स्वादिष्ट आलू फ्राई कैसे बनाएं, Aloo fry Recipe in Hindi

Aloo fry Recipe : क्या आप जानते है कि आलू की कई रेसिपी बहुत ही आसान तरीके से बहुत कम समय में बनाई जा सकती है | जो स्वादिष्ट भी होती है | बच्चों को तो ये खास कर अधिक पसंद आती है |

कई बार ऐसा भी होता है कि हरी सब्जियां घर में ख़तम हो जाती हैं और आलू के सिवा और कुछ उपलब्ध नही हो तो ऐसे में भी आलू की ये मजेदार चटपटी स्वादिष्ट आलू फ्राई रेसिपी बनाया जा सकता है |

वैसे तो यह एक सिन्धी नाश्ता के रूप में होता है | यह कुरकुरे से, फ्राई किये हुए मसालेदार आलू की रेसिपी है |

स्वादिष्ट आलू फ्राई कैसे बनाएं, Aloo fry Recipe in Hindi

Fried crispy potato recipe : क्रिस्पी कुरकुरे बनाने के लिए आप इसको डीप फ्राई कर सकते हैं | और फिर ऊपर से कुछ बेसिक मसाले डाल कर चटपटे और स्वादिष्ट बना सकते हैं |

आप यह आलू फ्राई रेसिपी बनाने क लिए उबले आलू या कच्चे आलू का उपयोग भी कर सकते हैं | यह दोनों तरह से स्वादिष्ट ही बनती है | आप आलू और आलू से बनी रेसिपी खाना पसंद करते है तो यह आलू फ्राई रेसिपी को जरुर बनाएं |

स्वादिष्ट आलू फ्राई कैसे बनाएं | Aloo fry Recipe | How to make delicious potato fries:

आलू से बहुत तरह की स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी बन कर तैयार हो जाती है | जैसे आलू की भिन्न भिन्न प्रकार की सब्जियां, स्नैक्स, आलू के पराठे आदि |

आज हम आलू की एक झटपट तैयार होने वाली रेसिपी को बनाने वाले हैं | इस आलू फ्राई को हम रोटी, पराठा, चावल-दाल के संग भी परोस सकते हैं |

इसे रायता या किसी चटनी के साथ भी परोसा जा सकता है | इसको बच्चों के लंच बॉक्स में भी दिया जा सकता है |

आइये जानें यह आलू फ्राई रेसिपी (fried potato recipe) कैसे बनाये जाते हैं |

आलू फ्राई रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients required for Potato Fry Recipe:

  • आलू (Potato) – 5
  • राई दाना (Mustard seed) – ½ tsp
  • जीरा (Cumin) – ½ tsp
  • धनिया पाउडर (Coriander powder) – 2 tsp
  • हल्दी पाउडर (Turmeric powder) – ½ tsp
  • लाल मिर्च पाउडर (Kashmiri red chili powder) – ½ tsp
  • कुटी हुई लाल मिर्च (Crushed red chili) – ¼ tsp
  • अमचुर पाउडर (Dry mango powder) – ½ tsp
  • नमक (salt) – जरूरत अनुसार
  • कालीमिर्च पाउडर (Black pepper powder) – 1/4 tsp
  • भुना जीरा पाउडर (Roasted cumin powder ) – ¼ tsp
  • गरम मसाला पाउडर (Garam masala powder) – ¼ tsp
  • तेल (Oil) – जरूरत अनुसार
  • करी पत्ता (Curry leaf) – 7-8
  • धनिया पत्ता (Coriander leaves) – गार्निश के लिए

आलू फ्राई रेसिपी बनाने का पहला तरीका How to make Potato Fry Recipe:

  • सबसे पहले आलू को धो कर रख लेंगे |
  • अब इसके ऊपर का छिलका छिल कर हटा देंगे |
  • फिर आलू को छोटे चौकोर क्यूब आकार में काट कर रख लेंगे |
  • और इन कटे हुए आलू को ठंडा पानी में डूबा का रखेंगे|
  • इससे आलू काले नहीं पड़ेंगे और एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जायेगा |
  • अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करेंगे इसमें जीरा, राई डालेंगे और भूनेंगे |
  • ऊपर से करी पत्ता डालकर भुन लेंगे |
  • जब ये चटक जाये तो इसमें कटा हुआ आलू डालेंगे और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे |
  • और 2 मिनट तक ढक कर माध्यम आंच पर पकने देंगे |
  • 2 मिनट के बाद फिर से ढक्कन हटा कर चला कर फिर से ढक कर पकने देंगे |
  • इसी तरह 2-2 मिनट के अंतराल में आलू को चला कर ढक कर पकने देंगे |
  • बीच बीच में चेक कर लेंगे कि आलू पका है या नहीं |
  • जब आलू पक कर नरम हो जाये तो इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचुर पाउडर, कालीमिर्च पाउडर डालकर मिला देंगे |
  • ऊपर से गरम मसाला भी डाल देंगे |
  • 1 मिनट तक पकाएं फिर गैस बंद कर देंगे |
  • ऊपर से हरा धनिया पत्ता डाल कर सर्व करेंगे | इस तरह से फ्राई आलू बन कर तैयार है |

क्रिस्पी आलू फ्राई रेसिपी Crispy Potato Fry Recipe:

इसके लिए आपको वही सामग्री का उपयोग करना है इसमें बनाने का तरीका थोड़ा सा परिवर्तित कर देते हैं |

इस तरह की आलू फ्राई रेसिपी एक क्रिस्पी और कुरकुरी सी बनती है जो बहुत ही मजेदार लगती है | सिंपल आलू फ्राई रेसिपी के साथ साथ आज आलू की क्रिस्पी कुरकुरी आलू फ्री बनाते हैं |

आइये क्रिस्पी आलू फ्राई रेसिपी बनाने का तरीका जाने |

क्रिस्पी आलू फ्राई रेसिपी बनाने की विधि Crispy Potato Fry Recipe:

  • इसके लिए सबसे पहले आलू को छील कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |
  • कटे हुए आलू के टुकड़ों को ठंडे पानी में डालकर रखेंगे |
  • सभी आलू को सामान आकार में काट लेंगे |
  • अब इनको पानी से छान कर निकाल देंगे |
  • फिर एक तौलिये से पोछ कर सुखा लेंगे |
  • इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा ज्यादा तेल गरम होने के लिए रखेंगे |
  • जब तेल गरम हो जाये तो इन कटे हुए आलू को धीमी धीमी आंच में देर तक डीप फ्राई करेंगे |
  • इसी तरह सभी आलू को डीप फ्राई कर के एक प्लेट में रख लेंगे |
  • अब एक बाउल में भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला पाउडर मिला कर रख लेंगे |
  • फिर डीप फ्राई किये हुए आलू को इसमें डालेंगे और अच्छी तरह मिला लेंगे |
  • इस तरह यह तले हुए डीप फ्राई आलू की रेसिपी बन कर तैयार है |
  • इसको आप शाम की चाय स्नैक के रूप में भी सर्व कर सकते हैं |
निष्कर्ष Conclusion :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | यह आलू फ्राई जल्दी में भी बनाई जा सकती है | घर में सब्जियां इप्लाब्ध ना होने पर भी यह आलू फ्राई रेसिपी आसानी से बनाई और खायी जा सकती है | साथ ही साथ क्रिस्पी कुरकुरी आलू फ्राई बनाई जा सकती है जिसके लिए आलू को तेल में डीप फ्राई करना पड़ता है | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “स्वादिष्ट आलू फ्राई कैसे बनाएं, Aloo fry Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post :

 

Leave a Comment