फालूदा बनाने की विधि – Falooda Ice Cream Recipe in Hindi

Falooda (फालूदा) : गर्मियों के सीजन में ठंडा ठंडा निम्बू पानी, जूस, शेक, स्मूदी, कोल्डड्रिंक आदि हम सब पीते रहते हैं | हम में से कई सारे लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं | फालूदा आइसक्रीम गर्मियों के समय में पिए जाने वाला बेहतरीन विकल्प है | फालूदा तो अक्सर सभी की फेवरेट ही होती है | लेकिन हर बार बाहर जा कर फालूदा आइसक्रीम खाना पीना उतना आसान नहीं हो पाता |

फालूदा बनाने की विधि Falooda Recipe in Hindi
फालूदा बनाने की विधि Falooda Ice Cream Recipe in Hindi

आज हम आपको फालूदा आइसक्रीम की इस बेहतरीन रेसिपी को बनाना सिखायेंगे | इस फालूदा को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं | और अपने परिवार के सभी सदस्यों को टेस्टी फालूदा आइसक्रीम बना कर खिलाएं | सबको बहुत पसंद आएगी | यह स्वादिष्ट के साथ साथ टेस्टी भी है | आइये इस आर्टिकल के माध्यम से फालूदा आइसक्रीम बनाना शुरू करते हैं |

रोज फ्लेवर फालूदा कैसे बनाये How to Make Rose Flavored Falooda:

आज हम फालूदा सेवईयां वाली बनायेंगे इसके लिए हम कॉर्न फ्लोर या अरारोट पाउडर का उपयोग करेंगे | इससे फालूदा की सवाईयां बहुत ही टेस्टी बनती है | बाज़ार में रेडीमेड फालूदा सेवईयां मिलती है | लेकिन ज्यादा हेल्दी और स्वाद के लिए आप इसे घर पर भी बना सकते हैं |

इस फालूदा वाली सेवईयां को बनाना काफी आसान है | हम आपको आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं | इसमें सीजन के हिसाब से आप कटे हुए फल और फ्लेवर का इस्तेमाल करें |

फालूदा में यह सेवईयां के डालने से स्वाद में इजाफा हो जाता है | इसलिए कोशिश करें कि जब भी फालूदा बनाएं उसमें इन सेवईयों का इस्तेमाल जरुर करें | यदि आपको यह सेवई पसंद नहीं है तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं | अपने मनपसन्द फ्लेवर की आइसक्रीम स्कूप जरुर डालें |

तो चलिए गुलाब फ्लेवर का फालूदा बनाना शुरू करते हैं |

रोज फ्लेवर फालूदा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients required to make Rose Flavored Falooda:

  • दूध (Milk) – 1 गिलास
  • चीनी (Sugar) – 3 tsp
  • कॉर्न फ्लोर / अरारोट (Corn flour / arrowroot) – ½ कप
  • ड्राईफ्रूट (Dryfruits)  – ¼ कप (बारीक़ कटे हुए)
  • सब्जा के बीज (Sabja seeds) – 1 tsp
  • गुलाब शरबत (Rose syrup) – 2 tsp
  • आइसक्रीम (Ice cream) – 1 स्कूप
  • टूटी-फ्रूटी (Tutti-frutti) – 2 tsp

रोज फ्लेवर फालूदा बनाने की विधि How to make Rose Flavored Falooda :

  • फालूदा बनाने के लिए सबसे पहले फालूदा सेवईयां बनायेंगे |
  • इसके लिए एक गहरे बर्तन में आधा कप कॉर्न फ्लोर या अरारोट आटा डालेंगे |
  • अब इसमें 3 tsp या अपने स्वाद अनुसार चीनी डालेंगे | अच्छी तरह मिला लेंगे |
  • जितना कॉर्न फ्लोर है उसके ढाई गुना पानी डालना होता है |
  • लेकिन थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर कॉर्न फ्लोर को घोल लेंगे |
  • इससे गुठलियाँ पड़ने के चांस कम हो जाते हैं |
  • जब यह घुल जाये तो इसके थोड़े देर के लिए कॉर्न फ्लोर घोल रेस्ट करने देंगे |
  • अब एक छोटे बाउल में 1 चम्मच सब्जा सीड को डालेंगे और 1 कप पानी डालकर भिंगो कर रख देंगे |

फालूदा के लिए सेवईयां बनाने की विधि How to make Sevaiyaan for Falooda:

  • यह फालूदा सेवईयां बनाने के लिए कॉर्न फ्लोर का पतला घोल तैयार कर लेना है |
  • अब एक नॉन स्टिक पैन में इस घोल को गरम करना है और चलाते रहना है |
  • क्योकि कॉर्न फ्लोर का घोल बर्तन की तली में बहुत चिपकता है |
  • माध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पका लेंगे |
  • कुछ देर में यह कॉर्न फ्लोर गाढ़ा पेस्ट जैसा हो जायेगा | तब गैस बंद कर देंगे |
  • अब एक बड़े बाउल में 10-12  बर्फ के टुकड़े लेंगे और 2 बड़े गिलास पानी डालेंगे |
  • इसके बाद एक सेवई मेकर लेंगे और उसमे यह कॉर्न फ्लोर पेस्ट को डालेंगे |
  • सेवई मेकर के हैंडल को घुमाते हुए कॉर्न फ्लोर की सेवई को बर्फ वाले पानी में डालते जायेंगे |
  • और इसी तरह सभी कॉर्न फ्लोर पेस्ट की सेवईयां तैयार कर लेंगे |
  • इनको 10 से 15 मिनट तक  इसके बर्फ के ठंडे पानी में रखेंगे |
  • सेवई मेकर उपलब्ध ना होने पर कपड़े में पतले छेद कर के कपड़े से भी सेवई बना कर निकाल सकते हैं |

गुलाब फ्लेवर फालूदा बनाने की विधि :

  • फालूदा बनाने की तैयारी तो हमने कर ली है |
  • अब एक कांच की गिलास लेंगे उसमे 1 चम्मच गुलाब शरबत डालेंगे |
  • उसमे कुछ कटे हुए ड्राईफ्रूट भी डाल देंगे |
  • उसके ऊपर भिंगोये हुए 1 चम्मच सब्जा बीज को डालेंगे |
  • अब इसमें दूध डालकर गिलास आधा से ज्यादा भर देंगे |
  • फिर अब इसमें कॉर्न फ्लोर से बनाई गयी सेवईयां डालेंगे और मिक्स कर लेंगे |
  • ऊपर से अब 1 स्कूप आइसक्रीम डालेंगे |
  • 1 चम्मच गुलाब सरबत दाल कर इसके ऊपर कटे हुए ड्राईफ्रूट डालेंगे |
  • पसंद वाले फ्रूट जैसे अंगूर, चेरी टुकड़ों में कर के और टूटी-फ्रूटी डालकर गार्निश कर लेंगे |
  • इस तरह गुलाब फ्लेवर फालूदा बन कर तैयार है |
  • गर्मियों में पिए जाने वाला यह एक हेल्दी ड्रिंक है |
टिप्स / सुझाव :
  • फालूदा के लिए सेवईयां बनाने के लिए हमेसा नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें |
  • नार्मल कढ़ाई इस्तेमाल करने पर लगातार चलाते रहें |
  • सेवईयां मेकर उपलब्ध ना होने पर कपड़े में पतले छेद कर के सेवई बना सकते हैं |
  • प्लास्टिक के सेवई मेकर का इस्तेमाल ना करें क्योकि कॉर्न फ्लोर का पेस्ट गरम होता है |
  • सेवई मेकर से सेवई को डायरेक्ट बर्फ के पानी में ही डालें | इससे यह आपस में चिप्केगी नहीं और खिली खिली रहेगी |
  • यह फालूदा के लिए बनाया गया सेवई अच्छी तरह से पका लेंगे तो यह ठन्डे पानी में नहीं घुलेगा |
  • जल्दबाजी में फालूदा बनाने के लिए आप रेडीमेड फालूदा सेवई मार्केट से ला बना सकते हैं |
निष्कर्ष Conclusion:

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “फालूदा बनाने की विधि – Falooda Ice Cream Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

Related Post :

Leave a Comment