वेजिटेबल हॉट डॉग – Vegetable Hot Dog Recipe in Hindi

शाम के समय यदि आप कुछ स्नैक्स खाना पसंद करते हैं और तुरंत खाना भी चाहते हैं तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी | क्योकि आप आसानी से यह वेज हॉट डॉग रेसिपी घर पर ही बना कर तैयार कर सकते हैं | घर पर बना हुआ वेज हॉट डॉग हेल्दी और टेस्टी भी होगा |

वेजिटेबल हॉट डॉग

यह हॉट डॉग रेसिपी नॉन वेज के अलावा वेजिटेरियन के लिए भी बनाई जा सकती है जो की वेजिटेबल के प्रयोग से वेज हॉट डॉग बनाया और खाया जा सकता है |

वैसे तो आप जानते ही हैं की यह वेज हॉट डॉग रेसिपी काफी फेमस स्ट्रीट फ़ूड की श्रेणी में भी आता है |

इस वेज हॉट डॉग में आप अपने पसंद की सब्जियां पनीर सॉस चीज़ इत्यादि डाल कर भी इसके स्वाद में इजाफा कर सकते हैं |

वेजिटेबल हॉट डॉग कैसे बनाया जाता है ? – Veg Hot Dog Recipe in Hindi :

इस रेसिपी को बनाने में कम और आसान सी सामग्रियों की आवश्यकता होगी जो आपके किचन में आसानी से उपलब्ध हो जायेंगे | यह रेसिपी घर के बड़े या बच्चे सबको पसंद आएगी |

अगर आप किसी छोटी पार्टी, रोड ट्रिप या पिकनिक के स्नैक्स के रूप में इस वेज हॉट डॉग की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं | यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है |

वेजिटेबल हॉट डॉग की सामग्री :

  • बड़े आकार का आलू  – 1
  • लहसुन – 3 कली
  • हरी मिर्च – 1 -2
  • धनिया पत्ता – 1 कप
  • कॉर्न फ्लोर मक्के का आटा  – 2 tsp
  • सरसों चटनी – जरूरत अनुसार
  • प्याज – 1/2 कप
  • धनिया दाना – 1 1/2  tsp
  • नमक – जरूरत अनुसार
  • अदरक – 1/2 इंच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • निम्बू रस – 1 tsp
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 2 tsp
  • टोमेटो केचप – जरूरत अनुसार
  • हरी शिमला मिर्च – 1/2 कप
  • बटर
  • हॉट डॉग ब्रेड – 3

वेज हॉट डॉग बनाने का तरीका :

यह टेस्टी हॉट डॉग बनाने के लिए सबसे पहले इसका मसाला तैयार करेंगे |

इसके लिए एक मिक्सर जार में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, धनिया दाना, लाल मिर्च पाउडर और निम्बू का रस डालें |

इन सभी को बारीक़ पीस कर पेस्ट तैयार कर लेंगे |

इसके बाद आलू को उबाल लेंगे और उसको छील कर मैश कर लेंगे |

इस मैश किये हुए आलू में पिसा तैयार किया हुआ मसाला डालेंगे |

ऊपर से नमक, कॉर्न फ्लोर ब्रेड का चूरा डालेंगे | सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |

जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाये तो इसमें कटे हुए धनिया पत्ता डालेंगे और मिला लेंगे |

अब इस आलू के मिश्रण को लम्बाई में आकार देते हुए टिक्की तैयार करेंगे |

फिर एक माध्यम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गरम होने देंगे |

जब यह गरम हो जाये तो इसमें ये लम्बे आकार की टिक्की को सुनहरे ब्राउन होने तक सेक कर पका लेंगे |

अब हॉट डॉग ब्रेड बन को बीच से ऐसे कट करेंगे की नीचे का हिस्सा जुड़ा रहे |

फिर इसको गरम तवे पर रखकर इसमें अन्दर बहार अच्छे से बटर लगा देंगे |

इससे यह हॉट डॉग बन्स अच्छे से सेक जायेगा |

तैयार की हुई वेज टिक्की को हॉट डॉग ब्रेड में भरेंगे |

ऊपर से कटे हुए शिमला मिर्च, प्याज डालकर सेंक लेंगे |

फिर टोमेटो केचप, सरसों चटनी डालेंगे | इस तरह यह वेज हॉट डॉग बन कर तैयार है |

परोसने का तरीका :

  • वेज हॉट डॉग को गरमा गरम परोसें |
  • परोसते समय टोमेटो सॉस, चिली सॉस और चीज़ भी परोस सकते हैं |
सुझाव / टिप्स :
  • इसके मसाले में अपने पसंद की चटपटे मसाले भी डाल सकते हैं |
  • इसको और हेल्दी बनाने के लिए अपने पसंद की बहुत तरह की सब्जियां भी डाल सकते हैं |

निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “वेजिटेबल हॉट डॉग – Vegetable Hot Dog Recipe in Hindi” के बारे में था |

आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

 

 

 

Leave a Comment