हरी मटर पुलाव : यह रेसिपी सबसे आसान रेसिपी में से है | सर्दियों के मौसम में हरी मटर मार्केट में छाये रहते हैं | हरी मटर खाने में स्वादिष्ट होती है | हरी मटर को सभी सब्जियों में मिक्स कर के बनाया जाता है | हरी मटर हमारे शरीर में प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है | और यह स्वास्थ के लिए लाभदायक होते हैं |
![हरी मटर पुलाव रेसिपी Green Pea Pulao Easy Recipe](https://ourkitchenrecipe.com/wp-content/uploads/2022/12/हरी-मटर-पुलाव-रेसिपी-Green-Pea-Pulao-Easy-Recipe.jpg)
हरे मटर की बहुत सारी रेसिपी होती है | जिसमे हरी मटर का पुलाव भी बहुत हेल्दी और स्वादिष्ट होती है | आज हम हरी मटर का पुलाव बनायेंगे | इसको बनाना बहुत आसान है | बहुत ही कम सामग्रियों से यह हरी मटर पुलाव रेसिपी बन कर तैयार हो जाता है |
आइये इस लेख Hari Matar Pulao Easy recipe हरी मटर पुलाव के माध्यम से जानते हैं कि यह आसानी से बनने वाला हरी मटर पुलाव कैसे बनता है |
Hari Matar Pulao Easy recipe हरी मटर पुलाव रेसिपी :
यह मटर पुलाव की रेसिपी 4 लोगो के लिए बनाई गयी है | टोटल कुकिंग टाइम 25 मिनट है | यह झटपट तरीके से लंच में या टिफ़िन के लिए भी कम समय में बनने वाली लाजवाब रेसिपी है |
हरी मटर पुलाव रेसिपी के लिए सामग्री Ingredients for Green Pea Pulao Recipe :
- बासमती चावल (Basmati rice) – 1 कप
- हरी मटर (Green peas) – 2 कप
- जीरा (Cumin) – 1 tsp
- हरी मिर्ची (Green chili) – 2
- अदरक (Ginger) – 1 tsp कद्दूकस किया हुआ
- तेज पत्ता (Bay leaf) – 2
- हल्दी पाउडर (Turmeric powder) – 1 tsp
- गरम मसाला (Garam masala) – 1 tsp
- घी (Ghee) – 2 tsp
- नमक (salt) – स्वाद अनुसार
- पानी (water) – जरूरत अनुसार
- धनिया पत्ता (Coriander leaves) – गार्निश के लिए
हरी मटर पुलाव बनाने की विधि / ताज़ा मटर का पुलाव (How to make Green Pea Pulao) :
मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को पानी में धो 1 घंटे के लिए भिगो कर रख लेंगे |
अब इसे पानी से निकाल कर छान कर रख लेंगे |
अब गैस पर एक कड़ाही में घी डाल कर गरम करेंगे |
जब घी गरम हो जाये तब इसमें जीरा, हरी मिर्ची और कद्दूकस किया हुआ अदरक , तेज पत्ता डालेंगे |
जब अदरक का रंग सुनहरा हो जाये तब इसमें हरी मटर, गरम मसाला, नमक, हल्दी पावडर डाल कर धीमी आंच पर थोड़ा भुन लेंगे |
अब इसमें धोया हुआ चावल मिक्स करेंगे सबको मिला लेंगे | अब इसमें 4 कप पानी या जरूरत अनुसार पानी डालेंगे |
1 उबाल आने पर इसको ढक कर लगभग 10 मिनट के लिए पकने देंगे |
इसके बाद आंच बंद कर के इसमें धनिया पत्ता डाल कर मिक्स कर लेंगे |
अब हरी मटर का आसानी से बनने वाला पुलाव बन कर तैयार है | सर्व कीजिये | अपने परिवार दोस्तों को खिलाइए |
सुझाव:
- चावल को पकाने के लिए पानी और चावल का अनुपात 2:1 होना चाहिए |
- अगर पुलाव को कुकर में बनाना चाहते हैं तो समय का ध्यान रखें क्योकि कुकर में पुलाव काफी जल्दी बन कर तैयार हो जाता है |
- इस पुलाव को बनाने के लिए घी की जगह तेल का भी इस्तेमाल भी किया जा सकता है |
- इसमें अपने पसंद की ड्राईफ्रूट भी डाला जा सकता है |
निष्कर्ष Conclusion :
उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जरुर शेयर करे | यह पोस्ट “ताज़ा मटर का पुलाव (Hari Matar Pulao Easy recipe) हरी मटर पुलाव रेसिपी ” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |
हैप्पी और healthy रहें |
आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |
Related Post :
- Mix veg paneer recipe in Hindi मिक्स वेज पनीर रेसिपी ढाबास्टाइल में
- पापड़ से बनी कुरकुरी चटपटी पापड़ रोल Papad se bni kurkuri chatpati papad roll in hindi
- Mix veg recipe in Hindi | मिक्स वेज सब्जी कैसे बनाएं
- Mix Veg Recipe without Onion and Garlic in Hindi बिना प्याज और लहसुन के मिक्स वेज रेसिपी
- पास्ता घर पर सॉस यूज़ किये बिना कैसे बनाये Patsa bnane ki recipe in hindi