बेसन की बर्फी | Besan Ki Barfi Recipe in Hindi

बेसन की बर्फी (Besan Ki barfi) : बेसन की बर्फी का स्वाद लाजवाब होता है | ये बेसन की बर्फी उत्तरी भारत में काफी फेमस है | कोई भी त्यौहार या फंक्शन या फिर मन हो कुछ मीठा खाने का तो घर पर इसे आसानी से बनाई जा सकती है |

बेसन की बर्फी (Besan Ki barfi)

बेसन की बर्फी (Besan Ki barfi) : यह एक पारम्परिक स्वादिष्ट मिठाई है | इसे चने बेसन से बनाया जाता है | बेसन की कई प्रकार की मिठाइयाँ बनती है | आज हम बेसन से बेसन की बर्फी बनायेंगे | इसको बनाने का तरीका बहुत आसान हैं |

इसे बनाते समय इतनी सोंधी महक चारो ओर फ़ैल जाती है कि हर कोई के मुंह में पानी आने लगता है | हम यह बेसन की बर्फी बिना चाशनी और बिना मावा की बनायेंगे | यह बर्फी महीने भर आराम से बिना ख़राब हुए अछि बनी रहती है |

आइये इस रेसिपी ब्लॉग के माध्यम से जानें

बेसन की बर्फी कैसे बनाएं | Besan Ki Barfi Recipe in Hindi :

बेसन की बर्फी को आपने हलवाई की मिठाई की दुकान में बहुत बार खायी होगी | आज आप घर पर ही हलवाई के दुकान की बेसन बर्फी जैसी बर्फी बना सकेंगे |

आप यह बेसिक स्टेप फॉलो कर के बहुत ही आसान तरीके से बेसन की बर्फी बना पाएंगे | बेसन की बर्फी बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है जो हमारे किचन में आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है |

आइये बनाना शुरू करें बेसन की बर्फी |

बेसन की बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री Necessary ingredients:

  • बेसन (Gram flour) – 2 कप
  • सूजी (Semolina) – 2 tsp
  • दूध (Milk) – 2 tsp
  • घी (Ghee) – 1 कप
  • चीनी (Sugar) – 1 कप पीसी हुई
  • पिस्ता, काजू, बादाम (Pistachios, cashews, almonds) – 1/2 कप कटी हुई
  • इलायची पाउडर (Cardamom powder) – ½ tsp

बेसन की बर्फी बनाने की विधि How to make Besan ki Barfi:

  • यह बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को छन्नी में छान लेंगे |
  • अब काजू बादाम पिस्ता को लम्बाई में काट कर रख लेंगे |
  • इसके बाद एक कढ़ाई में 1 कप घी डाल कर गरम करेंगे |
  • जब घी गरम हो जाये तो इसमें 2 कप बेसन और 2 चम्मच सूजी डाल कर मिक्स करेंगे |
  • सूजी बेसन की बर्फी को दानेदार बना देगा एकदम हलवाई के दुकान की बर्फी के जैसा |
  • कम आंच पर चलाते हुए भूनेंगे |
  • बेसन को तब तक भूनेंगे जब बेसन से सोंधी खुशबु आने लगे और बेसन का कलर ब्राउन हो जाये |
  • जब बेसन घी छोड़ने लगे तो इसमें इसमें इलायची पाउडर डाल देंगे | और अच्छी तरह मिक्स कर देंगे |
  • अब इसमें पीसी हुई चीनी को डालेंगे और लगातार चलते हुए 5 मिनट तक पका लेंगें |
  • इन 5 मिनट में चीनी पिघल कर बेसन में अच्छी तरह मिक्स हो जाएगी | फिर गैस को बंद कर देंगे |
  • यह बेसन की बर्फी बनने के लिए तैयार हो गया है |
  • एक गहरे बर्तन या ट्रे में चारो तरफ घी लगा कर इस पुरे बेसन के मिश्रण को ट्रान्सफर कर देंगे |
  • और बर्तन में अच्छी तरह फैला कर सेट कर देंगे |
  • अब इसके ऊपर कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता को डालकर दबा कर सेट कर देंगे |
  • फिर इसे ठंडा करने के लिए छोड़ देंगे |
  • 40 से 45 मिनट के बाद यह अछि तरह जम कर सेट हो जायेगा |
  • अब इसको अपने मनपसंद आकार में काट लीजिये |
  • इस तरह यह बेसन की बर्फी बना कर तैयार हो गयी | यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होती है |

सुझाव Suggestion:

  • बेसन को भूनते समय कभी भी आंच मध्यम या तेज नहीं करें | इससे बेसन जल सकता है |
  • यह बेसन को हमेशा कम आंच पर ही भुने | इससे यह एक जैसा अच्छी तरह भुन जाता है |
  • इस बेसन की बर्फी को बनाने के लिए हमने पीसी चीनी का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो इसमें चीनी की चाशनी भी डाल सकते हैं |

निष्कर्ष Conclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “बेसन की बर्फी की रेसिपी | Besan Ki Barfi Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

FAQ:

Q) बर्फी सेट ना हो तो क्या करें?

Ans : यदि किसी कारण बर्फी सेट ना हो तो इसके लिए बर्फी को दुबारा पैन में ट्रान्सफर कर के भुन लें | और इस मिश्रण को थोडा गाढ़ा होने दें | इसके बाद सेट करें |

Q) यह बर्फी कितने दिनों तक चलेगी?

Ans : यह बेसन की बर्फी महीने भर आराम से बिना ख़राब हुए अच्छी बनी रहती है |

Q) बर्फी बनाने के लिए क्रीम क्या है ?

Ans : बर्फी के लिए फुल क्रीम दूध पाउडर, नेस्ले क्रीम आदि से बनाई जाती है |

Related Post:

 

Leave a Comment