क्रिस्पी चिली पोटैटो रेसिपी, हनी चिली पोटैटो रेसिपी कैसे बनाएं

Chilli Potato Recipe In Hindi: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके द्वारा अनोखी और स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जा सकती है | जिसमे से एक रेसिपी क्रिस्पी चिली पोटैटो की रेसिपी है | इस रेसिपी को अक्सर रेस्टुरेंट या किसी पार्टी फंक्शन में परोसा जाता है | जिसे हम बड़े चाव से स्वाद ले कर खाते हैं |

चिली पोटैटो रेसिपी Chilli Potato Recipe In Hindi

यह एक चाइनीज रेसिपी है | इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है | क्योकि चिली पोटैटो कि रेसिपी बहुत ही आसान है | यह मसालेदार चिली पोटैटो, सॉस के साथ डीप फ्राई किये हुए आलू से तैयार किये जाते हैं | जो कि चटपटी सी स्वादिष्ट लगती है |

ये डिश रेसिपी सबको पसंद आती है | लेकिन बच्चो को तो बहुत ही पसंद होती है | क्योकि यह इंडो चाइनीज एक चटपटी मसालेदार स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे बनाने का तरीका आसान है | इसको पार्टी के स्टार्टर या एपेटाइजर के रेसिपी के तौर पर रखा जाता है |

तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानें क्रिस्पी चिली पोटैटो की रेसिपी बनाने के बारे में  |

क्रिस्पी चिली पोटैटो रेसिपी | Chilli Potato Recipe In Hindi | हनी चिली पोटैटो रेसिपी | Chilli Potato kaise banayen चिली पोटैटो कैसे बनाये :

क्रिस्पी चिली पोटैटो रेसिपी | Chilli Potato Recipe In Hindi

यह चिली पोटैटो रेसिपी ट्रेंड में चल रहा है | बहुत सारे लोगो को चटपटा पसंद होता है | उन्हें यह रेसिपी काफी पसंद आएगी | यह एक स्ट्रीट फ़ूड की केटेगरी में आता है| इसको नूडल्स के साथ परोसा जा सकता है |

आइये जानें क्रिस्पी चिली पोटैटो रेसिपी बनाने की विधि के बारे में |

इस रेसिपी को बनाने की तैयारी में लगने वाला समय लगभग 10 मिनट है और इसको पका कर तैयार करने  में लगभग 25 मिनट का समय लगता है |

चिली पोटैटो के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Chilli Potatoes:

  • आलू (Potato) – 4
  • अदरक (Ginger) – ½ इंच
  • सूखी साबुत कश्मीरी लाल मिर्च (Dry Whole Kashmiri Red Chilli) – 4-5
  • कॉर्न स्टार्च / अरारोट (Corn starch / arrowroot) – 2 tsp
  • तेल (Oil) – 3 tsp
  • सोया सॉस(Soya sauce) – ¼ tsp
  • शेजवान सॉस (Schezwan sauce) – 2 tsp
  • टोमेटो कैचप (Tomato catchup) – 1.5 tsp
  • शहद (Honey) – जरूरत अनुसार
  • नमक (Salt) – जरूरत अनुसार

चिली पोटैटो रेसिपी बनाने की विधि How to make Chilli Potato Recipe:

इसके लिए सबसे पहले आलू को कर छील लेंगे | फिर इन्हें पतले लंबे आकार में काट लेंगे |

फिर इन कटे हुए आलू को पानी में डूबा कर अच्छी तरह से धो लेंगे |

इस तरह धोने से आलू का एक्स्ट्रा स्टार्च बाहर आ जायेगा |

अब एक पैन लेंगे उसमे पानी और नमक डाल कर गरम करेंगे |और फिर कटे हुए आलू को उबलने के लिए डाल देंगे |

आलू को पूरी तरह नही उबलना है | ध्यान देंगे कि आलू 60% ही उबल हुए हों |

अब इन उबले आलू को पानी से छान कर अलग कर लेंगे |

फिर इन गरम उबले आलू पर कॉर्न स्टार्च या अरारोट डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |

अब इनको 10 से 15 मिनट के लिए रेस्ट करने को रख देंगे |

फिर से एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने देंगे |

तेल के गरम होने पर उबले आलू के टुकड़ो को धीरे-धीरे डालना शुरू करेंगे और इन्हें धीमी आंच पर फ्राई होने देंगे |

जब आलू अच्छी तरह से फ्राई हो कर क्रिस्पी हो जाये तो इन्हें तेल से छान कर बाहर निकाल लेंगे |

इन्हें टिश्यू पेपर पर रख लेंगे जिससे ये एक्स्ट्रा तेल को सोख लें |

अब एक अलग ही पैन में 2 tsp तेल डाल कर गरम होने देंगे |

फिर इसमें साबुत लाल मिर्च, अदरक डालेंगे और इन्हें सुनहरा ब्राउन होने तक भुन लेंगे |

अब इसमें शेजवान सॉस डालेंगे | शेजवान सॉस नही होने पर केचप भी डाल सकते हैं |

इन्हें मिक्स करने बाद इसमें ¼ tsp सोया सॉस डालेंगे | हल्का सा नमक भी डालेंगे |

सॉस में पहले ही नमक होता है इसलिए थोड़ा ही नमक डालेंगें |

इसके बाद इसमें फ्राई क्रिस्पी आलू को डालेंगे | इनको अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |

अब इसमें थोड़ा सा शहद डाल कर मिक्स कर लेंगे | अब यह क्रिस्पी चिली पोटैटो बन कर तैयार है |

इन्हें गर्म – गर्म सर्व करें |

सुझाव Suggestion / टिप्स:

  • सॉस में पहले ही नमक होता है इसलिए थोड़ा ही नमक डालेंगें |
  • शेजवान सॉस नही होने पर टोमेटो केचप भी डाल सकते हैं |
  • ध्यान देंगे कि आलू को पुरी तरह नहीं उबालना है | इन आलू को 60% ही उबालें |
  • चिली पोटैटो के लिए तेल का बहुत कम उपयोग करें |
  • आलू को हमेशा एक ही आकार में काटें , ऐसा करने से सभी एक साथ एक समय में पकेंगे |
  • जब भी चिल्ली पोटैटो रेसिपी को परोसे तो इसमें रोस्ट किये हुये तिल के साथ गार्निश करें |
  • अगर सोया सॉस नहीं उपलब्ध है तो इनके बिना भी चिल्ली पोटैटो बनाया जा सकता है |

निष्कर्ष Conclusion :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “Chilli Potato Recipe In Hindi क्रिस्पी चिली पोटैटो रेसिपी, हनी चिली पोटैटो रेसिपी | Chilli Potato kaise banate hai” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related post:

 

Leave a Comment