अमरुद की चटनी बनाने के 2 तरीके – (Guava Chatney Recipe in Hindi)

अमरुद चटनी रेसिपी (Guava chatney Recipe in Hindi) : आपने बहुत प्रकार की चटनी खायी होगी क्या आपने फल अमरुद की चटनी खायी है ? अगर आपने अमरुद की चटनी नही बनाई है और ना खायी है तो आपको आज इस आर्टिकल में अमरुद की चटनी बनाने की पूरी रेसिपी बताई जाएगी | इसलिए इस रेसिपी पोस्ट को जरुर पढ़ें |

अमरुद तो स्वाद में थोडी मीठी होती है और जब इसकी चटनी बनाई जाती है तो यह स्वाद में बहुत अच्छी स्वादिष्ट खट्टी मीठी चटपटी लगती है | इस चटनी का स्वाद अन्य प्रकार की चटनी से थोड़ा अलग होता है | जिसे आप चटकारे ले कर खाना पसंद करेंगे |

खट्टी-मीठी-अमरुद-चटनी-बनाने-की-विधि - Method to make guava chutney
Method to make guava chutney – अमरुद-चटनी-बनाने-की-विधि

अमरुद की चटनी कैसे बनाये – Guava Chatney Recipe in Hindi

अगर यह अमरुद की चटनी को घर पर बनाई जाये तो इसे घर के बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी पसंद करते हैं |

अगर आपका मुंह हेल्थ की गड़बड़ी से कड़वा हो गया हो या आपको कमजोरी मतली जैसा एहसास हो रहा हो तो ऐसे वक़्त पर भी आप के लिए अमरुद की चटनी फायदेमंद सिद्ध होगी |

चटपटी अमरुद चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री :

  • अमरुद कम पके हुए (Guava semi-ripe) – 4 या 250 ग्राम
  • लाल मिर्च (Red chilli) – 2
  • हरीमिर्च (Green chilli) – 4
  • अदरक टुकड़ा (Ginger piece) – 1 इंच
  • कालीमिर्च पाउडर (Black pepper powder) – ½ tsp
  • गुड़ (Jaggery ) – ½ कप
  • सौंफ पाउडर (Fennel powder) – 1 tsp
  • भुना हुआ जीरा (Roasted cumin) – 1 tsp
  • पानी (Water) – आवश्यकता अनुसार
  • चाट मसाला (Chaat masala) – 1 tsp
  • निम्बू रस (Lemon juice) – 1/2  tsp
  • हरा धनिया पत्ता (Green coriander leaves ) – ¼ कप
  • नमक (Salt) – स्वाद के अनुसार

स्वादिष्ट चटपटी अमरुद की चटनी बनाने की विधि :

आज हम अमरुद की स्वादिष्ट चटनी दो तरीके से बनाने वाले हैं |

पहली विधि :- खट्टी मीठी अमरुद चटनी बनाने की विधि :

खट्टी-मीठी-अमरुद-चटनी-बनाने-की-विधि - Method to make guava chutney

यह स्वादिष्ट अमरुद की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कुछ अमरुद को धो कर साफ़ कर लेना होगा |

फिर सभी अमरुद को धीमी आंच पर भुन कर पका लेंगे |

लाल मिर्च और हरी मिर्च को भी धीमी आंच में भुन लेंगे |

अब एक पण में सौंफ को साफ़ कर के भुन लेंगे | और उसे ठंडा कर ग्राइंडर में पीस कर पाउडर तैयार कर लेंगे |

फिर धीमी आंच पर उसी पैन में जरूरत अनुसार गुड़ और सौंफ पाउडर डालेंगे और थोडा सा पानी डालेंगे |

और धीरे धीरे चलाते हुए गुड़ को पिघला लेंगे |

अब भुने हुए अमरुद को छोटे टुकड़ों में काट कर उसके बीज को हटा कर मैश कर उसी पिघले हुए गुड़ में मिला देंगे |

भुने हुए लाल मिर्च और हरी मिर्च को भी बारीक़ काट कर डालेंगे |

अब नमक, कालीमिर्च पाउडर और चाट मसाला डाल कर पका लेंगे |

फिर 2 मिनट बाद धनिया पत्ता डालकर चलाते मिलाते हुए आंच पर से हटा लेंगे |

जब यह ठंडा हो जाये तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लेंगे |

इस तरह गुड़ का प्रयोग कर अमरुद की खट्टी मीठी चटनी बन कर तैयार हो गयी |

दूसरी विधि :- खट्टी चटपटी अमरुद की चटनी बनाने की विधि :

खट्टी चटपटी अमरुद की चटनी बनाने की विधि -Method to make guava chutney
Method to make guava chutney

इसके लिए सबसे पहले सभी अमरुद को धो कर साफ़ कर लेंगे |

फिर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट कर उसके बीज को हटा कर रख लेंगे |

धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक को भी छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |

अब एक मिक्सर जार में कटे हुए अमरुद, हरीमिर्च, अदरक, धनिया पत्ता, निम्बू रस, भुना हुआ जीरा, कालीमिर्च पाउडर, नमक डालकर पीस लेंगे |

और बारीक़ पेस्ट तैयार कर लेंगे | इस तरह से बिना गुड़ का अमरुद की खट्टी चटपटी चटनी बन कर तैयार हो गयी |

परोसने की विधि :

  • गरम गरम दोपहर के खाने के साथ सर्व कीजिये |
  • यह चटनी, आलू पराठा या और भी पराठा या पूरी के साथ परोस कर खाने का आनंद लीजिये |

सुझाव / टिप्स :

  • आप अपने पसंद – नापसंद के अनुसार सामग्री को कम या ज्यादा कर सकते हैं |
  • यह ध्यान रखें की अमरुद की चटनी बनाने समय उसके बीज को जरुर हटा लीजिये | जिस अमरुद में अधिक बीज होते हैं |

अमरुद की चटनी खाने के फायदे :

  • डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अमरूद की चटनी मददगार होती है |
  • यह विटामिन A और विटामिन C का भी अच्छा स्त्रोत है | यह आँखों और बालों को फायदा पहुचता है |
  • अमरुद की चटनी स्किन पर ग्लो लाने में भी मदद करती है |
  • अमरुद में हाई फाइबर की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है | जो हमारी बॉडी को डीटोक्स करने में भी मदद करती है |
  • इसमें मौजूद विटामिन C और पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है |
  • यह कब्ज और पाचन की समस्या से रहत दिलाकर मेटाबोलिज्म रेट को दुरुस्त करने में सहायक होता है |
निष्कर्ष :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जरुर शेयर करे |

यह पोस्ट “अमरुद की चटनी बनाने के 2 तरीके – Guava Chatney Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

 

Leave a Comment