सूजी रवा उत्तपम रेसिपी कैसे बनाये Rava Uttapam Recipe

Rava Uttapam recipe (सूजी रवा उत्तपम रेसिपी): सूजी रवा उत्तपम रेसिपी हमारे साउथ इंडियन फेमस रेसिपी है | इसे सुबह ब्रेकफास्ट में खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं | सुबह में समय की कमी होने के कारण थोड़ी जल्दबाजी होती है | ऐसे में सूजी का उत्तपम बनाना भी बहुत अच्छा विकल्प हो जाता है क्योकि यह बहुत ही आसानी से और जल्दी बन जाता है |

सूजी रवा उत्तपम रेसिपी कैसे बनाये Rava Uttapam Recipe

Rava Uttapam recipe (सूजी रवा उत्तपम रेसिपी): इस उत्तपम रेसिपी को इडली डोसा वाले बैटर से भी बनाया जाता था लेकिन इस चावल दाल से बैटर तैयार करने में समय अधिक लगता था | इसलिए अब हम में से अधिकतर लोग सूजी रवा का उपयोग कर के उत्तपम बना कर तैयार करते हैं | क्योकि यह टेस्टी के साथ साथ झटपट बना कर तैयार किया जा सकता है |

सूजी रवा उत्तपम को सुबह के नाश्ता में शाम में चाय के समय भी खाया जा सकता है | यहाँ तक की बच्चो के टिफ़िन के लिए भी तैयार कर सकते हैं | इस रेसिपी को घर के सभी सदस्य बच्चों से बड़ो तक सब ही बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं |

आपको दिन के किसी भी समय कुछ अच्छा और हेल्दी खाने का मन करे तो आप इस रवा सूजी उत्तपम झटपट बना कर खा सकते हैं | यह छोटी छोटी भूख को बड़ी ही आसानी से मिटा कर आसानी से पेट भर सकता है | इसको बना कर तैयार करने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है | यह सूजी उत्तपम कम समय में तैयार हो जाने वाला नाश्ता है |

तो आइये जाने सूजी रवा उत्तपम रेसिपी आसानी से कैसे बनाएं |

रवा सूजी उत्तपम रेसिपी कैसे बनाएं How to make Rava Suji Uttapam Recipe:

सूजी रवा उत्तपम रेसिपी बनाने के लिए हम सूजी लेंगे इसमें खमीर उठाने के लिए अधिक इंतज़ार करने की जरूरत नहीं होती क्योकि हम इसमें दही का इस्तेमाल करेंगे | इसमें फर्मेंटेशन का काम दही द्वारा किया जायेगा |

इसमें पसंद के मसाले, सब्जियां नमक मिर्च मिला कर बनाया जाता है | यह सेहत के लिहाज से उत्तम है | यह इस उत्तपम रेसिपी को साउथ इंडियन के साथ साथ नार्थ इंडियन लगभग सभी का पसंदीदा रेसिपी है |

चलिए आसानी से सूजी या रवा उत्तपम रेसिपी बनाना शुरू करते हैं |

रवा उत्तपम रेसिपी की सामग्री Ingredients of Rava Uttapam Recipe:

  • रवा या सूजी (Rava or semolina) – 1 कप
  • दही (Curd) – ¾ कप
  • पानी (Water) – ½ कप
  • छोटा टमाटर (small tomato) – 1 बारीक़ कटी हुई
  • छोटा प्याज (small onion) – 1 बारीक़ कटी हुई सी
  • इनो (Eno) – ½ tsp (ऑप्शनल)
  • छोटी शिमला मिर्च (Small capsicum) – 1 बारीक़ टुकड़ो में कटी हुई
  • हरी मिर्च (Green chili) – 2 बारीक़ टुकड़ों में कटी हुई
  • हरा धनिया पत्ता (Green coriander leaves) – 1-2 tsp
  • नमक (Salt) – 1 tsp या जरूरत अनुसार
  • तेल (Oil) – 2 tsp या जरूरत अनुसार

रवा उत्तपम रेसिपी बनाने की आसान विधि Easy way to make Rava Uttapam recipe:

  • सूजी रवा उत्तपम एक बड़े बर्तन में सूजी को छान कर रख लेंगे |
  • फिर इसमें ताजा दही और नमक डालेंगे | फिर इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |
  • इसके बाद थोड़ा थोड़ा कर के पानी डालते हुए मिलाते जाएँ |
  • और सूजी दही को अच्छी तरह फेंट कर 10 मिनट के लिए ढक कर रेस्ट करने रख दें |
  • 10 मिनट के बाद सूजी अच्छी तरह पानी सोख कर फुल जाएगी |
  • अगर यह मिश्रण गाढ़ा हो गया हो तो इसमें थोड़ा सा पानी और मिक्स कर लेंगे |
  • फिर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, मिर्च को डालेंगे और सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे |
  • अब एक चम्मच पानी के साथ इनो डालेंगे और पुरे मिश्रण को फेटते हुए मिला लेंगे |
  • और 5 मिनट के लिए छोड़ देंगे | जिससे यह उत्तपम बनाने के लिए बैटर तैयार हो जाये |
  • अब एक तवा लेंगे और गैस पर गरम होने के लिए तवा रख देंगे |
  • जब तवा गरम हो जाये तो तेल ले कर तवा को ग्रीस कर देंगे |
  • फिर एक छोटी कटोरी या कलछी की सहायता से बैटर को गोला आकार देते हुए फैला देंगे |
  • आंच को माध्यम पर कर उत्तपम को पकने देंगे |
  • उत्तपम के चारो तरफ थोडा तेल डालते हुए थोड़ी देर में पलट कर दूसरे तरफ भी सेक कर पका लेंगे |
  • इसी तरह सभी उत्तपम बना कर तैयार कर लेंगे |
  • और गरमा गरम उत्तपम को चटनी के साथ परोस कर खाएं और खिलाएं |

सुझाव टिप्स Tips:

  • उत्तपम रेसिपी के लिए जो हम बैटर तैयार करते हैं वह अच्छी तरह मिक्स कर के नरम किया हुआ हो |
  • बैटर अधिक सख्त टाइट ना हो  इस बात का ध्यान रखना चाहिए |
  • उत्तपम के बैटर की कंसिस्टेंसी बढ़िया बनाने के लिए थोड़ा थोड़ा कर के पानी डालें |
  • आप पाने पसंद और सेहत के हिसाब से सब्जियां छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर डालें |
  • उत्तपम को नारियल चटनी और सांभर के साथ गरम गरम परोसें |
  • उत्तपम की मोटाई अधिक ना करें | इससे उत्तपम अच्छी तरह पक नही पायेगा |
  • दहीं उपलब्ध नहीं हो तो छाछ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |
  • टेस्ट बढ़ाने के लिए चाट मसाला का प्रयोग भी कर सकते हैं |
  • आप चाहें तो सादा सिंपल उत्तपम भी बना सकते हैं इसके लिए इसमें सब्जियों का प्रयोग नहीं करें |
  • उत्तपम बनाने के लिए तवा को अधिक गरम नहीं करना है वरना उत्तपम नहीं बन पाएंगे |
निष्कर्ष Conclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | इसमें हमसे बहुत ही आसान तरीके से कम समय में सूजी रवा उत्तपम बनाना बताया है आप इस रेसिपी को जरुर बनाये | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “सूजी रवा उत्तपम रेसिपी कैसे बनाये Rava Uttapam Recipe” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post:

 

Leave a Comment