ड्राई मिक्स वेज | Dry Mix Veg Recipe

Dry Mix veg recipe (मिक्स वेजिटेबल सब्जी रेसिपी) : मिक्स वेज नाम से ही पता चल रहा है कि यह अलग अलग तरह की सभी सब्जियों को मिला कर बनाया जाता है | यह टेस्टी होने के साथ साथ और हेल्थी भी होती है | यह मिक्स वेज सब्जी सबको बहुत पसंद आती है | क्योकि यह बहुत स्वादिष्ट लगती है | इस मिक्स वेज सब्जी की रेसिपी (Dry Mix Veg Recipe) को बनाना बहुत आसान है |

सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही मिक्स वेज सब्जी बनाना शुरू कर दिया जाता है | क्योकि इस सर्दी के मौसम में तरह तरह की सब्जियाँ मिलती हैं और उन सब्जियों को मिला कर मिक्स वेज बनाई जाती है |

इससे सब्जी का स्वाद और बढ़ जाता है | मिक्स वेज को बड़ो से ले कर बच्चो तक काफी पसंद की जाती है |

Mix veg recipe in Hindi मिक्स वेज ड्राई सब्जी बनाने का तरीका
मिक्स वेज ड्राई सब्जी बनाने का तरीका Mix veg recipe in Hindi

Dry Mix veg recipe (मिक्स वेज सूखी सब्जी) : शादी पार्टियों में मिक्स वेज सब्जी की स्पेशल डिश होती है | अगर इस सब्जी को अच्छे तरीके से बनाये तो यह बहुत स्वादिष्ट बनती है |

इस सब्जी की खासियत यह है कि इसको रोटी चपाती पराठे नान के साथ खाया जा सकता है |

मिक्स वेज बनाने के लिए सब्जियां का चुनाव मौसम और स्वाद के अनुसार किया जा सकता है | इस मिक्स वेज को सुखी ड्राई या ग्रेवी दोनों तरह की बनाई जा सकती है |

तो आइये इस लेख Dry mix veg recipe in Hindi मिक्स वेज ड्राई सब्जी बनाने का तरीका | मिक्स वेज सब्जी कैसे बनाएं के माध्यम से जानते समझते हैं कि मिक्स वेज ड्राई रेसिपी कैसे बनाये |

मिक्स वेज ड्राई सब्जी बनाने का तरीका |ड्राई मिक्स वेज सब्जी कैसे बनाएं How to make Dry Mix Veg dry Vegetable Recipe

स्वादिष्ट मिक्स वेज रेसिपी बनाने के लिए जरुरी सामग्री मौसम के हिसाब से मौसमी सब्जियां  इस्तेमाल करें |

यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए अच्छी रहेगी |

ड्राई मिक्स वेज बनाने की सामग्री Ingredients for Dry Mix Veg :

  • आलू (Potato)– 2 कटी हुई
  • फूल गोभी (Cauliflower) – 100 gm कटी हुई
  • मटर / हरी मटर (Peas / Green peas) – 100 ग्राम
  • बीन्स (Beans) – 100 gm कटी हुई
  • गाजर (Carrot) – 2 कटी हुई
  • शिमला मिर्च (Capsicum) – 1 कटी हुई
  • टमाटर (Tomato) – 2 कटा हुआ
  • प्याज (Onion) – 1 बारीक़ कटी हुई
  • लहसुन (Garlic) – 4 कली बारीक़ कटी हुई
  • हरी मिर्च (Green chilies) – 4 लम्बाई में कटी हुई
  • अदरक (Ginger) – 1  इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी (Turmeric) – ½ tsp
  • जीरा (Cumin) – ½ tsp
  • हींग (Asafoetida) – 1 चुटकी
  • धनिया पाउडर (Coriander powder) – 1 tsp
  • लालमिर्च पाउडर (Red chili powder) – ½ tsp
  • गरम मसाला पाउडर (Garam masala) – ½ tsp
  • नमक (salt) – स्वाद अनुसार
  • तेल (oil) – जरूरत अनुसार
  • हरा धनिया (Coriander leaves) – गार्निश के लिए

ड्राई मिक्स वेज सब्जी की रेसिपी बनाने की विधि Method for making Dry Mix Veg Vegetable :

  1. मिक्स वेज सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जी को अच्छी तरह धो लीजिए |
  2. और फिर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिए |
  3. अब एक कड़ाही में तेल डाल पर गैस पर रख कर गरम होने दीजिये |
  4. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालिए और भुन लीजिए |
  5. जब जीरा भुन जाये तब इसमें प्याज, लहसुन, अदरक डाल कर मिला लीजिए | इसे सुनहरा होने तक भुन लेंगे |
  6. जब प्याज, लहसुन, अदरक सुनहरे भुन जाये तब इसमें बारीक़ कटा टमाटर डालेंगे |
  7. और इसको नरम होने तक पकने देंगे |
  8. जब टमाटर गल कर पाक जाये तब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालेंगे |
  9. इन सभी सामग्री को 2 से 3 मिनट तक पकने देंगे |
  10. जब मसाला अच्छे से भुन जाये या पक जाये तो इसमें कटी हुई सब्जियां डालेंगे |
  11. अच्छी तरह मिक्स कर थोडा सा पानी डाल कर इसको ढक कर 8 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देंगे |
  12. 10 मिनट के बाद ढक्कन हटा कर कलछी से चला कर चेक करेंगे कि सब्जी नरम हुई या नहीं |
  13. अगर सब्जी नरम नहीं हुई हो तो हल्का सा पानी और डाल कर इसको 5 मिनट पकने देंगे |
  14. इतने देर में सब्जियां नरम हो कर पक जाएँगी | अब गैस बंद कर के सब्जी को उतार लेंगे |
  15. अब इसमें हरी धनिया डाल कर गार्निश करेंगे | मिक्स वेज सब्जी रेसिपी अब तैयार है |
  16. सर्विंग कटोरी में निकल कर रोटी, पराठे, पूरी, चपाती या नान के साथ गरमा गरम परोसिये |
  17. अपने परिवार के साथ खाने का आनंद लीजिये’ |
Mix veg recipe in Hindi मिक्स वेज ड्राई सब्जी बनाने का तरीका
Mix veg recipe in Hindi मिक्स वेज ड्राई सब्जी बनाने का तरीका

स्पेशल टिप्स :

  • रेस्टुरेंट या ढाबा स्टाइल में बनाने के लिए आप सभी सब्जियों को पकाने से पहले गरम तेल में थोडा थोडा फ्राई कर के निकल कर रख लेंगे |
  • जब सब्जी पाक रही हो तो बीच बीच में ढक्कन खोल कर चलाते रहें |
  • इससे सब्जी बर्तन में चिपकेगी नही | आंच को धीमा ही रखें |
  • यह मिक्स वेज सब्जी ड्राई सुखी बनी है |
  • आप चाहें तो इसकी ग्रेवी वाली सब्जी भी बना सकते हैं | ग्रेवी के लिए टमाटर का पेस्ट डालिए |
  • यह सब्जी 4 लोगो के लिए है |  

निष्कर्ष :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जरुर शेयर करे | यह पोस्ट “Dry Mix veg recipe in Hindi मिक्स वेज ड्राई सब्जी बनाने का तरीका | मिक्स वेज सब्जी कैसे बनाएं” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post :

1)  पापड़ से बनी कुरकुरी चटपटी पापड़ रोल Papad se bni kurkuri chatpati papad roll in hindi

2)  पास्ता घर पर सॉस यूज़ किये बिना कैसे बनाये Patsa bnane ki recipe in hindi

 

Leave a Comment