पपीता शेक बनाने का बहुत आसान तरीका, Papaya Shake Recipe In Hindi

Papaya Shake (पपीता शेक) : जैसा कि आप सब जानते हैं पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है | पपीता में सभी प्रकार के विटामिन मौजूद होते हैं | ये विटामिन बिमारियों को दूर रख कर हमारे शरीर को स्वस्थ बनाते हैं | फिर भी हम में से कई लोग पपीता खाना पसंद नहीं करते | जिन लोगो को पपीता खाना पसंद नहीं होता उनके लिए पपीता शेक पीना अच्छा विकल्प मौजूद है | यह पपीता का शेक, पपीता नापसंद करने वालों को भी पसंद आएगी |

पपीता-शेक-बनाने-का-बहुत-आसान-तरीका-Papaya-Shake-Recipe-In-Hindi
पपीता शेक बनाने का बहुत आसान तरीका Papaya Shake Recipe In Hindi

 

गर्मियों के मौसम में हमेशा ही कुछ ठंडा कुछ हेल्दी खाने पीने का मन करता है | ऐसे में हम बहुत प्रकार के शेक बनाते हैं जिसमे पपीता का शेक एक हेल्दी आप्शन है | हमने कई तरह के शेक बनाये और पीते रहे हैं लेकिन आज हम आपको पपीते से बना पपीता शेक बड़ी ही आसानी से बना कर तैयार करेंगे |

यह पपीता शेक कम समय में जल्दी से बना कर तैयार किया जा सकता है | आज जो हम तरीका बतायेंगे इस तरीके को अपनाकर बहुत ही आसानी से झटपट पपीता शेक बना सकते हैं | यह पपीता शेक परिवार के सभी सदस्यों बच्चों से ले कर बड़े बूढ़े तक हर किसी के लिए फायदेमंद है और उन्हें पसंद भी आएगा |

इस रेसिपी ब्लॉग की मदद से आप टेस्टी और हेल्दी पपीता शेक (Papaya Shake) बना कर तैयार कर पाएंगे | तो फिर चलिए पपीता शेक (Papaya Shake) रेसिपी का आनंद लेते हैं |

पपीता शेक बनाने का बहुत आसान तरीका | Papaya Shake Recipe In Hindi :

यह पपीता शेक बहुत ही कम सामग्री में बन कर तैयार हो जाता है | पपीता शेक के 1 गिलास में 98 कैलोरी पाई जाती है | जिसमे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट क्रमशः 49, 12, 37 कैलोरी होती है | हर रोज पपीता का सेवन कैंसर तक की बिमारियों को दूर रखने में सहायक होता है |

इस पपीता शेक को 1 दिन में दो बार सेवन कर सकते हैं | नाश्ते से पहले और रात्रि भोजन के बाद आसानी से 30-30 ml पपीता शेक का सेवन किया जा सकता है | यह 30 ml की मात्रा बड़े व्यस्क व्यक्तियों के लिए है | बच्चों के लिए इसकी मात्रा 10-10 ml हो सकती है |

मज़ेदार स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी है | इसे बनाने के लिए पपीता, चीनी, दूध, कुछ पसंद की ड्राईफ्रूट आदि का प्रयोग कर के स्वादिष्ट और हेल्दी पपीता का शेक बना सकते हैं |

तो चलिए स्वादिष्ट पपीता शेक बनाना शुरू करते हैं |

स्वादिष्ट पपीता शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients needed to make papaya shake:

  • पपीता (Papaya) – 500ग्राम
  • दूध (Milk) – 2 गिलास
  • चीनी (Sugar) – 1 कप
  • काजू (Cashew) – 4
  • बादाम (Almonds) – 4
  • पिस्ता (Pistachios) – 4
  • बर्फ के टुकड़े (Ice cubes) – 7-8

पपीता शेक बनाने का आसान तरीका How to make Papaya Shake :

  • यह पपीता शेक बनाने के लिए हम सबसे पहले फ्रेश पपीता लेंगे |
  • पपीता के ऊपर के छिलके को अच्छी तरह छील लेंगे |
  • इसके बाद पपीता को धो लेंगे |
  • अब पपीते को चाकू की मदद से काट लेंगे और उसके बीच के बीज को निकाल कर साफ़ कर लेंगे |
  • इसके बाद पपीते को छोटे छोटे टुकड़ों को काट लेंगे |
  • अब एक मिक्सर जार में पपीते के इन टुकड़ों को डाल देंगे |
  • फिर अब 1 कप चीनी और 1 गिलास दूध डालकर मिक्सर ग्राइंडर को चला लेंगे |
  • और पपीते का गाढ़ा पल्प तैयार कर लेंगे |
  • फिर यदि स्मूथ पल्प तैयार नही हो पाया हो तो उसमे बर्फ के टुकड़े और बचा दूध मिला कर मिक्सर ग्राइंडर चला कर तैयार कर लेंगे |
  • इस तरह से पपीता का शेक बन कर तैयार हो जायेगा |

पपीता शेक सर्व करने का तरीका How to serve papaya shake :

  • जब पपीता शेक बन कर तैयार हो जाये तो शेक को एक कांच के गिलास में डालें |
  • ऊपर से कटे हुए ड्राईफ्रूट डालें  और सर्व करें |
सुझाव Suggestion:
  • ध्यान रखें कि शेक बनाते समय पानी का उपयोग ना करें |
  • ड्राईफ्रूट को बारीक़ काट कर डालकर सर्व करें |
  • दूध को पहले से ही गरम कर के ठंडा कर लें |
  • पपीता काट कर या पपीता का शेक तैयार कर इसको 24 घंटे से ज्यादा देर तक स्टोर कर के नहीं रखना चाहिए |
  • हमेशा यहीं कोशिश करें की पपीता ताजा हो |

सेहत के लिए पपीता शेक के फायदे Health benefits of papaya shake :

  • पपीता का शेक कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है |
  • इस पपीता शेक में सभी तरह के विटामिन, पोटैशियम, मग्निशियम पाए जाते हैं जो डायबिटीज जैसी बिमारियों में भी राहत देता है |
  • पपीते में मौजूद विटामिन A, विटामिन C हमारे शरीर से विषैले और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है |
  • यह हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है | और होने वाले इन्फेक्शन को दूर रखता है| जिससे हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते |
  • पपीता शेक के सेवन से गैस, कब्ज, एसिडिटी की परेशानी दूर हो जाती है |
  • यह पपीता पाचनतंत्र को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है |
निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह पपीता शेक की आसान रेसिपी आर्टिकल शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “पपीता शेक बनाने का बहुत आसान तरीका, Papaya Shake Recipe In Hindi” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

Related Post :

Leave a Comment