हेल्दी फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाया जाता है- Fruit Custard Recipe In Hindi

Fruit Custard Recipe In Hindi फ्रूट कस्टर्ड : यह फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी एक डेजर्ट रेसिपी है | हमारे घर में अक्सर कस्टर्ड पाउडर उपलब्ध होता है | जिसका उपयोग कर के हम बहुत सारी स्वादिष्ट चीजें बना सकते हैं | फ्रूट कस्टर्ड को क्रीमी कस्टर्ड पाउडर में दूध और कटे हुए मिक्स फ्रूट को मिला कर बना दिया जाता है |

फ्रूट कस्टर्ड Fruit custard

क्रीमी और गाढ़ा मिल्क कस्टर्ड बनाने के लिए वैनिला फ्लेवर का कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल करेंगे | यह फ्रूट कस्टर्ड डेजर्ट बच्चो की पार्टी या कोई गेट-टूगेदर हो तो इसमें फ्रूट कस्टर्ड बनाना एक अच्छा आप्शन हो सकता है | यह बहुत आसानी से बहुत कम समय में बना कर तैयार हो जाता है |

यह एक हेल्दी और आसानी से बन जाने वाली रेसिपी है | इस रेसिपी को बनाने में उपयोग किये जाने वाले सामग्री हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद हैं | आपको कुछ स्वीट डिश खाने का मन कर रहा हो तो आप यह हेल्दी और टेस्टी कस्टर्ड बना सकते हैं | अगर आप यह फ्रूट कस्टर्ड घर पर बनाएं तो यह घर क सभी सदस्य बड़े से ले कर बच्चों तक बहुत पसंद किये जाते हैं |

आज हम बहुत ही स्वादिष्ट आसानी से कम समय में बन कर तैयार करने वाला फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाना सीखेंगे | चलिए आसानी से बनाना शुरू करते हैं |

फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाया जाता है Fruit Custard Kaise Bnate Hain / Fruit Custard Recipe In Hindi :

यह फ्रूट कस्टर्ड बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है | कई बार कस्टर्ड बनाने में कुछ गलतियाँ कर देते हैं जिससे कस्टर्ड का टेस्ट या उसका टेक्सचर ख़राब सा हो जाता है |

इस आर्टिकल में बताये गये तरीके से बनाये जाने पर यह रेसिपी आप घर पर बहुत ही आसानी से बना लेंगे | ऐसा जरुरी नही की आप कस्टर्ड को किसी खास मौके या त्यौहार या पार्टी के लिए ही बनाएं |

आपका जब मन करे आप आसानी से बना कर खा सकते हैं और अपने परिवार के सदस्यों को बना कर खिला सकते हैं | इसे बनाने के लिए अधिक चीजों की आवश्यकता नहीं होती |

कस्टर्ड पाउडर, दूध, चीनी, अपने मनपसन्द के फ्रूट की ही आवश्यकता होती है | इसमें सभी हेल्दी सामग्री का उपयोग करते हैं इसलिए यह टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी स्वीट डेजर्ट रेसिपी है |

तो बिना देर किये यह स्वादिष्ट कस्टर्ड बनाना शुरू करते हैं |

फ्रूट कस्टर्ड डेजर्ट रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients required for Fruit Custard Dessert Recipe:

  • फुल क्रीम दूध (Full cream milk) – 1 लीटर
  • कस्टर्ड पाउडर (Custard powder) – 4 tsp
  • चीनी (Sugar) – 1 कप
  • सेब (Apple) – 1
  • केला (Banana) – 1/2 कप (कटे हुए)
  • अनार (Pomegranate) – 1/2 (दाने)
  • काला अंगूर (Black grapes)  – ½ कप (कटे हुए)
  • हरे अंगूर (Green grapes) – 1/4 कप (कटे हुए)
  • आम (Mango) – 1/4 कप (कटे हुए)
  • स्ट्राबेरी (Strawberry) – 1/4 कप
  • ड्राईफ्रूट (Dryfruits) – जरूरत अनुसार

स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड बनाने का तरीका How To Make Delicious Fruit Custard:

  • यह स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध लेंगे |
  • फिर उसको गर्म करने के लिए कढ़ाई में डाल देंगे |
  • जब दूध में 2 से 3 उबाल आ जाये तब तक दूध को गरम करेंगे |
  • फिर जब दूध उबल कर गाढ़ा हो जाये तो आंच से हटा कर ठंडा होने के लिए रख देंगे |
  • अब उसी ठंडा किये हुए एक कप दूध में 4 tsp कस्टर्ड पाउडर डालेंगे |
  • और अच्छी तरह घोल कर कढ़ाई वाले दूध में मिला कर चलाते रहेंगे |
  • जब कस्टर्ड पाउडर अच्छी तरह मिला कर गोल लिया जाये तो ऊपर से 1 कप चीनी डालेंगे |
  • इसको चलाते हुए चीनी अच्छी तरह घोल लेंगे |
  • इसके बाद अपने पसंद के ड्राईफ्रूट को छोटे छोटे टुकड़ों में कर के डालेंगे |
  • इस के बाद लगभग 2 मिनट तक दूध को उबलने देंगे |
  • फिर गैस बंद कर के आंच से हटा देंगे और ठंडा होने देंगे |
  • जब यह नॉर्मल तरीके से ठंडा हो जाये तो कस्टर्ड मिक्स दूध को फ्रिज में 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख देंगे |
  • अब 15 मिनट बाद फ्रिज से निकालने के बाद अपने पसंद के फ्रूट अनार, आम, केला, सेब, अंगूर (हरे और काले), स्ट्रॉबेरी आदि |
  • इस तरह यह स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड बन कर तैयार है |
  • जिसे आप एक डेजर्ट के रूप में डिनर टाइम भी सर्व कर एन्जॉय कर सकते हैं |

सर्व करने का तरीका Method Of Serving Fruit Custard:

  • यह टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड को सर्व करने का भी तरीका भी लाजवाब है |
  • यदि आप यह फ्रूट कस्टर्ड किसी पार्टी या त्योहार के लिए सर्व करना चाहते हैं तो इसे आप एक कप या कांच के गिलास में सबसे पहले कटे हुए फलों की एक परत डालेंगे |
  • फिर ऊपर से 2 से 3 चम्मच कस्टर्ड मिल्क डालेंगे | ऐसा ही 2 लेयर और करेंगे |
  • इस तरह सर्व करने से फ्रूट कस्टर्ड शानदार लगेगा |
सावधानी :
  • यह ध्यान रखना होगा कि कस्टर्ड पाउडर को गरम पानी या गरम दूध में ना घोलें इससे लम्प्स या गुठलियां पड़ जाती हैं |
  • दूध को उबालने पर ऊपर जमी मलाई को निकल कर अलग रख देंगे |
  • ज्यादा क्रीमी कस्टर्ड बनाने के लिए आप क्रीम या मलाई कप पेस्ट बना कर डाल सकते हैं |
  • आप चाहें तो दूध को उबालते समय बारीक़ कटे हुए ड्राईफ्रूट भी डाल सकते हैं |
  • कस्टर्ड मिल्क जब गाढ़ा हो जाये तो आप इसमें अपने पसंदीदा कोई भी फल डाल सकते हैं |
  • आप यह ध्यान रखें कि फ्रूट कस्टर्ड में पानी वाले फलों का उपयोग करें | इससे कस्टर्ड काफी स्वादिष्ट बनता है |
निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “हेल्दी फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाया जाता है?- Fruit Custard Recipe In Hindi ” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

FAQ :

Q) कस्टर्ड पाउडर से मिल्क कस्टर्ड कैसे बनाते हैं ?

Ans : इसके लिए गर्म किये हुए दूध को ठंडा कर के इसमे दूध का ¼  भाग कस्टर्ड पाउडर मिला कर घोल कर रखेंगे | इसमें चीनी डाल कर धीमे आंच पर मिलाते हुए उबाल कर गाढ़ा होने तक पका लेंगे | ऐसे कस्टर्ड मिल्क तैयार है |

Q) कस्टर्ड पाउडर किस चीज़ से बनाया जाता है ?

Ans : यह कस्टर्ड पाउडर को बनाने के लिए मिल्क पाउडर, कॉर्न फ्लोर, शुगर पाउडर, पीला फ़ूड कलर को एक सार कर के बनाया जाता है |

Q) फ्रूट कस्टर्ड को हम कितने दिनों तक स्टोर कर के रख सकते हैं ?

Ans : कस्टर्ड मिल्क या फ्रूट कस्टर्ड को 3 से 4 दिनों तक रेफ्रीजरेटर में रख सकते हैं | अधिक समय तक रखने से कस्टर्ड अपना रंग, ताजगी और स्वाद खो देते हैं |

Q) कस्टर्ड कितने प्रकार के होते हैं ?

Ans : वैसे तो कस्टर्ड को मिल्क पाउडर और स्टार्च से बनाते हैं |

इस हिसाब से कस्टर्ड के तीन प्रकार के होते हैं – प्रीमियम, रेगुलर और लो फैट | प्रीमियम में फैट की मात्रा अधिक होती है |

रेगुलर कस्टर्ड में प्रीमियम कस्टर्ड की तुलना में कम होता है | और लो फैट कस्टर्ड में फैट की मात्रा बहुत कम होती है |

Q) फ्रूट कस्टर्ड को कब और कैसे खाना चाहिए ?

Ans : अक्सर फ्रूट कस्टर्ड  को पार्टी के अंत में परोसा जाता है | आप इसे शाम में भी खा सकते हैं |

Related Post :

Leave a Comment