लौकी की बर्फी | बिना मावा खोया की लौकी की बर्फी

Lauki Ki Barfi Recipe : आज हम लौकी से बर्फी बनायेंगे | आपने बहुत प्रकार की आपने बहुत प्रकार की मिठाइयाँ बनाई और खायी होंगी | जो दूध खोया या बेसन की बनी होती है | लेकिन आज एक सब्जी के द्वारा मिठाई बनायेंगे |

Lauki Recipe लौकी की बर्फी Lauki Barfi Recipe

लौकी एक प्रकार की सब्जी है | जो अक्सर कई सारे लोगो को पसंद नहीं होती |लौकी के नाम से ही कई लोगो का मूड ख़राब हो जाता है | लेकिन लौकी की बर्फी स्वादिष्ट होती है |

जिन्हें लौकी नहीं पसंद होती उनको भी ये लौकी की बर्फी खासा पसंद आती है | यह लौकी की बर्फी को आज हम बिना मावा या बिना खोया के बनायेंगे |

आइये जानें लौकी की रेसिपी के बारे में | लौकी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है |

Lauki ki barfi recipe | बिना मावा खोया की लौकी की बर्फी:

Lauki Recipe लौकी की बर्फी Lauki Barfi Recipe

इस बर्फी को बनाने के लिए बहुत कम सामग्री जैसे दूध चीनी बादाम और इलायची पाउडर से बनायेंगे | जो की स्वाद में बहुत बेहतरीन है |

कई बार लौकी की बर्फी बनाते समय नारियल का बुरादा का भी इस्तेमाल करते हैं | इससे स्वाद में इजाफा होता है |

हम भी इस बर्फी बनाने में नारियल बुरादा लौकी दूध चीनी का इस्तेमाल कर हम बर्फी बनायेंगे |

यह काफी आसान रेसिपी है जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन है |

आपको और आपके परिवार के सदस्यों को भी यह लौकी की बर्फी बहुत पसंद आएगी |

चलिए लौकी की बर्फी रेसिपी बनाना शुरू करते हैं |

आवश्यक सामग्री Necessary ingredients:

बिना मावा खोया के लौकी की बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री निम्नलिखित हैं |

  • लौकी (Gourd) – 1 kg
  • घी (Ghee) – 2-3 tsp
  • दूध (Milk) – 3 कप
  • दूध पाउडर (Milk powder) – ¾ कप
  • चीनी (Sugar) – 1 कप
  • बादाम (Almonds) – 5-6 भुना हुआ
  • खाने का हरा रंग (Green food color) – 2-3 ड्राप
  • इलायची पाउडर (Cardamom powder) – ¼ tsp
  • नारियल (Coconut) – 1 कप किसा हुआ
  • सिल्वर वर्क (Silver work) – बर्फी को सजाने के लिए

लौकी की बर्फी बनाने की विधि How to make gourd ice Barfi:

  • इसके लिए सबसे पहले लौकी को धो लेंगे |
  • फिर ऊपरी छिलका छील कर हटा देंगे |
  • ध्यान रखेंगे की लौकी नरम और ताज़ी हो |
  • लौकी को काट कर उनके बीज को निकाल देंगे |
  • इसके बाद लौकी के छोटे टुकड़ो को ले कर सब कद्दूकस कर लेंगें |
  • फिर 5 मिनट के लिए इस कद्दूकस किये हुए लौकी को रेस्ट करने देंगे |
  • अब एक कढ़ाई में 2 tsp घी डालकर गर्म होने देंगे |
  • घी गरम हो जाने पर इसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी को डाल कर भूनेंगे |
  • इसको तब तक भुनेगे जब तक लौ लौकी गल कर नरम ना हो जाये |
  • जब यह पक कर नरम हो जाये तो इसमें 2 कप दूध डालेंगे |
  • फिर इनको चलाते हुए पकने देंगे |
  • जब दूध में लौकी पक कर गाढ़ी हो जाये तो थोड़ी देर और पकने देंगे |
  • इसके बाद इमे चीनी और खाने वाला रंग मिला देंगे |
  • थोड़ी देर चलाते हुए पकाने के बाद इसको गाढ़ा सुखा होने तक पका लेंगे |
  • और दूसरे कढ़ाई में दूध नारियल का मिश्रण तैयार करेंगे |

दूध का मिश्रण तैयार कर लौकी की बर्फी बनाएं

Make gourd barfi by preparing milk mixture:

  • अब एक दूसरे कढ़ाई में 1 tsp घी डालकर गरम करेंगे |
  • इसमें 1.5 कप दूध डालेंगे फिर इसमें दूध पाउडर डाल कर मिक्स करेंगे |
  • फिर थोड़ी देर के बाद इसमें नारियल का बुरादा डाल कर पका लेंगे |
  • जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें भुनी पकी हुई लौकी को इसमें मिला देंगे | जो हमने पका कर रखा था |
  • और अब इसब सब मिश्रण को माध्यम आंच पर चलाते हुए पका लेंगे |
  • जब यह पूरा मिश्रण गाढ़ा सा पेस्ट के रूप में कढ़ाई के आकार में आने लगे तो इसमें भुना हुआ बादाम को क्रश कर के डालेंगे |
  • और ऊपर से ¼ tsp इलायची पाउडर को मिला कर गैस बंद कर के आंच से हटा देंगे |
  • अब एक थाली या ट्रे में घी लगा कर या बेकिंग वाले पेपर को किसी बर्तन या ट्रे में ट्रान्सफर कर देंगे |
  • फिर इसमें सिल्वर वर्क वाले फोइल को इसके ऊपर फैला देंगे |
  • 2 से 3 घंटे के लिए फ्रीज़ में सेट होने के लिए रख देंगे |
  • और फिर इन्हें अपने पसंद के आकार में लौकी की बर्फी काट लेंगे |
  • इस तरह यह लौकी की बर्फी बिना मावा खोया के बन कर तैयार हो गयी |
  • इनको 1 से 2 हफ्ते तक रेफ्रिजरेटर में रख कर खाने में उपयोग कर सकते हैं |

सुझाव Suggestion:

  • लौकी की बर्फी बनाने के लिए लौकी का चुनाव ध्यान से करें |
  • यह सुनिश्चित करें की लौकी मुलायम हो | इससे लौकी में बीज कम होंगे और यह बर्फी स्वादिष्ट बनेगी |
  • दूध से लौकी की बर्फी बनाने में थोडा टाइम अधिक लगता है | इसलिए जब अधिक समय हो तभी बनाएं |
  • यदि आप जल्दबाजी में लौकी की बर्फी बनाना चाहते हैं तो दूध की जगह खोया या मावा का इस्तेमाल करें |
  • आप ज्यादा हेल्दी आप्शन के लिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं |

लौकी बर्फी खाने के फायदे Benefits of eating gourd burfi :

इस लौकी की बर्फी के फायदे निम्नलिखित हैं |

  • लौकी में आयरन, पोटैशियम विटामिन मिनरल जैसे पोषक भरपूर होते हैं |
  • ये कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा प्रदान करते हैं |
  • लौकी का सेवन वजन कम करने में सहायक होता है |
  • यह हाई ब्लडप्रेशर को कन्ट्रोल करता है |
  • ये लौकी का सेवन शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है |
  • लौकी और लौकी की बर्फी बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन से भी बचाव करता है |
  • किडनी की समस्या में भी लौकी फायदेमंद होता है |
  • यह पाचन की समस्या को भी ठीक करता है | और इम्युनिटी बूस्ट करता है |

 निष्कर्ष Conclusion :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “Lauki Ki Barfi Recipe | बिना मावा खोया की लौकी की बर्फी” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post :

 

Leave a Comment