बेसन की बूंदी बनाने की विधि, बूंदी कैसे बनाएं, Boondi Recipe

Boondi Recipe (बूंदी रेसिपी): मीठी सी बूंदी हर किसी को बेहद पसंद होती है | यह बेसन से बनाई जाती है | शादी हो या कोई बेसिक फंक्शन बूंदी तो अवश्य ही बनाई जाती है | इसे बड़े चाव से खायी और पसंद की जाती है |

बेसन-की-बूंदी-बनाने-की-विधि

यह भारतीय मिठाई में स्पेशल रेसिपी है जिसे त्यौहार या भिन्न भिन्न अवसरों में बनाये जाते हैं|

बूंदी को प्रसाद के रूप में भगवान जी के भोग के रूप में उपयोग किया जाता है |

स्कूल में रिपब्लिक डे और इंडिपेंडेंस डे पर इसी बूंदी को या बूंदी के लड्डू का वितरण किया जाता है |

हलवाई की दुकानों पर जैसी बूंदी बनाई जाती है वैसी ही बूंदी आज हम घर पर बना कर तैयार करेंगे |

लेकिन आज हम बूंदी मीठी वाली बनायेंगे | इसे बनाने में सादा बेसन ही इस्तेमाल होता है |

इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती | यह बहुत ही कम सामग्री में बड़ी ही आसानी से बनाई जा सकती है |

चलिए आज बूंदी ये आसान रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं |

बूंदी रेसिपी कैसे बनाएं How To Make Boondi Recipe –(Bundi):

बूंदी रेसिपी कैसे बनाएं

यह बेसन बूंदी बनाने के लिए एक प्रकार की कलछी होती है जिसमे छोटे-छोटे छेद बने होते हैं|

बेसन का घोल तैयार कर के उस स्पेशल बूंदी बनाने वाली कलछी में डाला जाता है थोड़ा हिलाया जाता है

जिससे बेसन उस कलछी के छेद से गिरते हुए कढ़ाई के तेल में गिरते रहते हैं |

बूंदी का शेप और साइज़ उस झावे कलछी में बने हुए छेद पर ही निर्भर करता है |

उसी के अनुसार छोटे बड़े आकार के बूंदी बनते हैं |

इस बूंदी को महीन बारीक़ छोटे आकार में बना कर इसका इस्तेमाल मोतीचूर का लड्डू भी बना सकते हैं |

वैसे तो बूंदी को अगर चाशनी में ना भिंगोया जाये तो इस बूंदी का इस्तेमाल कई और रेसिपी बनाने में किया जा सकता है |

उस सुखी बूंदी से रायता बनाया जा सकता है |

बेसन के घोल में हल्का नामक डाल कर छानने पर उस बूंदी का इस्तेमाल नमकीन मिक्सचर, सेव में इस्तेमाल किया जाता है |

आइये बूंदी  बनाना शुरू करते हैं |

बूंदी बनाने की आवश्यक सामग्री Ingredients required to make Boondi:

  • बेसन (Gram flour ) – 200 ग्राम
  • चीनी (Sugar) – 500 ग्राम
  • छोटी इलायची पाउडर (Cardamom powder) – ½ चम्मच
  • खाने का सोडा (Baking soda) – 1 चुटकी
  • तेल/ घी (Oil / Ghee) – आवश्यकता अनुसार (बेसन बूंदी तलने के लिए)
  • खाने का पीला रंग (Yellow food color) – 1 चुटकी (ऑप्शनल)
  • पानी (Water ) – आवश्यकता अनुसार चाशनी और बेसन घोल बनाने के लिए

बेसन कीबूंदी बनाने की विधि How to make Boondi:

  • मीठी सी स्वादिष्ट बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन लेंगे और इसको चलनी से छान कर एक गहरे बर्तन में रख लेंगे |
  • इसमें खाने का पीला रंग मिला देंगे | इस रंग को मिलाने पर बूंदी का रंग बहुत अच्छा आता है |
  • अब इस बेसन का घोल को अच्छी तरह फेटते हुए तैयार करेंगे |
  • बेसन घोल तैयार करने के लिए थोड़ा थोड़ा कर के आधा कप पानी डालते हुए बेसन का एक गाढ़ा घोल बना लेंगे |
  • फिर थोड़ा थोड़ा पानी ले कर बेसन के गाढे घोल को फेटते हुए एक नार्मल सा पतला घोल तैयार कर लेंगें |
  • यह ध्यान रखेंगे कि बेसन घोल को ना अधिक पतला हो ना अधिक गाढ़ा |
  • इससे यह बेसन का घोल झावे वाली कलछी से आसानी से बूंद बूंद कर कर गिर सके|
  • अब 2 tsp तेल डाल कर बेसन के घोल को अच्छी तरह 4 से 5 मिनट तक फेट कर तैयार कर लेंगे ताकि इस बेसन में कोई भी गुठलियाँ ना रह सके |
  • इसके बाद इस फेट कर तैयार किये हुए बेसन के इस घोल को 15 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए ढक कर छोड़ देंगे |
  • थोड़ी देर रेस्ट करने बाद ही यह बेसन का घोल बूंदी बनाने के लिए तैयार हो जायेगा |

बूंदी के लिए चाशनी कैसे बनाएं How to make sugar syrup for Boondi:

  • इस चाशनी को बनाने के लिए एक गहरे बर्तन में 300 ग्राम चीनी डालेंगे |
  • फिर 150 ग्राम पानी डालेंगे | इसको गैस पर चढ़ा देंगे |
  • और धीरे धीरे चलाते हुए चीनी पानी उबाल आने तक इंतज़ार करेंगे | और फिर 1 चम्मच दूध डाल देंगें |
  • जब उबाल आ जाये तो चीनी की कुछ अशुद्धियाँ या मिलावट गंदगी ऊपर झाग के रूप में तैरने लगेगी जिसे चम्मच की सहायता से निकाल कर हटा देंगें |
  • इससे चाशनी एकदम साफ़ बनेगी | चाशनी को माध्यम आंच पर चलाते हुए बनने देंगें |
  • बीच बीच में चाशनी को चलते हुए चेक करेंगे कि चाशनी की तार बन रही है या नहीं |
  • इसके लिए या तो हाथ के अंगूठे उंगुलियो के बीच ले कर चेक करेंगे की चिपचिपी तार बन रही है या नहीं |
  • जब चाशनी की तार बनने लगे तो समझ जाना चाहिए की चाशनी बन कर तैयार हो गयी है |
  • अब इसमें 1 चम्मच इलायची पाउडर डाल कर मिला देंगे |

बूंदी तैयार करने की विधि Method of preparation of Boondi:

  • इसके लिए एक गहरे बर्तन में अपने पसंद के अनुसार घी या तेल डालकर गरम करेंगे |
  • जब तेल गरम हो जाये तो इसमें बेसन के तैयार किये हुए घोल को झावे वाली कल्छली में डाल कर धीरे धीरे हिलाते हुए बूंदी को तेल में गिरने देंगें |
  • गोल गोल आकार में बूंदी तेल में तैरने लगेगी |
  • इन्हें चलाते हुए थोड़े सुनहरे होने तक पकने देंगे फिर इन्हें छान कर निकाल कर चाशनी में डालते जाएँ |
  • इसी तरह सभी बेसन घोल से बनी बूंदी बना कर चाशनी में डालते जायेंगे |
  • इससे बूंदी पूरी तरह चाशनी में डूब जाएगी और सभी बूंदी चाशनी को सोखकर फूली हुई नरम मुलायम हो जाएगी |
  • इस तरह यह बेसन की मीठी और स्वादिष्ट बूंदी बन कर तैयार है |
  • जब यह ठंडी हो जाये तो इन्हें परोसिये | खाइए और खिलाइए |

सुझाव / टिप्स Suggestions / Tips:

  • बूंदी बनाने के लिए बेसन के घोल में 1 से 2 चम्मच तेल मिला कर फेटने से बेसन घोल एकदम स्मूथ चिकना बन जाता है |
  • यह बूंदी को फूली हुई गोल गोल बनाने के लिए ध्यान रखें कि बेसन के घोल को अधिक पतला नहीं हो |
  • बूंदी को पूरी तरह ठंडा कर के अच्छी एक एयरटाइट डिब्बे में बंद कर के रखने से यह बूंदी 1 महीने तक बिना ख़राब हुए अच्छी बनी रहती है |
  • यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमे बेसन की बूंदी को धीमी आंच पर डीप फ्राई करना होता है |
  • यदि बूंदी को स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी बनाना चाहते हैं तो चाशनी में बूंदी डालते समय काजू, बादाम, पिस्ता डालकर मिला सकते हैं |

निष्कर्ष Conclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप घर पर आसान तरीके से बूंदी कैसे बना सकते हैं इस रेसिपी के बारे में आपको बताया गया है | थोड़ी थोड़ी बातों का ध्यान रख कर आप घर पर ही हलवाई जैसी टेस्टी बूंदी बना लेंगे | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “बेसन की बूंदी बनाने की विधि, बूंदी कैसे बनाएं, Boondi Recipe” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो |

धन्यवाद | |

Related Post:

 

 

Leave a Comment