करेले की सब्जी | करेला की सब्जी बनाने की 3 विधि | karele ki sbji

karele ki sbji : करेला भी हरी सब्जियों में आता है | करेले की सब्जी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है | यह पोषक तत्वों से भरा हुआ है | करेला फायदेमंद होने बाद भी काफी सारे लोग करेले की सब्जी को पसंद नहीं करते क्योकि करेला स्वाद में कड़वा होता है |

करेले की कड़वाहट के कारण बच्चे तो करेले की सब्जी बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं | अगर करेले की सब्जी सही तरीके से बनाई जाये तो इसका कडवापन कम हो जाता है | और यह स्वादिष्ट बन जाता है |

करेले की सब्जी | करेला की सब्जी बनाने की 3 विधि | karele ki sbji

karele ki sbji: हमने अपने घरों में माँ दादी नानी को करेले की सब्जी को प्याज, बेसन डाल कर बनाते हुए देखा है |कई बार करेले की सब्जी मसालेदार भी बनाई जाती है |

इस तरीके से भी करेले का कडवापन दूर हो जाता है | करेले की सब्जी के अलावा करेले की भुजिया, ग्रेवी वाली सब्जी, करेले का जूस आदि कई प्रकार की करेले को बनाने की रेसिपी है |

आइये इस लेख के मध्यम से जानें की करेला की सब्जी कैसे बनाएं |

करेला की सब्जी बनाने की विधि | karele ki sabji | karele ki sabji kaise banate hain :

करेले की सब्जी | करेला की सब्जी बनाने की 3 विधि | karele ki sbji

करेले के अनेको अनेक फायदे हैं | करेला डायबीटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है | यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में भी मदद करता है |

आज हम करेले की सबसे आसान रेसिपी बनायेंगे | जो खाने में स्वादिष्ट भी लगेगी और आसानी से बन भी जाएगी | यह करेले की सब्जी लंच या डिनर के लिए बनाई जा सकती है |

इस लेख में आप जानेंगे करेले की सब्जी बनाने की तीन विधि | चलिए बनना शुरू करते हैं |

पहली विधि : मसालेदार करेले की सब्जी बेसन के साथ :

Spicy Bitter Gourd Curry with Gram Flour

इस विधि में करेले की सब्जी बनाने के लिए बेसन का भी इस्तेमाल करेंगे |

आवश्यक सामग्री Necessary ingredients :

  1. करेला (Bitter gourd) – 5-6
  2. प्याज (Onion) – 1
  3. हरी मिर्च (Green chili) -2
  4. बेसन (Gram flour) – 3 tsp
  5. जीरा (Cumin) – 1 tsp
  6. धनिया पाउडर (Coriander powder) – 1 tsp
  7. हल्दी पाउडर (Turmeric powder) – 1/2 tsp
  8. लालमिर्च पाउडर (Red chili powder ) – 1 tsp
  9. हींग (Asafoetida) – चुटकी भर
  10. हरा धनिया पत्ता (Coriander leaves) – गार्निश के लिए |
  11. तेल (Oil) – 2 tsp
  12. गरम-मसाला पाउडर (Garam masala powder) – 1/2 tsp
  13. अमचुर पाउडर (Dry mango powder) – 1/2 tsp
  14. नमक (Salt) – जरूरत अनुसार

करेला की सब्जी बनाने की विधि karela ki sbji :

करेले की सब्जी | करेला की सब्जी बनाने की 3 विधि | karele ki sbji

  • करेला की मसालेदार सब्जी बना रहें हैं तो सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से धो लेंगे और काट कर रख लेंगे |
  • अब इन कटे हुए करेले में नमक मिक्स कर के आधा घंटे के लिए रख देंगे |
  • इसके बाद प्याज धनिया हरी मिर्च को भी बारीक़ काट लेंगे |
  • फिर एक पैन में बेसन को हल्का सा भुन कर निकाल कर अलग रख लेंगे
  • अब एक पैन में तेल डाल कर गरम होने देंगे | जब यह तेल गरम हो जाये तो इसमें जीरा और हींग डालेंगे |
  • ये जीरा थोडा भुन जाये तो इसमें कटा प्याज, कटी हरी मिर्च डाले और इनको सुनहरा ब्राउन कलर होने तक भुन लीजिये |
  • अब इसमें भुन कर रखा हुआ बेसन डाल कर मिक्स कर लेंगे |
  • फिर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल कर मिक्स कर इनको को भुन लें |
  • सब सोंधी सी महक आने लगे तो इसमें नमक के साथ मिक्स किया हुआ करेला डालें |
  • और अच्छी तरह मिक्स कर के थोड़ी देर के लिए ढक कर पकने दीजिये |
  • जब यह पक जाये तो इसमें अमचूर पाउडर डालें | और अच्छी तरह मिक्स कर लें |
  • इस तरह यह करेले की सब्जी बन कर तैयार है | इसमें कटा हुआ हरा धनिया पत्ता से गार्निश करें | और गर्मा गर्म परोसें |

दूसरी विधि : करेले की सब्जी प्याज लहसुन के साथ

Bitter Gourd Curry With Onion Garlic:

करेले की सब्जी प्याज लहसुन के साथ भी बनाई जाती है आइये जाने प्याज लहसुन के साथ कैसे बनाएं |

आवश्यक सामग्री Necessary ingredients:

  1. करेला (Bitter gourd) – 5–7
  2. प्याज (Onion) – 4
  3. लहसुन (Garlic) – 6 कली
  4. हरी मिर्च (Green chili) – 2
  5. तेल (Oil) – 3 tsp
  6. सरसों दाना (Mustard seeds) – ¼ tsp
  7. जीरा (Cumin) – ¼ tsp
  8. लाल मिर्च पाउडर (Red chilli powder) – ½ tsp
  9. धनिया पाउडर (Coriander powde) – 1 tsp
  10. हल्दी पाउडर (Turmeric powder) – ¼ tsp
  11. अमचूर पाउडर (Dry mango powder) – ¼ tsp
  12. गुड़ (Jaggery) – ½ tsp
  13. नमक (Salt) – जरूरत अनुसार

करेले की सब्जी बनाने की दूसरी विधि

Another method of making bitter gourd curry:

करेले की सब्जी प्याज लहसुन के साथ karele ki sabji

  • इस विधि में करेले की सब्जी बनाने के लिए हम सबसे पहले करेले को अच्छी तरह धो कर पतले पतले काट लेंगे |
  • इसके बीज को हटा कर करेले में नमक मिक्स कर के लगभग 30 मिनट के लिए रेस्ट करने रख देंगे |
  • फिर लहसुन, प्याज को छील कर काट लेंगे | हरी मिर्च, हरा धनिया पत्ता भी बारीक़ काट लेंगे |
  • इसके बाद एक पैन में तेल डाल कर गरम करने गैस पर रख देंगे | तेल के गरम होने पर जीरा, सरसों के दाने डालेंगे |
  • जब ये चटक जाये तो इसमें कटे हुए लहसुन डालेंगे | इन्हें थोडा भुन कर प्याज और करेले को डालेंगे |
  • इन्हें अच्छी तरह मिला कर 5-6 मिनट के लिए ढक कर पका लेंगे |
  • बीच बीच में करेले को कलछी से चला लेंगे | आंच को मध्यम ही रखेंगे |
  • जब यह करेला थोडा नरम हो जाये तब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हल्का सा नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लेंगे|
  • और फिर से इसको 5 मिनट के लिए कम आंच पर पकने देंगे |
  • 5 मिनट बाद जब सब्जी पक जाये तो इसमें अमचूर पाउडर और गुड़ का पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लेंगे |
  • इस तरह यह सब्जी बन कर तैयार हो गयी | अब धनिया पत्ता डालकर सर्व कीजिये |

तीसरी विधि : करेले की सब्जी बनाने की विधि | करेले की ड्राई सब्जी

Bitter gourd vegetable recipe | Bitter gourd dry vegetable:

करेले की सब्जी बनाने की विधि | करेले की ड्राई सब्जी

इस विधि में करेले की सब्जी बनाने की यह सबसे सिंपल विधि है | आइये जाने |

आवश्यक सामग्री Necessary ingredients :

  • करेला (Bitter gourd) – 6-7
  • प्याज (Onion) – 2
  • हरी मिर्च (Green chili) – 2
  • जीरा (Cumin) – 1 tsp
  • हल्दी पाउडर (Turmeric powder) – ½ tsp
  • लाल मिर्च पाउडर (Red chili powder) – 1 tsp
  • धनिया पाउडर (Coriander powder ) – 1 tsp
  • अमचूर पाउडर (Dry mango powder) – ½ tsp
  • तेल (Oil) – 2 tsp
  • नमक (Salt) – जरूरत अनुसार

करेले की सब्जी बनाने की तीसरी विधि :

The third method of making bitter gourd curry :

  • इस करेले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले करेले को पानी से अच्छी तरह धो कर साफ़ कर लेंगे |
  • अब इसको पतले पतले गोल आकार में काट लेंगे |
  • इसमें आवश्यकतानुसार नमक मिक्स कर के अच्छी तरह मिला कर 25-30 मिनट के लिए रेस्ट करने देंगे|
  • अब प्याज और हरी मिर्च को भी काट कर रख लेंगे |
  • फिर अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम करेंगे |
  • जब तेल गरम हो जाये तो इसमें जीरा डालेंगे |
  • जीरा के भुन जाने पर इसमें कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डालेंगे |
  • जब ये प्याज भुन कर सुनहरा ब्राउन कलर में आ जाये तो अब इसमें करेले को डालेंगे और मिक्स करेंगे |
  • अब 5 मिनट के लिए ढक कर पकने देंगे |
  • 5 मिनट के बाद अब इस में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कर देंगे |
  • फिर इन्हें धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकने देंगे |
  • अब इसमें अमचूर डाल कर 1 मिनट तक पका लेंगे |
  • इस तरह से करेले की सब्जी बन कर तैयार हो गयी |
  • अब इसे सब्जी को पराठे रोटी चपाती के साथ गरम गरम सर्व कीजिये |
निष्कर्ष Conclusion:

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “करेले की सब्जी | करेला की सब्जी बनाने की 3 विधि | karele ki sbji” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

Related Post:

 

 

 

Leave a Comment