मुली पराठा रेसिपी, भरवां मूली के पराठे कैसे बनाएं Muli ka Paratha

Muli ka Paratha(भरवां मूली के पराठे): हमारे यहाँ बहुत तरह के पराठे खाए जाते हैं जिसमे से एक है मूली पराठा | यह मूली पराठा हेल्दी और टेस्टी होता है | ठंडी के मौसम में मूली बहुत मार्केट में छाई रहती है | और ठंडी के मौसम में ही गरम गरम मूली के पराठे बड़े स्वादिष्ट लगते हैं |

वैसे तो मूली के पराठे कई तरह से बनाये जाते हैं, जैसे – मूली का भरावन मसाला  तैयार कर के, मूली के मसाले को आटे में ही मिक्स कर के आदि | लेकिन आज हम मूली के पराठे, भरावन मसाला तैयार कर के आटें में भर कर सेक कर बनायेंगे |

मुली पराठा रेसिपी, भरवां मूली के पराठे कैसे बनाएं Muli ka Paratha

Muli ka Paratha(भरवां मूली के पराठे): मूली पराठा तो वैसे एक पंजाबी फेमस रेसिपी है | जो कि सभी क्षेत्र के लोगो द्वारा पसंद की जाती है | मूली के पराठे को सुबह नाश्ते में या शाम के नाश्ते में भी खाया जा सकता है | इसे दही या रायता के साथ भी खाना पसंद किया जाता है | मूली के पराठे को बनाने के लिए मूली को कद्दूकस कर के उसके पानी को अच्छी तरह निचोड़ देना जरुरी होता है |

अगर आप नहीं जानते कि मूली के पराठे कैसे बनाएं तो आइये इस लेख के माध्यम से जानें की मूली के पराठे कैसे बनाये जाते हैं |

भरवां मूली के पराठे कैसे बनाएं How to make Stuffed Radish Paratha:

मुली पराठा रेसिपी, भरवां मूली के पराठे कैसे बनाएं Muli ka Paratha

इस मूली के स्वादिष्ट पराठे को पिकनिक में बना कर ले जाने या बच्चो की टिफ़िन में भी देना अच्छा विकल्प होता है | यह पराठा घर पर बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है |

मूली के पराठे 6 लोगो के लिए बनाने में कुल 30 से 35 मिनट का समय लग जाता है | भरावन मसाला तैयार करने में 15 मिनट का समय लगता है जबकि पकाने में 25 मिनट का समय लगता है |

तो चलिए यह स्वादिष्ट मूली का पराठा बनाना शुरू करते हैं |

मूली पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री Ingredients required to make Radish Paratha:

  • गेहूं का आटा (Wheat flour) – 2 ½ कप
  • कद्दूकस और निचोड़ा किया हुआ मूली (Grated Radish) – 1 कप
  • बारीक़ कटे हुए मूली के पत्ते (Finely chopped radish leaves) – ¼ कप
  • हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई (Green chili finely chopped) – 1
  • गरम मसाला पाउडर (Garam masala powder) – ¼ tsp
  • धनियाँ पाउडर (Coriander powder) – 1 tsp
  • लालमिर्च पाउडर (Red chili powder) – 1 tsp
  • हल्दी पाउडर (Turmeric powder) – ¼ tsp
  • तेल (Oil) – 3 tsp पराठा सेकने के लिए
  • नमक (salt) – जरूरत अनुसार

मूली पराठे के लिए भरावन मसाला बनाने की विधि How to make stuffing masala for Muli Paratha:

  • यह मूली के पराठे स्वादिष्ट बनाने के लिए सबसे पहले मूली को कद्दूकस कर लेंगे |
  • फिर उस कद्दूकस किये हुए मूली को अच्छी तरह निचोड़ कर पूरा एक्स्ट्रा पानी अलग कर लेंगे |
  • इस पानी को हम पराठा बनाने के आटा को गूँथ लेने में उपयोग कर लेंगे |
  • फिर एक कढाई को माध्यम आंच पर गरम होने देंगे |
  • कढ़ाई गरम होने पर इसमें 1 टीएसपी तेल डालेंगे |
  • इसमें जीरा हींग डालेंगे और फिर कटी हरी मिर्च, अदरक डाल कर भुन लेंगे |
  • अब इसमें कटी हुई मूली के पत्ते और कद्दूकस किये हुए और निचोड़े हुए मूली डालेंगे |
  • इनको भी नरम होने तक भुन लेंगे|
  • अब इसमें धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और हल्दी पाउडर डालेंगे | सबको अच्छी तरह मिला देंगे |
  • सब अच्छी तरह भुन जाये तो इसको आंच से हटा कर ठंडा होने के लिए रख देंगे |
  • इस तरह यह पराठा के लिए भरावन मसाला बन कर तैयार हो जायेगा |
  • जितने पराठे बनाने हैं उसी अनुसार भरावन मसाला को छोटे छोटे भागों में बाँट लेंगे |

मूली पराठा बनाने की विधि Muli Paratha Recipe:

  • मूली पराठा बनाने के लिए आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप आटा छान कर रख लेंगे |
  • उसमे 1 tsp तेल और नमक डालेंगे | सबको अच्छी तरह मिला लेंगे |
  • अब थोड़ा थोड़ा मूली के निचोड़े हुए पानी को डाल कर नरम आटा गूँथ लेंगे |
  • आप आटा गूंथने के लिए सामान्य पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • जब आटा गूँथ जाये तो 10 मिनट के लिए आटा को सेट होने के लिए रख देंगे |
  • फिर अब 10 मिनट बाद आटा पर 1 tsp तेल डालकर मिला कर चिकना कर देंगे |
  • अब इस मूली पराठे के लिए आटे की छोटी छोटी लोइयां बना लेंगे |
  • एक एक लोइयों को ले कर पतला बेल लेंगे इसमें भरावन मसाला डालेंगे और रोटी के किनारों को उठाकर जोड़ते हुए सील कर देंगे |
  • अब फिर से इसे गोल आकार में हल्का मोटा बेल लेंगे |
  • फिर अब एक तवा माध्यम आंच पर गरम होने के लिए रख देंगे |
  • जब तवा गरम हो जाये तो तवे पर तेल से थोडा ग्रीस कर देंगे |
  • अब बेले हुए पराठे को तवे पर डाल देंगे और पकने देंगे |
  • फिर थोड़ी देर में पलट कर दुसरे साइड सेक लेंगे |
  • अब ऊपर से थोड़ा सा तेल डालकर फैलाते हुए दोनों साइड से पका लेंगे |
  • जब पराठे हल्के भूरे सुनहरे हो जाये तो तवे से निकाल देंगे | और दूसरा पराठा डालेंगे |
  • इसी तरह सभी पराठा एक एक कर के सेक के पका लेंगे |

सुझाव Suggestion:

  • मूली पराठे बनाने के लिए ध्यान रखें कि कद्दूकस किया हुआ मूली से एक्स्ट्रा पानी अच्छी तरह निचोड़ दिया जाये |
  • यदि कद्दूकस मूली से पूरा पानी ना निकाला गया तो पराठा का आटा गीला हो जायेगा और पराठा बनाने में दिक्कत होगी |
  • भरावन मसाला में नमक डालने से यह पानी छोड़ने लगता है इसलिए भरावन मसाला को अधिक देर तक तैयार कर के ना रखें |
  • इसका स्वाद बढ़ाने के लिए चाट मसाला के साथ भुना जीरा पाउडर अमचुर भी मिला सकते हैं |
पराठा परोसने का तरीका Method of serving Muli Paratha:
  • इस मूली के पराठे को आप सुबह में नाश्ता शाम में भी दही या सब्जी के साथ परोस सकते हैं |
  • पराठे को अचार, पुदीना हरी चटनी या रायता के साथ भी परोसा और खाया जा सकता है |
निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “मुली पराठा रेसिपी, भरवां मूली के पराठे कैसे बनाएं Muli ka Paratha” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post:

 

Leave a Comment