फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi

Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम यानि ठंडी वाले मौसम में बहुत प्रकार की सब्जियां मार्केट में छाई रहती है | जिसमे से एक सब्जी फूलगोभी भी है | फूलगोभी की सब्जी बहुत से लोगो को पसंद भी होती है | और कुछ लोगो को नहीं भी पसंद होती | लेकिन फूलगोभी का सूप भी बहुत स्वादिष्ट होता है |

फूलगोभी की सब्जी, पराठा तो टेस्टी लगती ही है | लेकिन फूलगोभी का सूप बहुत टेस्टी होती है | और इन सर्दियों के मौसम में गर्मा गर्म सूप काफी मज़ेदार होती है |

फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi
फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi

Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi: यह फूलगोभी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है | इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन A , विटामिन c, विटामिन D, विटामिन B6 पाया जाता है | जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं |

तो चलिए इस लेख के माध्यम से यह जानते है कि फूलगोभी का सूप कैसे बनाएं | फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी के बारे में

फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी | Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi | फूलगोभी सूप कैसे बनाएं |

इस फूलगोभी के सूप को बनाना भी काफी आसान होता है | यह हेल्दी टेस्टी और वजन कम करने में भी मदद करता है | ठण्ड के मौसम में खाने में फूलगोभी बहुत उपयोग की जाती है |  नियमित रूप से फूलगोभी का सूप का सेवन कर आसानी से वजन भी कम किया जा सकता है |

आइये जानते है कि फूलगोभी का सूप कैसे बनाई जाती है | इसके फायदे के बारे में |

फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi
Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी

फूलगोभी सूप के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients :

  • फूलगोभी (Cauliflower) – 1
  • गाजर (Carrot) – 1
  • प्याज (Onion) – 1
  • लहसुन (Garlic) – 3-4 कली
  • अजवाइन (Ajwain) – ½ tsp
  • कलौंजी (Kalonji) – ¼ tsp
  • तेज पत्ता (Bay leaf)– 2
  • जीरा पाउडर (Cumin powder) – ½ tsp
  • कालीमिर्च पाउडर (Black pepper powder) – ½ tsp
  • नमक (salt) – जरूरत अनुसार
  • स्टॉक सब्जी (Stock vegetable) – 1 कप
  • तेल या बटर (Oil or butter) – 1 tsp
  • धनिया पत्ता (Coriander leaves) – जरूरत अनुसार
  • कॉर्न फ्लोर घोल  (Corn flour) – ½ कप या जरूरत अनुसार
  • पानी (water) – जरूरत अनुसार

फूलगोभी का सूप बनाने के विधि Cauliflower Soup Recipe:

  • सबसे पहले गाजर फूलगोभी को धो कर साफ़ कर लेंगे |
  • फुलगोभी को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर अलग रख लेंगे |
  • गाजर को छील कर काट लेंगे |
  • अब प्याज, लहसुन को भी बारीक़ काट कर रख लेंगे |
  • फिर एक पैन में तेल या बटर डाल कर गरम करेंगे |
  • जब यह गरम हो जाये तो इसमें प्याज लहसुन अजवाइन कलौंजी और तेज पत्ता डाल कर भुन लेंगे |
  • ये जब सुनहरे भुन जाये तो इसमें फूलगोभी गाजर डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |
  • इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर थोड़ी देर पका लेंगे |
  • अब गैस बंद कर लेंगे और हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे | फिर इन्हें ब्लेंडर में पीस लेंगे |
  • इसके बाद स्टॉक वेजिटेबल को मिक्स करेंगे | और पका लेंगे |
  • अब इसमें कॉर्न फ्लोर का दूध घोल तैयार कर इसमें डालेंगे |
  • फिर 2 कप पानी डाल लेंगे | इन्हें धीमी आंच कर पका लेंगे |
  • जब इसमें 1 उबाल आ जाये तो गैस बंद कर देंगे |
  • इस प्रकार यह फूलगोभी सूप बन कर रेडी हो गया |
  • गरमा गर्म सूप सर्व करने से पहले इसमें धनियाँ पत्ता से गार्निश कर लें |
Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी
Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी

फूलगोभी सूप के फायदे Benefits of cauliflower soup:

  • ये हेल्दी फूलगोभी सूप आपका वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है।
  • फुलगोभी सूप में कम कैलोरी पाई जाती है, लेकिन यह पेट भरा महसूस करती है जिससे आप अनहेल्दी फूड्स के सेवन से दूर रह पाते हैं।
  • फूलगोभी में विटामिन C और विटामिन K भी होता है। इसलिए यह शरीर में बनने वाले एसिड को कम करता है।
  • इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है यह हड्डियों को भी मजबूत बनता है |
  • यह बालों के लिए भी जरुरी पोषण प्रदान करता है |

फूलगोभी का सूप कब पीना चाहिए When to drink cauliflower soup:

  1. वैसे तो सूप पीने का कोई विशेष समय नही होता |
  2. आप सूप को सुबह नाश्ते में , दोपहर में शाम या रात मे भी पी सकते है |
  3. लेकिन वजन कम करने के लिए फूलगोभी के सूप को सुबह खाली पेट पीना चाहिए |
  4. इस गोभी के सूप को हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में लिया जा सकता है |
  5. अगर फूलगोभी के सूप को आप रात के समय लेना चाहते हैं तो इसमें कम मसाले का प्रयोग करना चाहिए |
  6. सुबह खाली पेट गोभी का सूप पीना फायदेमंद होता है। ये एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है।

टिप्स / सुझाव Important tips:

  • किसी भी सूप को लम्बे समय तक कम आंच पर पकाने से इसका स्वाद अधिक निखर कर आता है |
  • सूप को बनाने के लिए सब्जियों को हल्का ही स्टीम करें |
  • इन्हें बहुत अधिक देर तक उबलना नहीं चाहिए |
  • टेस्टी सूप बनाने के लिए वेजिटेबल स्टॉक का होना जरुरी होता है |
  • आप चाहे तो वेजिटेबल स्टॉक को आइस क्यूब में फ्रीज़ में स्टोर कर के रख सकते हैं |
  • गरम सूप को अधिक देर तक ढक कर ना रखें | ऐसा करने सूप का स्वाद बिगड़ सकता है |
  • इसलिए गरम सूप को ढक कर बिलकुल नहीं रखें |
  • घर पर परफेक्ट सूप बनाने के लिए स्टिक ब्लेंडर का भी इस्तेमाल करें |
  • इसके हेल्प से आप सूप के लिए घर पर भी किसी भी बर्तन में प्यूरी बना सकते हैं |
  • अगर आपको सूप के स्वाद में कुछ कमी लग रही हो तो इसमें हल्का स विनेगर मिला दें |
  • यह विनेगर हमेशा सूप के पक जाने बाद ही डालें |
  • सर्दियों में गरम गर्म सूप पियें |

फूलगोभी सूप के सेवन में ध्यान रखने योग्य बातें Things to keep in mind :

  • दोपहर और रात का खाना आपका संतुलित आहार होना चाहिए सूप का सेवन आपको जरूरी पोषण से वंचित रख सकता है।
  • कुछ कुछ लोगो को फूलगोभी से पेट फूलने या गैस की समस्या हो सकती है इसलिए इस सूप में अजवाइन का प्रयोग किया जाना चाहिए |
  • सूप कभी भी बैलेंस्ड मील की जगह नहीं ले सकता और भोजन की जगह इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए।
  • रात और दिन के खाने में आपको रोटी, दाल, चावल और सब्जी ही खानी चाहिए क्योंकि कंप्लीट डाइट भी आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

निष्कर्ष Conclusion :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “फूलगोभी प्याज सूप रेसिपी Cauliflower Onion Soup Recipe in Hindi फूलगोभी सूप रेसिपी” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post:

 

Leave a Comment