एप्पल मिल्कशेक बनाने की दो विधि | Apple Milkshake

Apple milk shake (एप्पल शेक) : सेब (apple) की तरह ही एप्पल शेक भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है | अक्सर कई बार लोग एप्पल शेक को बाहर मार्केट में लेने जाते हैं | लेकिन यह एप्पल मिल्क शेक को घर पर भी बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है | यह बच्चे बड़े सभी को पीना पसंद आता है | यह सभी के लिए सेहतमंद है | आज हम एप्पल मिल्क शेक बनाना सीखेंगे |

Apple milk shake (एप्पल शेक)

यह एप्पल मिल्क शेक एक हेल्दी ड्रिंक की केटेगरी में आता है | यह हेल्दी होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होता है | यह आसानी से कम समय में बन कर तैयार हो जाता है | आज आपको 2 तरीके से एप्पल मिल्क शेक बनाना सिखाते हैं |

आइये जाने की एप्पल मिल्क शेक कैसे बनाएं | एप्पल मिल्क शेक रेसिपी बनाने की आसान विधि क्या है | apple milk shake kaise bnate hain.

1)एप्पल मिल्क शेक कैसे बनाएं : पहला तरीका: Apple milk shake recipe in Hindi :

आइये पहली विधि से एप्पल मिल्क शेक बनाएं | यह बहुत कम सामग्री में सिंपल तरीके से एप्पल मिल्क शेक बनायेंगे |

एप्पल मिल्क शेक बनाने की आवश्यक सामग्री Ingredients required to make Apple Milkshake:

  • सेब (Apple) – 3
  • दूध (Milk) – 2 कप
  • चीनी/ शहद (Sugar / Honey) – 4-6 tsp
  • बर्फ के टुकड़े (Ice cubes) – 4-5
  • मिक्सर मशीन

एप्पल मिल्क शेक बनाने की पहली विधि – Apple Milk Shake bnane Ki Vidhi:

  • यह एप्पल मिल्क शेक को बनाने लिए सबसे पहले एप्पल को धो कर साफ़ कर लेंगे |
  • अब इस सभी सेब (एप्पल) के ऊपर का छिलका छील लेंगे |
  • इन सभी एप्पल को छीलने के बाद इनको 4 भागों में काट लेंगे और इनके बीच के बीज को हटा लेंगे |
  • फिर सभी एप्पल को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |
  • अब एक बर्तन में दूध लेंगे और गरम के लिए गैस पर मध्यम आंच करेंगे |
  • जब यह दूध अच्छी तरह उबल जाये तो इसको आंच से हटा कर ठंडा कर लेंगे |
  • अब मिक्सर जार लेंगे उसमे इस दूध को डालेंगे |
  • फिर इसमें छीले काटे हुए सेब के टुकड़े चीनी या शहद अपनी पसंद के अनुसार हो डालेंगे |
  • इसके बाद मिक्सर को सही से चला कर अच्छी तरह ब्लेंड कर लेंगे |
  • इस प्रकार यह एप्पल मिल्क शेक बन कर तैयार है |
  • अब एक कांच के गिलास लेंगे उसमे यह तैयार एप्पल मिल्क शेक डालेंगे |
  • ऊपर से सेब और बर्फ के टुकड़े डालेंगे और सर्व करेंगे |

सुझाव Suggestion:

  • कई बार एप्पल मिल्क शेक को मिक्सर में पीसने के बाद भी फाइबर आ जाता है | यदि सेब का फाइबर आये तो इसको छन्नी से छान अलग कर लेंगे|
  • आप चीनी की जगह शहद का उपयोग कर सकते हैं | इससे यह अधिक हेल्दी और टेस्टी बनेंगे |
  • इस एप्पल मिल्क शेक को सर्व करने से पहले ड्राईफ्रूट को गार्निश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • ऊपर से इस एप्पल मिल्क शेक में बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं |

2)आसानी से एप्पल मिल्क शेक कैसे बनाएं : दूसरा तरीका: Apple milk shake recipe in Hindi :

इस दुसरे तरीके से एप्पल शेक बनाने के लिए हम वनिला एसेंस और दालचीनी पाउडर का भी इस्तेमाल करेंगे |

आइये जाने यह एप्पल शेक कैसे बना सकते हैं | यह 10 से 15 मिनट में बन कर तैयार हो जायेगा |

Apple milk shake (एप्पल शेक)

एप्पल शेक बनाने की आवश्यक सामग्री Ingredients required to make Apple Shake:

  • सेब (Apple ) – 2
  • दूध (Milk) – 2 कप
  • चीनी / शहद (Sugar / Honey) – 4-6 tsp
  • दालचीनी पाउडर (Cinnamon powder) – 1 tsp
  • वनीला एसेंस (Vanilla essence) – 1 tsp
  • बर्फ के टुकड़े (Ice cubes) – 5-6

एप्पल मिल्क शेक बनाने की दूसरी विधि – Apple Milk Shake bnane Ki Vidhi:

  • इसके लिए सबसे पहले एक ताजा फ्रेश एप्पल (सेब) को अच्छी तरह धो कर सुखा लेंगे |
  • अब इस सेब के ऊपरी छिलके को छील कर हटा लेंगे |
  • फिर सेब को 4 टुकड़ों में काट लेंगे और फिर सेब के बीच में से बीजों को काट कर हटा लेंगे |
  • इसके बाद सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |
  • अब एक बर्तन में दूध डालेंगे और माध्यम आंच पर दूध को उबाल कर गर्म कर लेंगे |
  • इसके बाद आंच बंद कर के दूध को ठंडा होने देंगे
  • जब दूध ठंडा हो जाये तो एक मिक्सर जार में एप्पल के टुकड़ों, चीनी या शहद, और वनीला एसेंस डालेंगे |
  • और मिक्सर चला कर दूध के साथ की सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |
  • इस तरह से यह एप्पल मिल्क शेक अच्छी से बन कर तैयार हो गया |
  • सर्व करने के लिए एक कांच के गिलास में इस तैयार एप्पल मिल्क शेक को डालेंगे |
  • ऊपर से एप्पल के टुकड़े और दालचीनी पाउडर डाल कर सर्व करें |

सुझाव Suggestion:

  • अगर आप एप्पल मिल्क शेक को बनाने में चीनी नहीं डालना चाहते तो एप्पल मिल्क शेक के ऊपर से शहद डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें |
  • यदि जल्दी में एप्पल मिल्क शेक (apple milk shake) बनाना चाहते हैं तो इसके लिए दूध को पहले ही उबाल कर ठंडा कर के रख लेंगे |
  • वनिला एसेंस डालने पर इसमें झाग बनेगा |
  • आप अपने पसंद के अनुसार चाहें शेक को गार्निश करने के लिए ड्राईफ्रूट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • एप्पल शेक को फ्रिज में ठंडा करने लिए रख सकते हैं और बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है |
  • यदि तुरंत सर्व करना चाहते है तो इस के लिए शेक के गिलास में ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें |

एप्पल मिल्क शेक के फायदे  Apple milkshake benefits:

ये एप्पल मिल्क शेक पीने के फायदे अनेक हैं ये निम्नलिखित हैं |

  • यह शेक कोलेस्ट्रोल को कण्ट्रोल करने में मदद करता है |
  • हड्डियों को मजबूती देता है | दांतों को सडन से बचाता है |
  • यह एप्पल मिल्क शेक वजन को कम करने में सहायता करता है |
  • यह एप्पल मिल्क शेक शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार होता है |
  • दूध और एप्पल से बना शेक लेने से यह ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखता है |
  • सुबह के समय यह शेक लेने से वजन नियंत्रण करने में भी सहायता मिलती है |
  • यह शेक कब्ज की समस्या को भी दूर करता है |

निष्कर्ष Conclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “एप्पल मिल्कशेक बनाने की दो विधि | सेब का मिल्कशेक कैसे बनाएं | Apple Milkshake” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post :

 

 

Leave a Comment