Gond Laddu Recipe – गोंद और आटा के लड्डू आसानी से कैसे बनाएं

ठंडी आते ही गोंद के लड्डू खाने का मन होने लगता है | क्योकि ये स्वाद में बेहद लज़ीज़ होते हैं | अक्सर गोंद के लड्डू ठंडी के मौसम में ही बनाये और खाए जाते हैं | हर किसी को ठंडी के मौसम की शुरुआत होते ही गोंद के लड्डू याद आने लग जाते हैं |

गोंद के लड्डुओं की तासीर गरम होती है इसलिए यह लड्डू ठण्ड वाले मौसम में ही बनाये जाते हैं | एनर्जी से भरपूर गोंद के लड्डू सर्दियों में हमारे शरीर को गरम रखने में मदद करते हैं | हमारी ठण्ड और सुस्त पड़ी पाचन क्षमता को दुरुस्त बनाने में ही यह गोंद के लड्डू उपयोगी होते हैं |

Gond Laddu Recipe in Hindi - गोंद और आटा के लड्डू आसानी से कैसे बनाएं

Gond Laddu Recipe In Hindi – गोंद के लड्डू कैसे बनाएं :

इसे बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता होती है जो हमारे किचन में आसानी से उपलब्ध हो जाती है | मीठा स्वाद पसंद करने वालों के लिए तो यह घर पर तैयार किये गये गोंद लड्डू बेहतरीन ऑप्शन है | इसकी पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए हम ड्राईफ्रूट का भरपूर इस्तेमाल करेंगे |

अगर आप गोंद लड्डू घर पर झटपट तरीके से बनाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गये तरीके को अपनाकर बहुत ही आसानी से स्वादिष्ट गोंद लड्डू बना कर तैयार कर सकते हैं |

तो चलिए बनाना शुरू करते हैं स्वादिष्ट गोंद के लड्डू बहुत ही आसान तरीके से |

 

स्वादिष्ट गोंद के लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री :

  • खाने वाला गोंद – 1 कप
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • घी – 1 कप
  • पीसी हुई चीनी – 1 कप
  • इलायची पाउडर – 1 tsp
  • काजू – 8–10
  • बादाम – 8–10
  • पिस्ता – 8–10
  • खरबूज के बीज – 2 tsp

गोंद के लड्डू बनाने के लिए तैयारी :

सबसे पहले गोंद को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे |

फिर सभी ड्राईफ्रूट को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |

आटा को छन्नी में छान कर रख लेंगे |

अगर पीसी हुई चीनी उपलब्ध ना हो तो ग्राइंडर में पीस कर बारीक़ पाउडर तैयार कर लेंगे |

टेस्टी गोंद के लड्डू बनाने की विधि :

एक गहरे कड़ाही में घी डालकर टुकड़े किये गये गोंद को भूनेंगे |

गोंद को धीमी आंच पर लगातार चलते हुए भुन लेंगे |

सारा गोंद घी में पॉपकॉर्न की तरह फ्राई हो जायेगा |

जब यह गोंद हल्का सुनहरा ब्राउन कलर का हो जाये तो इसको एक प्लेट में निकाल कर रख लेंगे |

जब भुने हुए गोंद ठन्डे हो जाये तो गोंद को या तो दरदरा होने तक कूट लेंगे या मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस कर रख लेंगे |

फिर कड़ाही में बचे हुए घी को गरम कर के सभी टुकड़े किये गये ड्राईफ्रूट को माध्यम आंच पर सुनहरा ब्राउन रंग आने तक भुन लेंगे |

जब यह भुन जाये तो अलग प्लेट में निकाल कर रख लेंगे |

अब उसी कड़ाही थोड़ा और घी डालकर गरम करेंगे और छाना हुआ आटा को लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भूनेंगे |

जब यह आटा भुन जाये तो इसमें फ्राई किये हुए सभी ड्राईफ्रूट और दरदरा किये हुए गोंद को डालेंगे और अच्छी तरह चलाते हुए मिला लेंगे |

अब इस मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने रख देंगे |

जब यह ठंडा हो जाये तो इसके पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर को डालेंगे और मिलायेंगे |

फिर छोटे छोटे बॉल्स का आकार देते हुए इस मिश्रण से गोंद वाले लड्डू बनाना शुरू करेंगे |

धीरे धीरे एक एक कर के सभी लड्डू बना कर तैयार कर लेंगे | इस तरह से स्वादिष्ट और हेल्दी गोंद के लड्डू तैयार है |

सुझाव / टिप्स :

  1. इन गोंद के लड्डू को आप ठंडी के मौसम में भरपूर मात्रा में खा सकते हैं |
  2. आप सुबह नाश्ते के समय या शाम में स्नैक टाइम पर 1 से 2 लड्डू खाएं |
  3. यह ठंडी से बचाव करने और ताकत बढ़ाने में मदद करता है |
  4. इन गोंद के लड्डुओं को पूरी तरह ठंडा हो जाने बाद ही एयर टाइट डब्बे में भर कर रखें |
  5. इससे यह बिना ख़राब हुए 2 महीने तक अच्छे बने रहेंगे |
  6. गोंद को फ्राई करने समय उसको उँगलियों से मैश कर चेक करेंगे |
  7. अगर आसानी से भुने हुए गोंद चुरा हो जा रहा है तो यह अच्छी तरह से फ्राई हो गया है |
  8. गोंद, ड्राईफ्रूट और आटा को भूनते समय हमेशा आंच को माध्यम या धीमा ही रखें |
  9. यह गोंद लड्डू मिश्रण को गरम रहने पर ही लड्डू बनाना शुरू कीजिये |
Conclusion :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह आसान रेसिपी पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “Gond Laddu Recipe In Hindi – गोंद के लड्डू कैसे बनाएं” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

 

 

Leave a Comment