स्वादिष्ट नमकीन दलिया कैसे बनाएं Daliya recipe

नमकीन स्वादिष्ट दलिया :

जैसा कि आप जानते हैं कि नमकीन दलिया स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है | दलिया खाने से स्वास्थ्य में अनेक फायदे होते हैं | यह कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है क्योकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है |

स्वादिष्ट नमकीन दलिया कैसे बनाएं Daliya recipe

जिस भी व्यक्ति को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें अपने डेली के डाइट में दलिया का सेवन शुरू कर देना चाहिए |
दलिया के अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस, बदहजमी, सुजन, उलटी की समस्या हो सकती है | इसलिए नमकीन दलिया का सिमित मात्रा में सेवन करें |

स्वादिष्ट नमकीन दलिया कैसे बनाएं : 

नमकीन दलिया के सेवन का उचित समय सुबह होता है | दिन भर दलिया शरीर में ऊर्जा को बनाये रखने में मदद करता है | यह दलिया मोटापा की समस्या को भी दूर करने में सहायक होता है |

आज इस आर्टिकल में नमकीन दलीय बनाने के आसान रेसिपी बतायेंगे | इस रेसिपी की मदद से आप बहुत कम समय में हेल्दी और टेस्टी नमकीन दलिया बना सकेंगे |

अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं और नाश्ते में मसालेदार खाना खाकर उब गए हैं तो यह हेल्दी और टेस्टी नमकीन दलिया बना सकते हैं |

स्वादिष्ट नमकीन दलिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

  • दलिया – 1 कप
  • प्याज (onion) – 1
  • गाजर (Carrot) – 1/2
  • हरी मिर्च (green chili) – 2
  • मटर (Peas) – ½ कप
  • टमाटर (Tomato) – 1
  • जीरा (cumin) – ½ tsp
  • हींग (Asafoetida) – 1 चुटकी
  • हल्दी-पाउडर (Turmeric powder) – 1/4 tsp
  • धनिया पाउडर (Coriander powder) – 1 tsp
  • गरम-मसाला (garam masala) – 1/2 tsp
  • घी (Ghee) – 1 tsp
  • नमक (Salt) – स्वाद अनुसार
  • पानी (Water) – जरूरत अनुसार

स्वादिष्ट नमकीन दलिया बनाने की विधि :

  • नमकीन दलिया स्वादिष्ट बनाने के लिए हम सबसे पहले दलिया को साफ़ कर के रख लेंगे |
  • अब एक कडाही में घी या तेल डालकर गरम होने देंगे |
  • जब तेल अच्छे से गरम हो जाये तो इसमें साफ़ किये हुए दलिया को सुनहरा होने तक भुन लेंगे |
  • भूनने बाद एक अलग प्लेट में निकाल लेंगे |
  • अब कड़ाही में बचे हुए तेल में जीरा, हींग डालकर चटकने देंगे |
  • फिर अब प्याज डालकर सुनहरे होने तक भूनेंगे |
  • इसके बाद टमाटर, गाजर, हरी मटर को बारीक़ काट कर डालेंगे |
  • इन सभी सब्जियों को चलाते हुए नरम होने तक भुन लेंगे |
  • इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, कालीमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर 3 से 4 मिनट तक ढककर पका लेंगे |
  • अब इसमें भुना हुआ दलिया डालकर 3 गुना पानी डालकर पकने देंगे |
  • कुकर की 3 सिटी आने पर गैस बंद कर देंगे |
  • कुकर का गैस निकाल कर कुकर खोल कर ऊपर से हरा धनिया पत्ता डालकर मिला लेंगे |
  • इस प्रकार स्वादिष्ट नमकीन दलिया बन कर तैयार हो जाता है |

परोसने का तरीका :

  • गरमा गरम नमकीन दलिया को आप सुबह नाश्ते में परोस सकते हैं |
  • नमकीन दलिया को आप दही से साथ परोसें इससे स्वाद में इजाफा हो जायेगा |
सावधानी / सुझाव :
  •  दलिया बनाते समय दलिया को माध्यम आंच पर भुने |
  • इस दलिया को ना अधिक ना कम बल्कि सुनहरे भूरे रंग होने तक भुने |
  • आप दलिया बनाते समय घी या तेल अपने पसंद अनुसार उपयोग कर सकते हैं |
  • अपने मनपसन्द मौसम के हिसाब से मिलने वाले सब्जियों का इस्तेमाल दलिया बनाने में करें |
निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “नमकीन स्वादिष्ट दलिया कैसे बनाएं Daliya Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

Also Read :

 

Leave a Comment