पास्ता घर पर कैसे बनाये Patsa Recipe in hindi

(Patsa bnane ki recipe in hindi) : पास्ता एक इटालियन डिश है | जो अब भारत में भी बहुत लोकप्रिय हो गया है | जिसे हम बच्चे या बड़े सभी के द्वारा पसंद की जाती है | और यह बच्चो का तो पसंदीदा ही है | सुबह शाम चाय के साथ नाश्ते के रूप में भी पास्ता को बनाया और खाया जा सकता है | यह हल्की छोटी छोटी भूख को मिटाने के लिए अच्छा विकल्प होता है |

जब कभी शाम के वक़्त झटपट कोई डिश बनानी हो तो पास्ता का नाम सबकी जुबान पर आता है | यह घर पर घर के सभी परिवार के लिए वीकेंड पर बनाया जा सकने वाला डिश है | पास्ता को कई प्रकार से बनाया जाता है | लेकिन हम आज घर पर उपलब्ध चीजों का उपयोग कर के पास्ता बनायेंगे |

Patsa bnane ki recipe in hindi
Patsa bnane ki recipe in hindi

Patsa bnane ki recipe in hindi: जब पास्ता को घर पर बनाया जाता है तो यह ज्यादा हेल्थी पौष्टिक हो जाता है | क्योकि इसमें घर की फ्रेश सब्जियों और मसालों का प्रयोग कर के बनाया जाता है | जिसे सभी चाव से खाते भी हैं |

आज हम सॉस का उपयोग किये बिना ही घर की बेसिक सामग्रियों से स्वादिष्ट पास्ता बनायेंगे |

तो आइये इस लेख के माध्यम से देखते है Patsa bnane ki recipe in hindi पास्ता घर पर सॉस यूज़ किये बिना कैसे बनाये | 

Patsa bnane ki recipe in hindi पास्ता बनाने की रेसिपी हिंदी में:

पास्ता बनाने के लिए सब से पहले पास्ता को उबला जाता है | अगर इसे सही से ना उबला जाये या कम पानी में उबला जाता है तो यह चिपचिपा हो जाता है |

पहले पास्ता उबलने की विधि जानेंगे | इसके बाद पास्ता बनाने की विधि जानेंगे |

Patsa bnane ki recipe in hindi
Patsa bnane ki recipe in hindi

Ingredients for Pasta पास्ता बनाने के लिए सामग्री:

  • पास्ता (Pasta) – 250 gm.
  • टमाटर (Tomato) – 2 (बारीक़ कटी हुई)
  • टमाटर प्यूरी (Tomato puree) – 1 कप
  • शिमला मिर्च (Capsicum) – 1 (लम्बाई में कटी हुई )
  • लहसुन (Garlic) – 5 कली (बारीक़ कटी हुई)
  • हरी मिर्च (Green chili) – 1 (बारीक़ कटी हुई )
  • प्याज (Onion) – 1 (बारीक़ कटी हुई )
  • धनिया पत्ती (Coriander leaves )- थोड़ी सी (गार्निशिंग के लिए)
  • काली मिर्च पाउडर (Black pepper powder) – 1 छोटा tsp
  • लाल मिर्च पाउडर (Red chili powder ) – 1 छोटा tsp
  • हल्दी (Turmeric) – 1/2 छोटा tsp
  • चीज़ (Cheese) – 2 बड़ा tsp (कद्दूकस की हुई)
  • तेल (Oil) – 2 बड़ा tsp
  • नमक (salt ) – स्वाद के अनुसार

पास्ता उबलने की विधि Pasta Boiling Method:

खिला – खिला पास्ता बनाने के लिए इस तरीके का यूज़ करते हैं |

1) हम सबसे पहले  पास्ता की क्वांटिटी से 2 गुना ज्यादा पानी को एक पैन में गरम करें |

2) जब पानी में उबाल आते ही इसमें पास्ता डाले |

3) अब इसमें 1 चम्मच तेल डाल दें | तेल डालने से पास्ता आपस में चिपकेगा नहीं ||

4) अब  जरूरत अनुसार नमक डाले |

5) जब पास्ता उबल जाये तो आंच बंद कर दें |

6) इसको छान ले और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर निकाल कर अलग कर दें |

7) ऐसा करने से पास्ता खिला – खिला बनेगा |

आसानी से बिना सॉस के पास्ता बनाने की विधि Pasta Recipe in HIndi :

पास्ता बनाने के लिए

1) सबसे पहले माध्यम आंच पर एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल डाल कर गर्म करेंगे |

2) अब इसमें बारीक़ कटी हुई लहसुन, प्याज, हरी मिर्च डालेंगे इनको सुनहरा होने तक भुन लेंगे |

3) अब इसमें  कटा हुआ टमाटर, शिमला मिर्च डाल कर 4-5 मिनट के लिए भुन लेंगे |

4) अब  कड़ाही में टमाटर की प्यूरी, काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डाल कर मिला लेंगे |

5) जब ग्रेवी गाढ़ी सी होने लगे तब इसमें उबला हुआ पास्ता मिला देंगे |

6) पास्ता को इस ग्रेवी में अच्छी तरह से मिक्स कर 2 मिनट के बाद आंच को बंद कर उतार देंगे |

7) आंच से उतरने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज़ मिलायेंगे |

8) लीजिए घर पर बिना सॉस का इस्तेमाल किये बिना स्वादिष्ट पास्ता बन कर तैयार है |

9) अब धनिया पत्ती से गार्निश कर गरमा-गर्म सर्व कीजिये | और पास्ता खाने का आनंद लीजिए |

Patsa bnane ki recipe in hindi
Patsa bnane ki recipe in hindi

 

conclusion निष्कर्ष:

उम्मीद करते है आपको यह लेख पसंद आया होगा | आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ जरुर शेयर करें | यह लेख पास्ता घर पर सॉस यूज़ किये बिना कैसे बनाये Patsa bnane ki recipe in hindi  के रेसिपी के बारे में था | आप अपने विचार सवाल और सुझाव कमेंट बॉक्स में हमे जरुर बताएं | और हमसे जुड़े रहें |

हैप्पी और हेल्थी रहें |

धन्यवाद | आपका दिन शुभ हो |

Related Post:

Leave a Comment