सूजी-रवा डोसा आसानी से कैसे बनाएं | Suji Rava Dosa Recipe (2024)

Suji Rava Dosa Recipe(सूजी रवा डोसा रेसिपी) : हम में से अधिकतर लोग डोसा बनाने के लिए चावल दाल का इस्तेमाल करते हैं और उसको फेर्मेंट करने के लिए रात भर रख कर छोड़ना पड़ता है जबकि यह रवा सूजी से बना डोसा इंस्टेंट डोसा है | इस डोसा को बनाने के लिए फर्मेंट करने की आवश्यकता नहीं होती है |

सूजी रवा डोसा रेसिपी आसानी से कैसे बनाएं Suji Rava Dosa Recipe

यह डोसा सुबह के समय, समय कम होने पर भी झटपट आसानी से बनाया जाता है | इसे बनाने में चावल के आटे और सूजी रवा का इस्तेमाल करते हैं | इसमें आप अपने पसंद की सब्जियों को भी मिला सकते हैं | जिससे यह और भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी हो जाता है

| रवा सूजी और चावल के आटे के घोल में प्यार अदरक मिर्च बारीक बारीक़ काट कर मिला कर पतला घोल तैयार कर के यह डोसा बनाया जाता है |  इंस्टेंट डोसा घर पर बना कर कैसे तैयार किया जाता है इसके बारे में आप इस आर्टिकल में आप पढेंगे |

2 लोगो के लिए इस डोसा को बनाने की तैयारी में  लगभग 30 मिनट लगेगा | सभी डोसा को पकाने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है |

तो चलिए स्वादिष्ट, झटपट आसानी से बनने वाले सूजी रवा डोसा बनाना शुरू करें |

रवा सूजी डोसा के लिए आवश्यक सामग्री

Ingredients required to make Rava Suji Dosa:

  • सूजी / रवा (Semolina Rava) – ½ कप
  • चावल का आटा (Rice flour) – ½ कप
  • मैदा (Maida) – ¼ कप
  • दही (Curd) – ½ कप (ऑप्शनल)
  • जीरा (Cumin) – 1 tsp
  • हरीमिर्च (Green chili) – 1 कटी हुई
  • अदरक (Ginger) – 1 इंच टुकड़ा
  • करी पत्ते (Curry leaves) – 5-6 कटे हुए
  • हरा धनिया पत्ता (Green coriander leaves) – 2 tsp कटे हुए
  • प्याज (Onion) – 1 बारीक़ कटी हुई (ऑप्शनल)
  • पानी (Water) – 2-3 कप या जरूरत अनुसार
  • तेल (Oil) – डोसा सकने पकाने के लिए
  • नमक (Salt) – स्वाद या जरूरत अनुसार

रवा सूजी डोसा बनाने की आसान विधि

How to make Rava Suji Dosa :

यह डोसा बनाने के लिए सबसे पहले हम सूजी डोसा का बैटर तैयार करेंगे |

इसके बाद डोसा बनाने और पकाने का तरीका जानेंगे |

सूजी रवा डोसा के बैटर या घोल तैयार करने की विधि

Method for preparing the batter for semolina Rava Dosa:

सूजी रवा डोसा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक गहरे बर्तन में सूजी और मैदा को छान कर लेंगे |

फिर इसमें चावल के आटे को डाल कर मिक्स कर लेंगे |

आप चाहे तो दही डालें | आप बिना दही डाले भी यह सूजी डोसा बना सकते हैं |

इसके बाद इसमें नमक डाल कर इसमें थोड़ा थोड़ा कर के पानी डालेंगे |

पानी डालते हुए सूजी चावल मैदा मिश्रण को मिक्स कर लेंगे और एक भी गुठली नहीं नहीं रहने देंगे |

जब यह मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स हो जाये तो इसमें कटे हुए जीरा, प्याज, बारीक़ घिसा हुआ अदरक, हरी मिर्च डालेंगें |

करी पत्ता और धनिया पत्ता डालेंगे | इस सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |

इसके घोल को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रेस्ट करने देंगे |

फिर 20 मिनट बाद यह मिश्रण पानी सोख लेगा और गाढ़ा हो गया जायेगा |

इसमें फिर से थोड़ी थोड़ी मात्रा में पानी मिला कर पतला घोल तैयार कर लेंगे |

सूजी रवा डोसा बनाने का तरीका How to make Semolina Rava Dosa:

अब इस मिश्रण से डोसा बनाना शुरू करेंगे |

इसके लिए एक नॉन स्टिक तवा लेंगे या भी डोसा बनाने वाला तवा को गरम होने के लिए गैस पर चढ़ा देंगे |

आंच को माध्यम पर रख कर धीरे धीरे गरम होने देंगे |

जब तवा गर्म हो जाये तो इस पर पानी के छीटें डालेंगे |

फिर जब गरम तवे से पानी के छीटें तुरंत ही गायब हो जाये तो तवा डोसा बनाने के लिए तैयार है |

अब एक कलछी या एक छोटी कटोरी में डोसा घोल ले कर तवे पर डाल कर गोल आकार में घुमाते हुए डोसा बैटर फैला देंगे |

यह डोसा थोड़ा जालीदार बनेगा तभी यह करारा बनेगा |

1 मिनट तक पकाने के बाद डोसा के किनारे तेल डालकर डोसा को पलट देंगे

और और 1 मिनट तक दुसरे तरफ से भी पका लेंगे |

इसी तरह से सभी डोसा को एक एक कर के पका लेंगे |

डोसा को तवा पर डालने से पहले डोसा घोल को मिला चला कर तवा पर डालेंगे |

जब सब डोसा बन जाये तो फिर परोसने की तैयारी करेंगे |

सूजी रवा डोसा परोसने का तरीका:

  • रवा सूजी डोसा को नारियल चटनी के साथ परोसें |
  • आप इस रवा डोसा को वेज सांभर के साथ भी परोस सकते हैं |
  • इस सूजी रवा डोसा को नाश्ते में और डिनर में भी खा सकते हैं |
  • सुबह नाश्ते ने खाने और परोसने के लिए नारियल चटनी के साथ साथ लाल या हरी चटनी के साथ भी परोस सकते हैं |

सुझाव:

  • डोसा बनाने के लिए तवा को अत्यधिक गरम ना करें | अत्यधिक गरम तवे पर डोसा अच्छा नहीं बन पाता |
  • सूजी डोसा को बनाने के लिए डोसा बैटर को थोड़ी ऊंचाई से डालेंगे और डोसा को जालीदार बनाने की कोशिश करें |
  • डोसा पतला और जालीदार बनाने से यह करारा और अच्छा स्वादिष्ट बनेगा |
  • अगर आप दही के बिना डोसा बनाना चाहते हैं तो दही डालना स्किप कर सकते हैं |
  • यदि आप कटे हुए प्याज को डोसा के घोल में नहीं डालना चाहे तो आप इसको अलग से तवे पर डालकर फैला कर ऊपर से डोसा बैटर डाल कर पका सकते हैं |
  • इस सूजी डोसा को  पौष्टिक बनाने के लिए डोसा घोल में कसा हुआ गाजर, नारियल, और कसा हुआ चुकंदर भी डाल सकते हैं |
निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | इस रेसिपी को आप जल्दी में भी बना सकते हैं | इस सूजी रवा डोसा को बनाने में कम सामग्री का उपयोग होता है | यह सूजी रवा डोसा नाश्ते में टिफ़िन में भी दिया जा सकता है | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट ” सूजी रवा डोसा रेसिपी आसानी से कैसे बनाएं | Suji Rava Dosa Recipe” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और हेल्दी रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post :

Leave a Comment