उपमा सिंपल तरीके से कैसे बनाएं Upma Recipe in Hindi

Upma Recipe in Hindi : उपमा दक्षिण भारतीय भोजन है | यह रेसिपी खास तौर पर साउथ इंडियन लोगो द्वारा नाश्ते में बनाई जाती है | सूजी से बना हुआ यह उपमा काफी स्वादिष्ट होती है | यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है |

यह पौष्टिकता से भरपूर होती है | कई बार यह बहुत सिंपल तरीके से भी बनाई और खायी जाती है | जब बहुत तेज भूख लगी हो और उतने सब्जियों के विकल्प मौजूद ना हों तो इस उपमा को बहुत ही कम सामग्रियों के साथ बना कर अपनी भूख शांत की जा सकती है |

रवा सूजी उपमा रेसिपी
रवा सूजी उपमा रेसिपी

Upma Recipe in Hindi : इस रवा सूजी उपमा बनाने के लिए आपको सूजी को धीमे माध्यम आंच पर भुना जाता है | इससे सोंधी सी प्यारी महक आती है |

जब यह सूजी भुन जाती है तो इसको अलग निकाल कर रख लेते हैं फिर अलग पैन में तेल में फ़ोरन तड़का लगा कर, सब्जी सूजी मसाला और पानी डाल कर पका लिया जाता है |

इसको काजू धनिया पत्ता से सजा कर परोसा जाता है | इसको बच्चों के टिफ़िन बॉक्स में भी दिया जा सकता है |

यह सुबह या शाम के नाश्ते का भी अच्छा विकल्प होता है | आज एकदम सिंपल और सब्जियों से भरपूर सूजी उपमा बनायेंगे |

डाइट पर रहने वाले लोगो के लिए उपमा नाश्ते में खाना बेहतरीन विकल्प हो सकता है | इसको हम चटनी, सांबर या ग्रेवी वाली सब्जी के साथ भी खा सकते हैं |

आइये जाने सिंपल तरीके से सूजी या रवा उपमा कैसे बनाते हैं |

सिंपल तरीके से सूजी उपमा/ रवा उपमा बनाने की सामग्री

Ingredients to make Semolina Upma / Rava Upma in a simple way :

सिंपल तरीके से सूजी उपमा/ रवा उपमा बनाने की सामग्री

  • सूजी / रवा (Semolina / Rava) – 200 ग्राम
  • घी / तेल (Ghee / Oil) – 2-3 tsp
  • सरसों/ राई दाना (Mustard seeds) – 5 ग्राम
  • चने की (Gram lentils) – 3 ग्राम
  • उरद दाल – 3 ग्राम (ऑप्शनल)
  • मूंगफली (Peanut) – 10 ग्राम
  • प्याज (Onion) – 2 कटी हुई
  • हरी मिर्च (Green chili) – 2
  • करी पत्ता (Curry leaves) – 8-10
  • अमचुर पाउडर/निम्बू रस (Dry mango powder) – ¼ tsp
  • पानी (Water) – जरूरत अनुसार
  • नमक (Salt) – जरूरत अनुसार

सूजी उपमा बनाने की सिंपल विधि Simple method of making semolina upma :

  • इस उपमा को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में माध्यम आंच पर उपमा को हल्का ब्राउन होने तक भुन लेंगे |
  • फिर इन्हें निकल कर अलग प्लेट में रख लेंगे | अब उसी कढ़ाई में मूंगफली के दानो को डालकर अच्छे से भून कर निकाल लीजिए |
  • फिर प्याज और हरी मिर्च तो काट कर रख लेंगे |
  • अब उसी कढ़ाई में घी या तेल डाल कर गरम करेंगे |
  • उसमे सरसों या राई दाना डालेंगे जब ये चटक जाये तो इसमें चने का दाल डालेंगे |
  • उसको हल्का ब्राउन होने तक भुन लेंगे |
  • फिर इसमें प्याज हरी मिर्च और करी पत्ता डालेंगे |
  • जब प्याज भुन जाये तो इसमें भुना हुआ सूजी / रवा डालेंगे |
  • सब को अच्छी तरह मिला कर चला लेंगे |
  • अब इसमें नमक और पानी डालेंगे | 5 मिनट के लिए पकने देंगें |
  • सबको कलछुली से चला कर माध्यम आंच पर पकने देंगें |
  • समय समय पर चलाते रहेंगे | वरना सूजी कढ़ाई से चिपक सकती है |
  • जब सूजी का उपमा पक जाये और यह गाढ़ी होने लगे | तो 1 मिनट के बाद गैस बंद कर आंच से हटा देंगे |
  • अब ऊपर से अमचूर पाउडर या निम्बू रस और धनिया पत्ता डाल कर मिला देंगे |
  • इस तरह यह सब्जियों वाली उपमा बन कर तैयार है |
  • अब इसको सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें |

रवा सूजी उपमा रेसिपी

सुझाव Suggestion :

  • यदि आपको घी में उपमा बनाने का मन ना हो तो तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं | इससे भी टेस्ट अच्छा आता है |
  • सूजी उपमा बनाते समय सूजी को अधिक ना भुनें |
  • स्वाद बढ़ाने के लिए अपने पसंद की सब्जियां जैसे गोभी, शिमला मिर्च आदि का उपयोग कर सकते हैं |
  • जो भी चीज़े हैं वह अपनी पसंद या नापसंद के अनुसार उसे कम ज्यादा कर सकते हैं |

निष्कर्ष Conclusion :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | यह झटपट तरीके से बनने वाली हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा रेसिपी है | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “उपमा सिंपल तरीके से कैसे बनाएं Upma Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

Related Post:

 

Leave a Comment