कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी आसानी से कैसे बनाएं kacche aam ki chatni

kacche aam ki chatni recipe in hindi : गर्मियों का मौसम आम का मौसम होता है |  यह गर्मी का मौसम आते ही बाज़ार में कच्चे आम छाये रहते हैं | और उन कच्चे आम को देखते ही हमारे मुंह में पानी आने लग जाता है | कच्चे आम को कैरी भी कहा जाता है |

Kacche aam ki khatti mithi chatni kaise bnaye

आपने कच्चे आम की अनेक तरह की चटनी बना कर खायी होगी | खट्टी चटनी, मीठी चटनी आदि | जो खाने में बहोत ही मज़ेदार और स्वादिष्ट भी होती है | लेकिन आज हम कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनायेंगे |

कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी आसानी से कैसे बनाएं Kacche Aam ki Khatti Mithi Chutney :

यह कच्चे आम या कैरी की चटनी खट्टी मीठी स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है | यह बोरिंग या फीकी भोजन में भी जयका बढ़ा कर जान डालने का काम करती है | यह बहुत ही आसानी से बना कर तैयार किया जा सकता है | इसे बनाने में बहुत मेहनत भी नहीं लगती और यह बहुत कम समय में बनाई जा सकती है | जो घर के बच्चों से ले  कर बड़ों तक सबको बहुत पसंद आती है |

आम पके हुए मीठे और रसीले होते हैं | लेकिन कच्चे आम की चटनी रेसिपी बना कर मुह का स्वाद बढाया जा सकता है | यह एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है जिसे कम समय में किचन पर आसानी से उपलब्ध सामग्रियों के इस्तेमाल से बनाया जा सकता है | इस कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी को किसी भी भोजन के साथ ब्रेकफास्ट,लंच या डिनर में परोसा जा सकता है |  इस खट्टी मीठी आम की चटनी को किसी स्नैक्स के साथ भी खाया जा सकता है | आप भी घर पर बहुत ही आसान तरीके से इस चटनी को बना कर रख सकते हैं | तो चलिए यह बहुत टेस्टी हेल्दी आम की खट्टी मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं |

कच्चे कैरी आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

  • कच्चे आम (Raw mango) – ½ kg
  • गुड़ (Jaggery) – 250 ग्राम
  • सौंफ (Fennel) – 1 tsp
  • जीरा (Cumin) – 1 tsp
  • मेथी दाना (Fenugreek seeds)– ¼ tsp
  • लालमिर्च पाउडर (Red-chili powder) – 1.5 tsp
  • हल्दी (Turmeric) – ½ tsp
  • काला नमक (Black salt) – 1 tsp
  • भुना जीरा पाउडर (Roasted cumin powder) – ½ tsp
  • धनिया पाउडर (Coriander powder) – ½ tsp
  • पुदीना के पत्ते (Mint leaves) – 6-8
  • तेल (Oil) – 2 tsp
  • नमक (Salt) – स्वाद के अनुसार
  • पानी (water) – जरूरत अनुसार

कच्चे आम की खट्टी मीठी चटपटी चटनी बनाने की विधि :

  • आम की यह खट्टी मीठी चटपटी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे ठोस या सख्त आम को लीजिये |
  • इसे पानी में अच्छी तरह से धो कर अलग रख लेंगे |
  • अब इस कच्चे आम के छिलके को छिलनी की सहायता से छील लीजिये | और छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |
  • फिर एक कढ़ाही में तेल डालकर माध्यम आंच पर गर्म होने देंगे |
  • तेल गरम होने बाद इसमें जीरा, मेथी दाना, सौंफ को डालकर थोड़ी देर भुन लेंगे |
  • इसके बाद इसमें कटे हुए कच्चे आम के टुकड़े को डालकर भुन लेंगे | 4 से 5 मिनट तक ढक कर पका लेंगे |
  • जब आम की कैरी पक कर मुलायम हो जाये तो इसमें टुकड़े टुकड़े किये हुए गुड़ को डालेंगे
  • इन्हें दुबारा से पकने के लिए थोड़ा सा पानी डालकर ढक कर रख देंगे |
  • जब थोड़ी देर बाद गुड़ पिघल कर चिपचिपा होने लगे तो इसमें काला नमक, सफ़ेद नमक अपने स्वाद के अनुसार डालकर मिक्स कर देंगे |
  • इस चटनी को लगातार चलाते रहेंगे जिससे यह चटनी कढ़ाही में चिपकेगी नहीं |
  • जब चटनी पक जाएगी तो यह पारदर्शी दिखने लग जाएगी |
  • अगर आप चटनी को थोड़ी पतला करना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा पानी डालें |
  • यदि गाढ़ा रखना चाहते हैं तो इसमें पानी बहुत कम मात्रा में मिलाएं |
  • जब आम की चटनी अच्छी तरह से पक जाये तो इसको आंच से उतर कर गैस बंद कर देंगे |
  • इस तरह यह आम की खट्टी मीठी चटनी बन कर तैयार हो गयी |

सुझाव :

  • यह खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए हमेशा सख्त ठोस आम का ही इस्तेमाल करें |
  • एक बार आम पक कर मुलायम हो जाये तो इसे लगातार चलाते हुए पकाएंगे |
  • पानी अपने जरूरत अनुसार डालेंगे जैसी पतली या गाढ़ी चटनी आप बनाना चाहते हैं |
  • चटनी बनाते समय आंच को हमेशा मध्यम से धीमा ही रखेंगे |
निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी आसानी से कैसे बनाएं kacche aam ki chatni Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

Leave a Comment