चुकंदर का सूप कैसे बनाएं | चुकंदर का सूप – Beetroot Soup

Beetroot Soup Recipes in Hindi : वैसे तो चुकंदर के बहुत फायदे हैं | लेकिन चुकंदर सर्दियों के मौसम में खाना बहुत फायदेमंद है | इसमें आयरन होता है | यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है |  इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्किन बालों को हेल्थी बनाने में मदद करता है |

कई लोग टेस्टी सूप पीने बाहर रेस्टुरेंट में जाते हैं | लेकिन आप घर पर भी आसानी से टेस्टी सूप तैयार कर सकते हैं | कुछ खास टिप्स की मदद से घर पर भी टेस्टी सूप बनाया जा सकता है |

चुकंदर का सूप बनाने की विधि | बीट रूट सूप रेसिपी
चुकंदर का सूप बनाने की विधि | बीट रूट सूप रेसिपी

 

Beetroot Soup Recipes  : यह एक स्वादिष्ट सूप बच्चों खिलाना फायदेमंद है | बच्चे चुकंदर सलाद में खाना कम पसंद करते हैं | उन्हें चुकंदर का सूप बना कर दिया जा सकता है | यह अपच की समस्याओं वाले रोगियों के लिए भोजन के रूप में भी परोसा जा सकता है। चुकंदर का सूप सिर्फ चुकंदर के साथ बनाया जा सकता है ।

आइये जानते हैं चुकंदर का सूप बनाने की आसन रेसिपी |

चुकंदर का सूप कैसे बनाएं | चुकंदर का सूप बनाने की विधि | बीट रूट सूप रेसिपी How to make Beetroot Soup | Beetroot Soup Recipe | Beet Root Soup Recipe

यह एक आसान सूप रेसिपी है | बदलते मौसम का असर उनकी सेहत पर न पड़े इसके लिए उनकी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर दिया जाता है।

चुकंदर भी ऐसी ही चीजों में शामिल है। चुकंदर में विटामिन ए, बी, सी, के, और ई पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम भी मिलता है।

इसमें मौजूद आयरन की अच्छी मात्रा व्यक्ति को एनीमिया के खतरे से भी दूर रखने में मदद करती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है।

चुकंदर का सूप बनाने की विधि | बीट रूट सूप रेसिपी
चुकंदर का सूप बनाने की विधि | बीट रूट सूप रेसिपी

तो चलिए देखते हैं चुकंदर सूप कैसे बनाएं | चुकंदर सूप के फायदे के बारे में |

चुकंदर का सूप बनाने की आवश्यक सामग्री Ingredients:

  • चुकंदर (Beetroot) – 2 (छोटे टुकड़ो में कटी हुई)
  • गाजर (Carrot) – 1 (छोटे टुकड़ो में कटी हुई)
  • लहसुन (Garlic) – 1 कली
  • कालीमिर्च पाउडर (Black pepper powder) – ½ tsp
  • जीरा पाउडर (Cumin powder) – ½ tsp
  • काला नमक (black salt ) – जरूरत अनुसार
  • पानी (water) – जरूरत अनुसार
  • घी या बटर (Ghee or butter) – 2 tsp

चुकंदर का सूप बनाने की रेसिपी Beetroot Soup Recipe in Hindi :

  1. हम चुकंदर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर, गाजर को धो कर साफ़ कर लेंगें |
  2. फिर चुकंदर , गाजर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लेंगे |
  3. फिर लहसुन की कली को भी छोटा छोटा काट लेंगे |
  4. अब एक कुकर में इन तीनो चुकंदर, गाजर और लहसुन को डालेंगे और 2 कप पानी डालेंगे |
  5. फिर इन्हें उबलने के लिए गैस पर रख देंगे | कुकर का ढक्‍कन लगाकर धीमी आंच पर 3 सीटी लगने दें।
  6. 3 सीटी लगने के बाद कुकर को खोलें। जब ये सभी चीज़े उबल कर पक जाये तब इन्हें निकल कर एक बाउल में रख लेंगे |
  7. इन्हें हल्का सा ठंडा होने देंगे फिर इन्हें ग्राइंडर या ब्लेंडर में पीस लेंगे |
  8. अब एक अलग बर्तन लेंगे | उसमे घी या बटर डाल कर गरम करेंगे |
  9. फिर इसमें जीरा पाउडर डालेंगे | अब इसमें चुकंदर गाजर लहसुन वाला पेस्ट को डालेंगे और मिलायेंगे |
  10. अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पकने देंगे |
  11. इसमें काला नमक और काली मिर्च पाउडर मिला कर कुछ मिनट के लिए माध्यम आंच पर पकने देंगे |
  12. अब गैस बंद कर देंगे | चुकंदर सूप बन कर रेडी हो गया है | अब गरम गरम परोसें |
  13. आप चाहे तो सूप परोसने से पहले इसमें थोड़ा बटर या धनिया पत्ते से गार्निश कर सकते हैं |

चुकंदर सूप के फायदे Beetroot soup benefits in Hindi:

  • सूप पीने के फायदे होते हैं | चुकंदर सूप पीने के भी बहुत फायदे हैं | ये फायदे निम्नलिखित हैं |
  • चुकंदर का सूप हमारे शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने का भी कार्य करता है |
  • यह बालों के लिए भी फायदेमंद है | यह हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है |
  • इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है | ये एनीमिया जैसी परेशानी को भी दूर करने में मदद करता है |
  • चुकंदर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं | ये शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है |
  • यह सूप मस्तिष्क के विकास में भी सहयता करता है |
  • यह दिमाग और याददाश्त को तेज करने का काम करता है |

सुझाव / टिप्स Tips to enhance the taste of soup:

  • किसी भी सूप को लम्बे समय तक कम आंच पर पकाने से इसका स्वाद अधिक निखर  कर आता है |
  • सूप को बनाने के लिए सब्जियों को हल्का ही स्टीम करें |
  • इन्हें बहुत अधिक देर तक उबलना नहीं चाहिए |
  • टेस्टी सूप बनाने के लिए वेजिटेबल स्टॉक का होना जरुरी होता है |
  • आप चाहे तो वेजिटेबल स्टॉक को आइस क्यूब में फ्रीज़ में स्टोर कर के रख सकते हैं |
  • गरम सूप को अधिक देर तक ढक कर ना रखें | ऐसा करने सूप का स्वाद बिगड़ सकता है |
  • इसलिए गरम सूप को ढक कर बिलकुल नहीं रखें |
  • घर पर परफेक्ट सूप बनाने के लिए स्टिक ब्लेंडर का भी इस्तेमाल करें |
  • इसके हेल्प से आप सूप के लिए घर पर भी किसी भी बर्तन में प्यूरी बना सकते हैं |
  • अगर आपको सूप के स्वाद में कुछ कमी लग रही हो तो इसमें हल्का स विनेगर मिला दें |
  • यह विनेगर हमेशा सूप के पक जाने बाद ही डालें |
  • सर्दियों में गरम गर्म सूप पियें |

निष्कर्ष Conclusion : 

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “चुकंदर का सूप कैसे बनाएं | चुकंदर का सूप बनाने की विधि | बीट रूट सूप रेसिपी How to make Beetroot Soup | Beetroot Soup Recipe | Beet Root Soup Recipeके बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post:

 

 

Leave a Comment