अरबी के पत्ते के पकौड़े कैसे बनाएं, गुजराती पात्रा

आज इस रेसिपी ब्लॉग में हम अरबी के पत्ते के पकौड़े (Arbi ke patte ke pakode) बनाने के बारे में जानेंगे | अरबी के पत्ते से बनाये गये पकौड़े बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं | साथ ही साथ यह अरबी के पकौड़े स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं |

यह कुरकुरी बेहद लाजवाब होती है | एक बार अरबी के पत्ते के पकौड़े (Arbi ke patte ke pakode) का स्वाद ले लेंगे तो यह पकौड़े भी आपके स्नैक्स के रूप में शामिल हो जायेगा |

Arbi Ke Patte Ke Pakode अरबी के पत्तों के पकोड़े

हम में से लगभग सभी लोगो को पकौड़े खाना पसंद होता है | और स्वाद के लिए तरह तरह के पकौड़े बनाये और खाने की इच्छा हम सब रखते हैं |

हर बार प्याज के पकौड़े, आलू के पकौड़े, गोभी के पकौड़े आदि खा कर बोरियत का एहसास होने लग जाता है | ऐसे में अरबी के पत्ते के पकौड़े (Arbi ke patte ke pakode) बनाना और खाना अच्छा विकल्प हो सकता है |

सुबह के समय या शाम को स्नैक के रूप में यह अरबी के पकौड़े बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं | चाय के साथ लगभग हर दूसरा व्यक्ति पकौड़े खाना पसंद करते हैं | यह अरबी के पकौड़े (Arbi ke patte ke pakode) गुजराती डिश भी है जिसे गुजराती पात्रा कहा जाता है | महाराष्ट्र में भी इस अरबी के पत्तों से बने पकौड़े बहुत पसंद किये जाते हैं |

यह अरबी के पकौड़े इतने स्वादिष्ट लगते हैं की घर के सभी सदस्य बच्चों से बड़ों तक लगभग सबको बहुत पसंद आता है | और लोग इसे चाव से खाना पसंद करते हैं |

Arbi ke patte ke pakode अरबी के पत्ते के पकौड़े कैसे बनाएं :

कुछ नया लजीज स्वाद लेना चाहते हैं तो स्नैक के रूप में अरबी के पत्ते के पकौड़े जरुर बनाएं | अरबी के पत्ते स्वास्थ को बहुत तरह से फायदा पहुंचाते हैं | यह अरबी के पत्ते ब्लड शुगर को नियत्रित करने का काम करते हैं | कोलेस्ट्रोल, ह्रदय रोग और कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी दूर या कम करते हैं |

अरबी के पत्ते में फाइबर की अच्छी भरपूर मात्रा होती है जिससे इसका सेवन कब्ज जैसी समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है | अरबी की पत्ते वजन कम करके मोटापा को भी दूर करने में सहायक होता है |

घर पे जब भी हमे कुछ स्पेशल और लजीज खाने का मन होता है तो जल्दी में बनने वाली रेसिपी में पकौड़े का नाम सबसे पहले आता है | क्योकि पकौड़े जल्दी झटपट तरीके से बना कर तैयार किया जा सकता है |

पकौड़े चाय नाश्ता स्नैक के रूप में खाए जाने में मशहूर है | आप चाहे तो स्वाद बदलने के लिए और सेहतमंद रहने के लिए अरबी के पत्तों के पकौड़े आसानी से बनाये जा सकते हैं |

तो चलिए आज इस रेसिपी आर्टिकल में हम अरबी के पत्तों से स्वादिष्ट पकौड़े बनाना सीखेंगे | चलिए अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाना शुरू करते हैं |

अरबी के पत्ते के पकौड़े के लिए आवश्यक सामग्री :

  • बेसन (Gram flour) – 3 ½ कप
  • चावल का आटा (Rice flour) – 2 ½ कप
  • अरबी के पत्ते (Arbi ke patte) – 14-16
  • अदरक (Ginger) – 1 इंच
  • हरी मिर्च (Green chili) – 3-4
  • लहसुन (Garlic) – 2 कलियाँ
  • हींग (Asafoetida) – ½ tsp
  • सफ़ेद तिल के दाने (White sesame seeds) – 3 tsp
  • अजवाइन (Ajwain) – 1 tsp
  • नमक (Salt) – स्वाद के अनुसार
  • लालमिर्च पाउडर (Red chilli powder) – ½ tsp
  • हल्दी (Turmeric) – ½ tsp
  • धनिया पाउडर (Coriander powder) – ½ tsp
  • जीरा (Cumin) – 1 tsp
  • कालीमिर्च पाउडर (Black-pepper powder) – ½ tsp
  • चाट मसाला (Chaat masala) – ½ tsp
  • निम्बू का रस (Lemon juice) – 2 tsp
  • इमली की चटनी (Tamarind Chutney) – 4 tsp
  • पानी (Water) – 3 कप
  • हरा धनिया पत्ता (Coriander leaves) – ½ कप
  • बेकिंग सोडा (Baking soda) – 1 tsp
  • तेल (Oil) – जरूरत अनुसार
चटपटी चटनी बनाने के लिए सामग्री Ingredients for making spicy chutney:
  • टमाटर (Tomato) – 1
  • हरा धनिया पत्ता (Green coriander leaves) – ½ कप
  • हरी मिर्च (Green chili) – 2-3
  • लहसुन (Garlic) – 4-5  कली
  • जीरा (Cumin) – ½ tsp
  • काला नमक (Black salt) – जरूरत अनुसार
  • सफ़ेद नमक (White Salt) – जरूरत अनुसार
  • निम्बू रस (Lemon juice) – ½ tsp

स्वादिष्ट अरबी के पत्ते पकौड़े बनाने की विधि How to make Arbi leaves fritters:

  • अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले हम सभी पत्तों को अच्छी तरह धो कर साफ़ कर लेंगे |
  • इसके बाद पत्ते के मोटे और एक्स्ट्रा डंठल या स्टेम को काट कर हटा देंगे |
  • अरबी के पत्तों को मुलायम और लचीला बनाने के लिए बेलन को धीरे धीरे सभी पत्तो पर घुमा कर चला देंगे |
  • ऐसा करने से पत्ते में लचीलापन आ जायेगा और पत्तों को मोड़ते समय ये अरबी के पत्ते नहीं फटेंगे |
  • 1 इंच अदरक, 2 कली लहसुन और 3-4 हरी मिर्च को पीस कर तैयार कर लेंगे |
  • फिर अब एक अलग बर्तन या बाउल में बेसन और चावल का आटा लेंगे |
  • इसमें बेकिंग सोडा, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालेंगे|
  • चाट मसाला, धनिया पाउडर डालेंगे | फिर उसमे नमक डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे |
  • अब इसमें इमली की चटनी या पल्प डालेंगे और ½ tsp तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |
  • इसके बाद सभी सामग्री को मिला कर थोडा थोडा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लेंगे |
  • अब अरबी के पत्तों को फैलाकर बेसन के घोल को पत्तों के ऊपर धीरे-धीरे करके फैलाते जायेंगे |
  • इसके बाद इस बेसन लपेटे हुए पत्ते के ऊपर दूसरे पत्ते से ढक देंगे |
  • और रोल बनाते हुए एक पतले धागे की सहायता से रोल कर देंगे |
  • इसी प्रकार सभी पत्तियों का रोल तैयार कर लेंगे |

अरबी के पत्ते के रोल को स्टीम करने के लिए For steaming:

  • इसके लिए एक गहरे बर्तन में पानी डालेंगे |
  • और पानी को उबलने तक ढक कर गरम होने देंगे |
  • पानी के बीच में एक स्टैंड रख कर छन्नी जैसा बर्तन रख देंगे |
  • कुछ देर बाद जब पानी उबलने लगे तो इस छन्नी  के ऊपर रोल किये हुए अरबी के पत्तों को रख कर ढक कर पका लेंगे |
  • जब सभी पत्तियों के रोल स्टीम में पक कर मुलायम हो जाये तो इनको निकाल ठंडे होने के लिए रख देंगे |
  • 10 से 15 मिनट में यह पत्तियों का रोल ठंडा हो जायेगा |
  • इनको चाकू की सहयता से छोटे-छोटे गोल स्लाइस में काट लेंगे |

टेस्टी अरबी के पत्ते के पकौड़े को फ्राई करने के लिए for frying Arbi ke patte ke pakode :

  • इन अरबी के पत्ते को फ्राई करने के लिए एक गहरे कढ़ाई में तेल गरम करेंगे |
  • जब तेल गरम हो जाये तो सभी पत्ते के कटे हुए स्लाइस को फ्राई कर लेंगे |
  • फ्राई होने पर पत्तियों का रंग भूरा सुनहरा होने लगे तो इनको छान कर निकाल लेंगे |
  • इसी प्रकार सभी रोल किये हुए स्लाइस में कटे हुए पत्तों को फ्राई कर निकाल लेंगे |
  • इस तरह अरबी के पत्तो के स्वादिष्ट पकौड़े बन कर तैयार हैं |

अरबी के पत्ते के पकौड़े के साथ खाए जाने वाली चटनी बनाने का तरीका how to make chutney:

  • इस पकौड़े के साथ चटनी खाने के लिए एक स्वादिष्ट चटनी बनायेंगे |
  • इसके लिए टमाटर, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, लहसुन की कलियाँ सब को काट लेंगे |
  • एक मिक्सर जार लेंगे और इसमें यह कटी हुई सामग्री डालेंगे |
  • साथ में जीरा, काला नमक, सफ़ेद नमक और निम्बू का रस डालेंगे |
  • और सबको मिक्सी में पीस कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेंगे |
  • इस तरह यह चटपटी स्वादिष्ट चटनी बन कर तैयार हो गयी |
कैसे सर्व करें अरबी के पत्ते के पकौड़े how to serve:

सभी अरबी के पत्तो की पकौड़ी को प्लेट में निकाल कर सफ़ेद तिल छिड़ककर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करेंगे |

निष्कर्ष:

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट में दी गयी जानकारी और रेसिपी बनाने के तरीके का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “अरबी के पत्ते के पकौड़े कैसे बनाएं, गुजराती पात्रा” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

खुश और स्वस्थ रहें | धन्यवाद |

Related Post :

साबूदाना खिचड़ी झटपट कैसे बनाये 

उपमा सिंपल तरीके से कैसे बनाये

मसाला कॉर्न चाट कैसे बनाएं

 

Leave a Comment