Lauki Ki barfi recipe | मावा खोया से बनाएं लौकी की बर्फी

Lauki Ki barfi recipe : लौकी से बनाई गयी बर्फी पोषक तत्वों से भरपूर होती है | आज मावा या खोया का इस्तेमाल कर के लौकी बर्फी बनायेंगे | यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है | मावा और लौकी मिल कर पौष्टिकता को दो गुना बढ़ा देती है |

मावा खोया की लौकी की बर्फी Lauki Ki barfi recipe

Lauki Ki barfi recipe : लौकी एक ऐसी सब्जी है जो बहुतों को नापसंद होती है लेकिन इससे बनाई गयी मिठाई सबको पसंद आती है | जहाँ एक तरफ लौकी की सब्जी के नाम पर लगभग सब मुंह बनाते हैं वहीँ दूसरी तरह लौकी की मिठाई बर्फी या हलवा सबका मूड खुश कर देती है | यह लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी बहुत आसान है और जल्दी बन कर तैयार भी हो जाती है |

मावा खोया से बनाएं लौकी की बर्फी Lauki Ki barfi recipe :

Lauki Ki barfi recipe

यह काफी आसान रेसिपी है जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन है |

आपको और आपके परिवार के सदस्यों को भी यह लौकी की बर्फी बहुत पसंद आएगी |

चलिए लौकी की बर्फी रेसिपी बनाना शुरू करते हैं |

आवश्यक सामग्री Necessary ingredients:

  • लौकी (Gourd) – 1kg
  • मावा या खोया (Mawa or khoya) – 250 ग्राम
  • घी (Ghee) – 3-4 tsp
  • काजू (Cashew) – 4-5
  • बादाम (Almonds) – 4-5
  • पिस्ता (Pistachios) – 4-5
  • चीनी (Sugar) – 250 gram
  • इलायची पाउडर (Cardamom powder) – 1/4 tsp

मावा या खोया लौकी की बर्फी बनाने की विधि

How to make Mawa or Khoya Lauki Barfi:

  • यह बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धो कर छील लेंगे |
  • इन्हें लम्बाई में काट कर इनके बीज को निकाल कर अलग कर देंगे |
  • अब इन्हें कद्दूकस कर लेंगे | आप चाहें तो इसको ग्राइंड भी कर सकते हैं |
  • फिर अब इन्हें 5 मिनट के लिए रेस्ट करने देंगे | इससे लौकी का जूस निकल जायेगा |
  • जूस को अलग निकाल लेंगे |
  • अब एक कढ़ाई में 2 tsp घी डाल कर गरम करेंगे |
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किये हुए लौकी को डालकर भुन लेंगे |
  • धीमी आंच पर इसको 3 से 4 मिनट तक पकने देंगे |
  • जब लौकी नरम हो जाये तो इसमें चीनी डाल कर मिक्स करेंगे |
  • और बीच बीच में चलाते हुए इनको पकने देंगे |
  • जब लौकी का जूस सुख जाये और यह गाढ़ा टाइट होने लगे तो इसमें मावा या खोया इसको भी कद्दूकस कर के डालेंगे और चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे | और 1 tsp घी भी डाल देंगे |
  • इस सब को तब तक पकाएंगे जब तक यह मावा का मिश्रण पूरा गाढ़ा ना हो जाये |
  • इसमें इलायची पाउडर दाल कर मिक्स कर गैस बंद कर के आंच से इस मिश्रण को हटा देंगे |
  • फिर एक थाली या ट्रे में घी लगा कर इस बर्फी का मिश्रण फैला देंगे |
  • अब ऊपर से काजू, बादाम ,पिस्ता को छोटे छोटे टुकड़ो में कर के डालेंगे और अच्छी तरह सेट करेंगे |
  • फिर अब इनको 2 से 3 घंटे फ्रीज़ में सेट होने को छोड़ देंगे |
  • जब ये सब सेट हो जाये तो इन को फ्रीज़ से निकाल कर अपने पसंद के आकार में बर्फी काट लेंगे |
  • इस तरह यह लौकी की बर्फी खोया मावा की बन कर तैयार है |

सुझाव Suggestion:

  • लौकी की बर्फी बनाने के लिए लौकी का चुनाव ध्यान से करें |
  • यह सुनिश्चित करें की लौकी मुलायम हो | इससे लौकी में बीज कम होंगे और यह बर्फी स्वादिष्ट बनेगी ||
  • यदि आपके पास खोया या मावा उपलब्ध ना हो तो आप दूध और नारियल बुरादा का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट बर्फी बना सकते हैं |
  • आप ज्यादा हेल्दी आप्शन के लिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं |

निष्कर्ष Conclusion :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “Lauki Ki Barfi Recipe | मावा खोया की लौकी की बर्फी” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post :

Leave a Comment