मखाना चाट आसानी से कैसे बनाएं Makhana Chaat

जैसा कि आप जानते हैं कि मखाना एक ड्राईफ्रूट की केटेगरी में आता है | जिसके कई तरह के स्वास्थ फायदे हैं | क्योकि मखाना पोषक तत्वों से भरपूर है | यह हमारे शरीर को कई तरह के बिमारियों से भी दूर करता है | मखाना से बनने वाली चाट बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होती है |

मखाना चाट आसानी से कैसे बनाएं Makhana Chat

जब कुछ हेल्दी चटपटा खाने का मन हो तो आप मखाना चाट बना कर खा सकते हैं | यह घर के सभी सदस्यों को पसंद भी आएगी | छोटी छोटी भूख को मिटाने के लिए और सेहतमंद झटपट रेसिपी के तौर पर आप मखाना चाट बनाने और खाने का लुफ्त उठा सकते हैं | जो स्वाद के साथ सेहत भी देगी |

मखाना चाट कैसे बनाएं Makhana Chaat :

यह आसानी से कम समय में बन कर तैयार हो जाने वाली मखाना चाट रेसिपी है | इसे आप सुबह नाश्ते में बना कर खा सकते हैं | पौष्टिकता से भरपूर यह मखाना चाट रेसिपी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है |  आप चाहें तो शाम के स्नैक टाइम पर चाय के साथ यह मखाना चाट रेसिपी को बनाने का ट्राई करें | यह एक परफेक्ट स्नैक्स रेसिपी भी है | मखाना चाट आपको पोषक तत्व देने के साथ साथ हमारे हृदय को भी सेहतमंद बनाये रखता है |

यह मखाना चाट इतना टेस्टी लगता है कि घर के बच्चों से ले कर बड़ों बुजुर्गों तक के सभी लोगो की पसंदीदा रेसिपी बन जाएगी | अगर आपने मखाना चाट रेसिपी को पहले कभी ना बनाएं होंगे तो आप इस लेख के माध्यम से बताये गये तरीके से बड़ी ही आसानी से मखाना चाट रेसिपी बना कर तैयार कर सकते हैं | तो चलिए बनाना शुरू करते हैं टेस्टी और हेल्दी मखाना चाट रेसिपी |

मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री :

  • उबले आलू (Boiled Potatoes) – 1
  • मखाना (Makhana) – 1 कप
  • दही (Curd) – 1 कप
  • टमाटर (Tomato) – 1
  • खीरा (Cucumber) – ½
  • काली मिर्च पाउडर (Black pepper powder) – ¼ tsp
  • हरा धनिया पत्ता (Green coriander leaves) – 1 tsp
  • इमली की चटनी (Tamarind Chutney) – 2 tsp
  • निम्बू रस (Lemon juice) – 1 tsp
  • नमक (Salt) – स्वाद के अनुसार

मखाना चाट बनाने की आसान विधि :

  • यह मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले हम 1 कप मखाने लेंगे |
  • उसको भूनने के लिए एक एक कड़ाही को गैस पर मध्यम आंच पर गरम होने देंगे |
  • जब कड़ाही गरम हो जाये तो इसमें इसमें मखाने को डालकर लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट तक भुन लेंगे |
  • और जब मखाने हल्के भूरे सुनहरे हो जाये तो  एक अलग कटोरी में निकाल कर ठंडे होने के लिए रख लेंगे |
  • सभी मखाने को 1-2 टुकड़ों में काट कर रख लेंगे |
  • अब उबले हुए आलू को छील लेंगे फिर उनको छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |
  • फिर टमाटर, खीरा को भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |
  • धनिया पत्ता को साफ़ कर के बारीक़ टुकड़ों में काट लेंगे |
  • अब एक बर्तन में दही लेंगे, इसमें थोडा सा पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट कर रख लेंगे |
  • भिंगोये हुए इमली को मैश कर के छान कर इमली की चटनी बना कर तैयार कर लेंगे |
  • अब एक बड़ा सा कटोरी या मिक्सिंग बाउल लेंगे उसमें  भुने हुए कटे हुए मखाने को डालेंगे |
  • ऊपर से कटे हुए आलू, टमाटर, खीरा  डालेंगे |
  • इसके बाद इसमें इमली की चटनी, काली मिर्च पाउडर और नमक डाल कर एक सार कर लेंगे |
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाते चलाते मिक्स कर लेंगे |
  • इस तरह स्वादिष्ट और हेल्दी मखाना चाट बन कर तैयार हो जायेगा |
  • ऊपर से निम्बू रस और धनिया पत्ता डालकर सर्व करेंगे |
सर्व करने का तरीका :
  • मखाना चाट को नाश्ते में परोसते समय निम्बू रस, धनिया पत्ता और चाट मसाला भी डालकर परोस सकते हैं |
  • आप चाहें तो मखाना चाट के ऊपर नमकीन भुजिया भी डालकर सर्व कर सकते हैं इससे स्वाद में इजाफा हो जायेगा |
सुझाव / टिप्स :
  • यह ध्यान रखें मखाना भूनने समय मखाना को अधिक देर तक नहीं भुनें |
  • मखाना भूनने के लिए आंच को मध्यम या कम रखें |
  • अपने पसंद के अनुसार इसमें दही, इमली चटनी की मात्रा कम या ज्यादा करें |
निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “मखाना चाट आसानी से कैसे बनाएं Makhana Chaat Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

 

 

Leave a Comment