छेना मिठाई, Chhena Toast Recipe in Hindi, छेना टोस्ट मिठाई घर पर कैसे बनाएं

Chena Toast Recipe in Hindi: आपने मिठाइयाँ तो बहुत खायी होंगी लेकिन क्या आपने उन मिठाइयों को घर पर बनाया है? छेना की मिठाइयाँ तो सबको बहुत पसंद होती हैं | छेना की मिठाइयों में से एक मिठाई है छेना टोस्ट | यह छेना टोस्ट मिठाई भी बहुत स्वादिष्ट होती है |

वैसे तो यह एक स्वादिष्ट बंगाली मिठाई है | जो इतनी फेमस है कि बंगाल से होते हुए सभी जगहों पर अपने स्वाद के चर्चे फैला चुकी है | इस छेना टोस्ट मिठाई को किसी भी खास मौके, त्यौहार पर बनाई और खायी जा सकती है |

छेना टोस्ट बनाने का तरीका

अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन हो और आप छेना की कोई स्वीट डिश खाना चाहते हैं तो छेना टोस्ट की रेसिपी को आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं |

तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानेंगे की छेना टोस्ट मिठाई कैसे बनाई जाती है? छेना टोस्ट रेसिपी क्या है ? इस Chena Toast Recipe in Hindi को घर पर कैसे बनाएं |

Chhena Toast Recipe छेना मिठाई | छेना टोस्ट मिठाई :

छेना टोस्ट बनाने का तरीका chena toast

छेना की बहुत प्रकार की मिठाइयों में से आज हम छेना की छेना टोस्ट रेसिपी बनायेंगे | यह घर पर आसानी से बनेगा |

घर पर छेना टोस्ट बनाने के लिए हम पनीर का इस्तेमाल करेंगे | पनीर से छेना टोस्ट बनाने पर यह हल्का और स्पंजी होगा |

छेना टोस्ट को अलग अलग रंग के बनाना चाहते है तो इसमें खाने वाले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं |

और यदि इसमें अलग फ्लेवर चाहते है तो फ्लेवर के लिए अलग अलग फ्लेवर की टॉपिंग कर के छेना टोस्ट बना सकते हैं | ये स्वाद में भी लाजवाब होते हैं |

आइये छेना की ये मिठाई बनाना शुरू करें |

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Chhena Toast Recipe):

छेना टोस्ट बनाने के लिए हमे सामग्री घर पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी |

ये निम्नलिखित हैं |

छेना टोस्ट बनाने के लिए सामग्री Ingredients to make Chhena Toast :

  • दूध (Milk) – 2 लीटर
  • अरारोट (Arrowroot ) – ½ tsp
  • चीनी (Sugar) – 4 कप
  • इलायची पाउडर (Cardamom powder) – ½ tsp
  • निम्बू का रस (Lemon juice) – 3 – 4 tsp
  • पानी (water) – 3 कप (जरूरत अनुसार)

छेना टोस्ट की टॉपिंग के लिए सामग्री Ingredients for Chhena Toast Topping :

  • खोया (Khoya) – ¼ कप
  • चीनी पाउडर (Sugar powder ) – ½ कप
  • इलायची पाउडर (Cardamom powder) – ¼ tsp
  • पिस्ता (Pistachios) – 5-6
  • बादाम (Almonds) – 3-4
  • केसर (Saffron) – 11-12 धागे

छेना टोस्ट बनाने का तरीका/ छेना टोस्ट मिठाई कैसे बनाएं How to make Chhena Toast / How to make Chhena Toast Sweets:

यह छेना की मिठाई बनाने का आसान और अच्छा तरीका निम्नलिखित है |

घर पर छेना / पनीर कैसे तैयार करें How to prepare Chhena / Paneer at home :

इसके लिए हम सबसे पहले फुल क्रीम दूध लेंगे |

और इस दूध का पनीर बनायेंगे | दूध का पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को छान कर गर्म करेंगे |

दूध को चलते हुए धीरे धीरे गरम करेंगे | इस दूध को तब तक गरम करेंगे जब तक दूध में उबाल ना आ जाये |

जब दूध में उबाल आ जाये तो दूध को आंच से हटा कर गैस बंद कर देंगे |

अब इसमें निम्बू का रस डालेंगे | और अच्छी तरह मिला लेंगे | थोड़ी देर में छेना बन जायेगा |

फिर इस छेना को मलमल के कपड़े में ले कर छान लेंगे | और हल्के हाथों से दबा कर निचोड़ लेंगे |

ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी डालेंगे | और इनको छान कर दबा कर पानी निकाल देंगे |

इन्हें कपड़े से दबा कर सारा पानी बाहर निकाल देंगे | जिससे निम्बू का स्वाद खत्म हो जाये |

अब इस तरह छेने वाला पनीर घर पर बना कर तैयार हो जायेगा |

अब इनको थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने रख देंगे |

इसके बाद अब काजू, पिस्ता, बादाम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर रख लेंगे |

फिर अब छेना पनीर को लेंगे और हाथों से मैश करते रहेंगे और इस तरह से गुथ लेंगे |

इसको जितना अच्छा मैश कर के गुथेंगे यह उतना ही स्पंजी बनेगा |

अब इसमें अरारोट और खाने वाला अपने पसंद का रंग मिला देंगे| और गुथ कर चिकना कर देंगे |

फिर इस पनीर के छोटे छोटे गोल और अंडाकार आकार में बॉल्स बना लेंगे |

इस तरह सभी छेना पनीर के गोल गोल आकार के बॉल बना लेंगे |

छेना टोस्ट के लिए चासनी बनाने का तरीका How to make Chashni for Chhena Toast :

चासनी बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर या कोई बर्तन में चीनी, पानी और इलायची पाउडर डालेंगे |

और गैस ओन कर गरम होने देंगे | इसे थोडा थोडा चलते हुए चीनी को घोलते हुए गरम करेंगे |

फिर जब चीजी घुल जाये तब इसको उबालने देंगे |

जब इस चासनी में उबाल आ जाये तब छेना पनीर के बनाये हुए बॉल्स को इसमें डाल देंगे |

अब ढक्कन से कवर कर के धीमें आंच पर इसको उबलने देंगे |

अगर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कम आंच पर 10 मिनट तक पकने देंगे |

10 मिनट के बाद गैस बंद कर के इनको ठंडा होने देंगे |

यह छेना टोस्ट को एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे और इसको फ्रीज़ में रखेंगे |

फ्रीज में रखने पर यह छेना टोस्ट का उपरी लेयर थोड़ा सख्त हो जायेगा |

छेना टोस्ट की टॉपिंग कैसे करें How to make Chhena Toast Topping :

टॉपिंग करने के लिए सबसे पहले टॉपिंग तैयार कर लेंगे |

इसके लिए हम खोया लेंगे और इसको अच्छी तरह मैश करेंगे |

अब इसमें चीनी पाउडर, इलायची पाउडर, बारीक़ कटे ड्राई फ्रूट पिस्ता, बादाम को मिक्स कर लेंगे |

ये सभी जब अच्छी तरह मैश हो जाये तो एक छोटे चम्मच के मदद से छेना टोस्ट के ऊपर फैला देंगे |

और ऊपर से गार्निश के लिए बादाम, पिस्ता के टुकड़े रख कर चिपका देंगे |

इस तरह छेना टोस्ट बन कर तैयार हो गया | आप चाहें तो इस छेना टोस्ट को कट कर के भी सर्वे कर सकते हैं |

छेना टोस्ट बनाने का तरीका chena toast recipe

निष्कर्ष Conclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “छेना मिठाई, Chhena Toast Recipe in Hindi, छेना टोस्ट मिठाई घर पर कैसे बनाएं” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post:

 

 

Leave a Comment