वेज मंचूरियन आसानी से बनाएं- Veg Manchurian Kaise Banta Hai

हम में से अधिकतर लोगो को चाइनीज खाना पसंद होता है | मंचूरियन भी एक चाइनीज रेसिपी है | जिसका स्वाद काफी दिलचस्प होता है | तो मंचूरियन बच्चे बड़े सभी को खाना भी काफी पसंद होता है | और बच्चों की तो पसंदीदा रेसिपी होती है मंचूरियन |

कई बार तो लोग मंचूरियन के इस कदर दीवाने होते हैं कि कोई भी स्पेशल ओकेजन का इंतज़ार नही करते | वे कभी भी शॉप स्टॉल या रेस्टुरेंट से मंचूरियन आर्डर कर के खाते रहते हैं | तो क्यों न आज घर पर ही मंचूरियन बनाने और खाने का लुफ्त उठाएं |

वेज मंचूरियन आसानी से बनाएं

वेज मंचूरियन आसानी से बनाएं- Veg Manchurian Kaise Banta Hai

आप छोटे पार्टी, दोस्तों परिवार केलिए यह मंचूरियन बना आकर आसानी से तैयार कर सकते हैं | पिकनिक के लिए भी एक स्मार्ट और इजी रेसिपी के तौर पर मंचूरियन को एन्जॉय कर सकते हैं |

अगर आपके पास शिमला मिर्च, गोभी जैसी सब्जियां उपलब्ध ना हो तब भी आप बताये गये तरीके और टिप्स की मदद से काफी आसानी से वेज मंचूरियन घर पर बना कर तैयार कर सकते हैं |

घर पर वेज मंचूरियन बना कर खाने का तो मज़ा ही अलग है | चलिए आज टेस्टी मंचूरियन बनाना शुरू करते हैं |

वेज मंचूरियन की आवश्यक सामग्री :

  • मैदा -1/2 कप
  • कद्दूकस लौकी – 1 कप
  • कॉर्न फ्लोर – 1/4  कप
  • चीनी – 1 tsp
  • प्याज – 1
  • हरा पत्ता वाला प्याज – 2-3
  • लहसुन – 7-8 कलियाँ
  • हरी मटर 1 कप
  • कद्दूकस गाजर – 1 1/2जब यह  कप
  • हरा धनिया पत्ता – 1/2 कप
  • सोया सॉस – 1 tsp
  • चिली सॉस – 1 tsp
  • टोमेटो सॉस – 1 tsp
  • वाइट विनेगर – 1/2 Tsp
  • गरम मसाला – 1/2
  • लाल मिर्च पाउडर -1/2 tsp
  • नमक – जरूरत के अनुसार
  • तेल – 2 tsp
  • पानी – जरूरत के अनुसार

हेल्दी और टेस्टी वेज मंचूरियन बनाने की विधि :

वेज मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियां लौकी, गाजर को कद्दूकस कर के रख लेंगे |

फिर प्याज को लम्बाई में पतले काट लेंगे | लहसुन को भी बारीक काट लेंगे |

अब एक बाउल में सभी सब्जियों लौकी गाजर प्याज लहसुन को डालेंगे |

फिर कॉर्न फ्लोर, नमक, चीनी डालकर मिलायेंगे | फिर धीरे धीरे पानी डालते हुए मिक्स कर लेंगे |

पानी उतना ही डालेंगे जिससे की यह सभी मिश्रण की बॉल आसानी से बनाई जा सके |

अब सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर के छोटे छोटे बॉल्स बना कर तैयार कर लेंगे |

एक छोटी कटोरी में कॉर्न फ्लोर लेंगे और इसका घोल तैयार करेंगे |

मिश्रण के बनाये गये बॉल्स को कॉर्न फ्लोर के घोल में डालकर रखेंगे |

एक गहरी कड़ाही में तेल डालकर गरम होने देंगे |

जब तेल गरम हो जाये तो लो फ्लेम पर कॉर्न फ्लोर से लपेटे हुए बॉल्स को सुनहरे ब्राउन कलर आने तक फ्रई करेंगे |

पेपर नैपकिन पर सभी बॉल्स को फ्राई कर के रखते जायेंगे |

मंचूरियन  ग्रेवी कैसे बनाएं :

यह मंचूरियन ग्रेवी बनाने के लिए हम एक गहरे पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करेंगे |

जब तेल गरम हो जाये तो इसमें प्याज, मटर दाने, कद्दूकस गाजर डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए भूनेंगे |

जिस समय यह भुन जाये तो इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, टोमेटो सॉस, विनेगर डालेंगे और अच्छी तरह मिला लेंगे |

और जब सब्जियां और सॉस अच्छी तरह मिक्स हो जाये तो इसमें गरम मसाला, कालीमिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक डालेंगे और 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पका लेंगे |

फिर 2 कप पानी डालकर 2 मिनट तक उबाल लेंगे |

जब उबाल आने पर ग्रेवी गाढ़ी हो जाये तो मंचुरियन के बॉल्स को डालें |

और फिर सबको अच्छी तरह से चलाते हुए मिक्स करें | इस तरह से आसान स्वादिष्ट मंचूरियन बन कर तैयार हो गयी |

सर्व करने का तरीका :

  • मंचूरियन को गरम गरम ही सर्व करें |
  • सर्व करने से पहले बारीक़ कटी हुई हरा प्याज और धनिया पत्ते से गार्निश कर लेंगे |
  • आप मंचूरियन को चावल, फ्राई राइस या चपाती, नान के साथ सर्व करें |

टिप्स / सुझाव :

  • मंचूरियन बनाते समय मंचूरियन बॉल्स के लिए मिश्रण में अधिक पानी नही डालना होता |
  • यह ध्यान रखें की गाढ़ा ग्रेवी ही तैयार करें |

निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | आपको यह मंचूरियन बनाने की आसान सी रेसिपी पसंद आई होगी | यह पोस्ट “वेज मंचूरियन आसानी से बनाएं- Veg Manchurian Kaise Banta Hai” के बारे में था |

आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

 

 

Leave a Comment