केसर बादाम मिल्कशेक कैसे बनाएं | Badam Milk Shake

Badam Milk Shake : आज हम बादाम मिल्क शेक बनाने वाले हैं | बादाम हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है | बादाम को शेक बना कर पीना भी बहुत फायदेमंद है | बादाम शेक पोषक तत्वों से भरपूर है |

बादाम की तासीर गरम होती है इस कारण बादाम मिल्क शेक को अक्सर सर्दियों के मौसम में पीना ज्यादा लाभकारी होता है | यह सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को गर्म बनाये रखने में मदद करता है |

केसर बादाम मिल्कशेक कैसे बनाएं | Badam Milk Shake

इसके नियमित सेवन से दिमाग तेज बना रहता है | यह बादाम मिल्क शेक दिमाग के लिए टॉनिक होता है | यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है | यह आँखों को स्वास्थ्य बनाये रखने लिए और आँखों की रौशनी को बढ़ाने में भी मदद करता है |

इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है | यह आसानी से बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है | यह छोटे बच्चों से ले कर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है | इसका स्वाद लाजवाब होता है |

आज घर पर बड़ी ही आसानी से स्वादिष्ट बादाम मिल्क शेक बनाने वाले हैं | यह बादाम मिल्क शेक (Badam Milk Shake) की रेसिपी को शुरू से अंत तक जरुर पढ़ें |

आइये जाने बादाम मिल्क शेक कैसे बनाते हैं ? केसर बादाम मिल्क शेक या काजू बादाम मिल्क शेक बनाने का भी यही तरीका है | बादाम मिल्क शेक के लिए आवश्यक सामग्री क्या क्या होती है?

बादाम मिल्क शेक कैसे बनाएं How to make almond milkshake:

केसर बादाम मिल्कशेक कैसे बनाएं | Badam Milk Shake

इसे बनाने के लिए बादाम दूध चीनी कस्टर्ड पाउडर और कुछ ड्राईफ्रूट की आवश्यकता होती है | आप अपने पसंद के अनुसार ड्राईफ्रूट को मिला सकते हैं |

चीनी, दूध, बादाम, कस्टर्ड पाउडर मिला कर यह बादाम मिल्क शेक बनाया जाता है | केसर का प्रयोग करने पर यह केसर वाला केसर बादाम मिल्क शेक बन जाता है |

इसी शेक को बनाते समय आप अगर काजू का इस्तेमाल करते हैं तो यह काजू बादाम मिल्क शेक बन कर तैयार हो जाता है | तो चलिए आज हम यह बादाम शेक की रेसिपी बनाना शुरू करते हैं |

आइये जाने बादाम मिल्क शेक कैसे बनाते हैं |

बादाम मिल्क शेक बनाने की आवश्यक सामग्री

Ingredients required to make almond milkshake :

  • दूध (Milk) – 3 कप
  • भीगे हुए बादाम (Soaked Almonds) – 10-12
  • चीनी (Sugar) – 5-6 tsp या स्वाद अनुसार
  • कस्टर्ड पाउडर (Custard powder) – 2 tsp
  • ड्राईफ्रूट (Dryfruits) – बारीक़ कटे हुए
  • केसर के धागे (Saffron threads) – 2-3
  • इलायची पाउडर (cardamom powder) – 1/2 tsp

बादाम मिल्क शेक बनाने की आसान विधि Almond Milkshake Recipe:

  • इस बादाम मिल्क शेक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध और 2 केसर के धागे डालेंगे और गर्म करेंगे |
  • इन्हें उबलने देंगें | उबलने के बाद केसर का रंग भी दूध में आ जायेगा |
  • दूध उबल कर गाढ़ा होने देंगे | जब तक दूध गाढ़ा होता है तब तक भीगे बादाम के छिलके को हटा लेंगे |
  • अब मिक्सर जार में दूध, चीनी डालेंगे | फिर छीले हुए बादाम को भी डाल देंगे और मिक्सर चला कर पीस लेंगे |
  • फिरअब एक कप में दूध लेंगे और इसमें कस्टर्ड पाउडर डालेंगे | और अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |
  • अब इस तैयार किये हुए कस्टर्ड पाउडर के घोल को भी बादाम दूध में मिला देंगे |
  • और फिर इस बादाम दूध में मिलाये हुए कस्टर्ड पाउडर घोल को धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए उबाल लेंगे |
  • फिर इन्हें ठंडा होने देंगे | फ्रीज़ में 2 घंटे तक रखेंगे |
  • इस तरह यह स्वादिष्ट टेस्टी बादाम मिल्क शेक बन कर तैयार हो गया |
  • जब यह ठंडा हो जाये तो इसको सर्व करेंगे |

बादाम मिल्क शेक को कैसे सर्व करें? How to serve Badam Milkshake?:

  • इसके लिए एक कांच की गिलास लेंगे |
  • कांच के गिलास में इस तैयार किये हुए बादाम मिल्क शेक को डालेंगे |
  • ऊपर से कटे हुए ड्राईफ्रूट डालेंगे |
  • फिर केसर धागा और इलायची पाउडर डालकर गार्निश करें | और परोसें |

सुझाव Suggestion:

  • आप समय की बचत करने के लिए एक बर्तन में पानी उबाले और उसमें बादाम डाल दें।
  • इससे बादाम का कवर उतर जाएगा।
  • आप बादाम शेक के ऊपर बुरादा किया हुआ नारियल भी डाल सकते है।
  • बादाम मिल्कशेक को 2-3 घंटे ठंडा करें।
  • आप इस शेक में बादाम के साथ काजू को भी बादाम के साथ पीस कर काजू बादाम मिल्क शेक तैयार कर सकते हैं |

बादाम मिल्क शेक पीने से मिलने वाले के फायदे Benefits of drinking almond milkshake:

  • इसमें मौजूद कैल्शियम यह हड्डियों को मजबूत बनाता है |
  • बादाम मिल्क शेक में ओमेगा फैटी एसिड पाया जाता है जो ह्रदय को मजबूत बनाने में मदद करता है |
  • इसमें विटामिन A, विटामिन E भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आँखों को हेल्दी बनाये रखने में मदद करता है |
  • दूध में प्रोटीन होता है इसलिए बादाम मिल्क शेक के सेवन से भी प्रोटीन अच्छी मात्रा में प्राप्त किया जा सकता है | जो मांसपेशियों को मजबूत बनता है |
  • यह शरीर की क्षमता और ताकत को बढ़ाता है |
  • बादाम मिल्क शेक के विटामिन A, E की मात्रा त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और सुन्दर बनाये रखता है |
  • इसका सेवन किसी भी मौसम में कर सकते है लेकिन सर्दियों में यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है |

निष्कर्ष Conclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | बादाम खाना और दूध तो फायदेमंद होता ही है | ऐसे में यह बादाम मिल्क स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी है | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “केसर बादाम मिल्कशेक कैसे बनाएं | Badam Milk Shake” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post :

 

Leave a Comment