कच्चे और सूखे नारियल से लड्डू बनाने की विधि | nariyal laddu bnane ki recipe in Hindi

Nariyal Laddu recipe in Hindi: जैसा कि आप जानते हैं कि नारियल हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है | नारियल में अनेक पोषक तत्व विटामिन मिनरल पाए जाते हैं | इनका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है | और खाया जाता है | जिसमे से एक प्रकार नारियल का लड्डू बनाना और खाना है | यह बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं |

नारियल के लड्डू खाने काफी लज़ीज़ होते हैं | इन्हें देखते ही मुह में पानी आने लगता है | नारियल के लड्डू बनाने के लिए नारियल कच्चा या सुखा दोनों में कोई भी उपयोग किया जा सकता है | कच्चे नारियल और सूखे नारियल दोनों से ही अच्छी लड्डू बनाई जा सकती हो |

नारियल लड्डू बनाने की विधि
नारियल लड्डू बनाने की विधि

Nariyal Laddu recipe in Hindi: नारियल के लड्डू एक भारतीय मिठाई के रूप में बनाई जाती है | यहं के सभी लोग नारियल के लड्डू को बहुत ही चाव से खाना पसंद करते हैं | नारियल के लड्डू बच्चे बड़े बुजुर्गो सभी को ही बहुत पसंद होती है | सभी परिवार के सदस्य बड़े ही शौक से खाते हैं | नारियल के लड्डू को मावा के साथ मिला कर भी बनाया जा सकता है | मावा या खोया मिक्स कर के बनाने पर यह नारियल लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट बनती है |

आप सभी नारियल के लड्डू तो जरुर ही खाए होंगे | इस नारियल लड्डू मिठाई को किसी भी खास अवसर, त्यौहार पर या फिर जब भी मन हो बड़ी ही आसानी से बनाई जा सकती है | नारियल के लड्डू बनाना बहुत ही आसान है | और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार भी हो जाती है | इस नारियल लड्डू को बनाने में बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है |

तो चलिए इस लेख नारियल लड्डू बनाने की विधि | nariyal ke laddu bnane Ki recipe in Hindi के माध्यम से इसको बनाना भी सीखते हैं |

नारियल लड्डू बनाने की विधि | nariyal ke laddu bnane ki recipe in Hindi:

वैसे तो नारियल की कई रेसिपी होती है जिसमे नारियल का इस्तेमाल किया जाता है | नारियल के लड्डू के आलावा नारियल की बर्फी भी बनाई जा सकती है यह भी बनाना बहुत आसान है | लेकिन आज हम नारियल ने लड्डू बनाना सीखेंगे |

नारियल लड्डू बनाने की विधि
नारियल लड्डू बनाने की विधि

यहाँ हम आपको सुखा नारियल और कच्चा नारियल दोनों के इस्तेमाल से अलग अलग लड्डू बनाएंगे | तो चलिए शुरू करते हैं नारियल लड्डू बनाने की आसान रेसिपी |

नारियल लड्डू बनाने के लिए सामग्री Ingredients for making Coconut Ladoo:

कच्चे नारियल का इस्तेमाल कर नारियल लड्डू बनाने के लिए सामग्री निम्नलिखित हैं |

  • कच्चा नारियल (Raw coconut) – 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • चीनी (Sugar) – ½ कप
  • घी (Ghee) – 2 tsp
  • छोटी इलायची पाउडर (Small cardamom powder) – ½ tsp
  • काजू (Cashews) – 8-10 (कटे हुए)
  • बादाम (Almonds) – 8-10 (कटे हुए)
  • दूध (Milk) – 1 कप
  • केसर या फ़ूड कलर (Saffron or food color) – वैकल्पिक

स्वादिष्ट नारियल लड्डू बनाने की विधि How to make Coconut Ladoo:

जब हम कच्चे नारियल का इस्तेमाल नारियल के लड्डू बनाने के लिए करते हैं तो  सबसे पहले नारियल को तोड़ कर उसका पानी निकल कर अलग कर लें |

इसके बाद नारियल के सफ़ेद मुलायम परत को निकालें और सबको अच्छी तरह बारीक़ कद्दूकस कर लें |

अब गैस पर धीमी आंच पर एक कढाई रखें |

इसमें 2 tsp घी डालें और गरम होने दें |

घी में थोडा काजू बादाम भुन कर निकाल लें |

अब इसमें कद्दूकस किये हुए नारियल को डालें और चलाते हुए भुनें |

थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहें | ताकि नारियल कढाई में ना चिपके |

अब इसमें दूध डालें और चलाते हुए मिक्स करें | और अब  भुने हुए काजू बादाम मिक्स कर के भुनें |

फिर अब इसमें चीनी डालें | और मिलाते हुए चलायें | आंच को धीमी ही रखें |

जब चीनी घुल जाये और चासनी गाढ़ी हो जाये और नारियल के ऊपर चासनी चिपचिपी सी हो जाये तब आंच बंद कर दें |

अब इसे हल्का ठंडा होने दें |

फिर इसे हाथों में ले कर छोटी छोटी बॉल की साइज़ के लड्डू तैयार करें |

इस तरह सारे लड्डू बना कर रख लें | और ऊपर से काजू बादाम का टुकड़ा चिपका दें |

Nariyal Laddu recipe in Hindi
Nariyal Laddu recipe in Hindi

सुखा नारियल से नारियल लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients required for Coconut Ladoo from Dry Coconut:

  • सूखे नारियल (Desiccated dry Coconut) – 200 ग्राम  (बुरादा के रूप में )
  • चीनी  (Sugar) – 1/2 कप
  • इलायची पाउडर (Cardamom powder) – 1/2 tsp
  • दूध (Milk) – 1 कप
  • काजू (Cashew)- 8-10 (कटे हुए)
  • बादाम (Almonds) – 8- 10 (कटे हुए)
  • देसी घी (Desi ghee)- 2 tsp

सूखे नारियल से नारियल लड्डू बनाने की विधि How to make coconut Ladoo with dry coconut:

इस सूखे नारियल से लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढाई में घी डाल कर गरम कर लेंगे ।

जब घी गरम हो जाए तब नारियल का सुखा बुरादा डालकर मध्यम धीमी आंच पर 2-3 मिनट मिलाते हुए भूनेंगे |

और जब नारियल का बुरादा का रंग हल्का सुनहरा ब्राउन हो जाये, तब इसमें एक कप दूध डालेंगे और चम्मच से लगातार चलाते हुए पका लेंगे।

कुछ देर में नारियल का बुरादा गाढ़ा चिपचिपा होने लगेगा।

अब इस इस भुने हुए नारियल बुरादा में चीनी डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला देंगे।

फिर इस चीनी को मिलते हुए तब तक चलाते रहंगे जब तक पूरी तरह चीनी नारियल के मिश्रण में घुल नहीं जाती।

जब चीनी घुल चुकी हो तब इलायची पाउडर, कटे हुए काजू और बादाम डालकर सबको चलाते मिलाते हुए 2 मिनट तक माध्यम आंच पर पका लेंगे |

अब गैस बंद कर दे और मिश्रण को प्लेट में निकाल दे। और हल्का स ठंडा करें |

2 मिनट बाद मिश्रण हल्का ठंडा हो चुका होगा, तब थोड़ा सा मिश्रण हाथ पर लेकर  गोल आकार के लड्डू तैयार करें और नारियल के बुरादे में लपेटे।

इस प्रकार नारियल की स्वादिष्ट लड्डू बन कर तैयार हो जाएगी |

सुझाव Suggestions / Tips:
  1. नारियल लड्डू को बनाते समय गैस को धीमा मध्यम ही रखें | इससे नारियल अच्छी तरह भुन पाएंगे |
  2. इस मिठाई को हवा रहित डब्बे में भरकर फ्रिज में रखने से महीनों ताज़ा रहता है।
  3. लड्डू बनाने के लिए तैयार मिश्रण को पूरा ठंडा नही करना है |
  4. हल्का का ठंडा होने बाद लड्डू बनाना शुरू कीजिये |
निष्कर्ष Conclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह आसान रेसिपी पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “कच्चे और सूखे नारियल से लड्डू बनाने की विधि | nariyal laddu bnane ki recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post:

 

Leave a Comment