने लगता है |

Mix daal Dosa Recipe in Hindi मिक्स दाल डोसा रेसिपी
Mix daal Dosa Recipe in Hindi मिक्स दाल डोसा रेसिपी

डोसा सेहतमंद होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होता है | इसी कारण हमारी सोसाइटी के सभी लोगो में डोसा को बहुत ही पसंद किया जाता है |

साधारणतया सिंपल डोसा को उड़द दाल का प्रयोग कर के बनांते हैं | स्वाद में और पौष्टिकता में इजाफा करने के लिए इस डोसा को बनाने में हम लगभग सभी दाल का प्रयोग कर बनाया और खाया जा सकता है |

सभी दाल की मौजूदगी में इस डोसा में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है |

इस मिक्स दाल डोसा को बनाना कोई भी मुश्किल या परेशानी नहीं है | इसे भी आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है | इस आर्टिकल के माध्यम से आप मिक्स दाल डोसा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानेंगे |

मिक्स दाल डोसा कैसे बनाएं How to make Mix Dal Dosa :

इस मिक्स दाल डोसा बनाने के लिए उड़द दाल के अलावा चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, अरहर दाल और चावल का इस्तेमाल किया जाता है |

अगर आपने कभी मिक्स दाल डोसा की यह स्वादिष्ट और सेहतमंद रेसिपी ट्राई नहीं की है तो आप हमारे द्वारा बताई गयी विधि को फ़ॉलो कर बड़ी ही आसानी से मिक्स दाल डोसा रेसिपी बना सकते हैं | और अपने परिवार जनों को खिला सकते हैं |

मिक्स दाल डोसा बनाने के लिए सामग्री Ingredients for Mix Dal Dosa :

  • उड़द दाल (छिलके सहित) Urad Dal (with skin) – 1 कटोरी
  • चना दाल (Chana Dal ) – 1 कटोरी
  • मूंग दाल (Moong Dal ) – 1 कटोरी
  • अरहर या तुअर दाल (Arhar or Toor Dal) – 1 कटोरी
  • चावल (Rice) – 1 कटोरी
  • गेहूं का आटा (Wheat flour) – 2 tsp
  • धनिया पाउडर (Coriander powder ) – 1 tsp
  • लाल मिर्च पाउडर (Red chili powde) – 1 tsp
  • हरी मिर्च (Green chili) – 2-3
  • तेल (oil) – जरूरत अनुसार

मिक्स दाल डोसा बनाने की विधि Mix Dal Dosa Recipe :

  • यह मिक्स दाल डोसा बनाने के लिए घर में मौजूद सभी तरह के दाल को निकाल कर रखेंगे |
  • जिसमे से उड़द दाल, चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, अरहर दाल को धो कर अच्छी तरह साफ कर लेंगे |
  • चावल को भो अच्छे से धो कर साफ़ कर लेंगे |
  • फिर चावल और सभी दालों को मिला कर 5 से 6 घंटे के लिए भिंगो कर रख देंगे |
  • 6 घंटे बाद भिगोये गये चावल दाल को 1 से 2 बार फिर से पानी से धो कर रख लेंगे |
  • अब मिक्सर की मदद से सभी भिंगोये हुए चावल दाल को दरदरा बारीक़ पीस कर पेस्ट बैटर तैयार कर लेंगे |
  • सभी पिसे हुए बैटर को एक बर्तन में रख कर ढक कर हल्के गर्म जगह पर खमीर उठने के लिए रख देंगे |
  • जब बैटर में खमीर उठ जाये तो उसमे गेंहू का आटा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंटते हुए मिक्स कर लेंगे |
  • ऊपर से बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालेंगे |
  • अब एक नॉन स्टिक पैन को माध्यम आंच पर तेल डालकर फैला देंगे और गर्म होने देंगे |
  • जब नॉन स्टिक पैन गरम हो जाये तो मिक्स डोसा बैटर को एक छोटी कटोरी की मदद से डालकर फैलाकर पतला डोसा बनाएं |
  • थोड़ी देर में डोसा सेंकने लग जायेगा तो थोड़ा तेल किनारे पर डालकर डोसा को पलट देंगे |
  • जब डोसा सुनहरे ब्राउन कलर हो कर क्रिस्पी हो जाये तो डोसा को पैन से उतर कर प्लेट में निकालते जायेंगे |
  • इसी प्रकार से सभी डोसा को बारी बारी से बना कर तैयार कर लेंगे |

सर्व करने का तरीका Method of serving:

इस सादा मिक्स दाल डोसा को सर्व करने के लिए एक प्लेट में डोसा रखेंगे |

और इसके साथ सांभर, मूंगफली की चटनी और नारियल की चटनी के साथ सर्व करेंगे |

सुझाव / टिप्स :

यह मिक्स दाल डोसा के लिए दाल चावल का सही अनुपात 3:1 रखेंगे |

डोसा बनाने के लिए डोसा के बैटर में खमीर का उठाना जरुरी है |

डोसा बैटर को पीस कर बैटर को एक  ठन्डे जगह पर ना रखें, इससे खमीर उठने में परेशानी होगी |

अगर आप रूम टेम्पेरचर पर दाल चावल के बैटर को कुछ घंटों के लिए भी रखते हैं तो खमीर आसानी से उठ जायेगा और डोसा बहुत ही लाजवाब बनेगा |

मिक्स दाल डोसा के फायदे :

इस मिक्स दाल डोसा को खाने के अनेक स्वस्थ के फायदे होते हैं |

 

निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “Dosa Recipe in Hindi – मिक्स हेल्दी दाल डोसा बनाने की आसान विधि” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

Related Post :

 

Leave a Comment