चॉकलेट केला मिल्क शेक कैसे बनाएं Banana chocolate milk shake

Chocolate Banana Shake : जब बात आती है कुछ ठंडा और हेल्दी ड्रिंक पीने की तो ऐसे में शेक का काम तुरंत आता है | गर्मियों के मौसम में बच्चो का पसंदीदा होता है शेक और स्मूदी | आज हम बनाने जा रहे हैं चॉकलेट बनाना शेक | यह बहुत टेस्टी और हेल्दी है | आपने बनाना शेक पिया होगा लेकिन आज हम थोडा अलग और स्वादिष्ट चॉकलेट के साथ चॉकलेट बनाना मिल्क शेक बनायेंगे | चॉकलेट तो बच्चों से ले कर बड़ो तक लगभग हर कोई को पसंद होता है |

चॉकलेट केला मिल्क शेक कैसे बनाएं Banana chocolate milk shake

Banana chocolate shake : चॉकलेट बनाना मिल्कशेक पीने से शरीर में कई तरह के फायदे मिलते हैं | इस शेक में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और ऊर्जा मिलती है | इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती है | जो लोग हार्ड एक्सरसाइज करते हैं या जिम में वर्कआउट करते हैं उनके लिए भी यह चॉकलेट बनाना मिल्क शेक फायदेमंद है | यह चॉकलेट बनाना शेक एक हेल्दी एनर्जी ड्रिंक जैसा एक हेल्दी विकल्प है |

इस चॉकलेट बनाना शेक को घर पर भी आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं | इसको बनाने में बहुत ही कम सामग्री की आवश्यकता होती है | यदि गरमी के मौसम कोई गेस्ट आ जाये तो उनके लिए यह टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट बनाना मिल्क शेक तैयार कर सर्व कर सकते हैं |

आइये इस आर्टिकल के माध्यम से जानें कि केला चॉकलेट मिल्क शेक आसानी से कैसे |

चॉकलेट बनाना मिल्क शेक कैसे बनाते हैं How to make Chocolate Banana Milkshake:

इस चॉकलेट बनाना मिल्क शेक बनाने के लिए हमे डार्क चॉकलेट, दूध, कोको पाउडर, केला, आइसक्रीम और कुछ ड्राईफ्रूट की आवश्यकता होती है | छोटी छोटी भूख को भी यह चॉकलेट बनाना मिल्क शेक बहुत ही आसानी से मिटा सकता है | इसमें केला का इस्तेमाल किया जाता है |

केला अपने आप में एक सुपर फ़ूड है |  केला में लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं | केला ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखने का काम करता है | यह पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है | दूध से शरीर को उच्च मात्रा में कैल्शियम भी मिलता है | इस चॉकलेट बनाना मिल्क शेक मूड फ्रेश करने के साथ साथ ऊर्जा देता है |

तो चलिए हेल्दी और टेस्टी चॉकलेट बनाना मिल्क शेक बनाना शुरू करते है |

बनाना चॉकलेट मिल्क शेक के लिए आवश्यक सामग्री Necessary ingredients :

  • केला (Banana) – 2
  • डार्क चॉकलेट / चॉकलेट सिरप (Dark chocolate / chocolate syrup) – 2 tsp
  • दूध (Milk) – 1 cup
  • चीनी (Sugar) – 2 tsp
  • कोको पाउडर (Cocoa powder ) – 2 tsp
  • आइसक्रीम (Ice cream) – 2 स्कूप
  • ड्राईफ्रूट (Dryfruits) – आधा कप

केला चॉकलेट मिल्कशेक बनाने की विधि Banana Chocolate Milkshake Recipe :

  • यह शेक बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबल कर ठंडा कर क रख लेंगे |
  • फिर इसमें केले को छील कर छोटे छोटे टुकड़े कर लेंगे |
  • अब एक मिक्सर जार लेंगे और और केले को ब्लेंड कर स्मूथ गाढ़ा पेस्ट जैसा बना लेंगे |
  • डार्क चॉकलेट को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ कर पिघला लेंगे |
  • जब यह चॉकलेट पिघल कर पतली लिक्विड जैसा हो जाये तो इसके अलग रख देंगे |
  • अब केले और पिघले हुए चॉकलेट को मिला लेंगे |
  • इसमें अपने पसंद और जरूरत के अनुसार चीनी डालेंगे |
  • कुछ कटे हुए ड्राईफ्रूट (काजू बादाम) डालेंगे | और कोको पाउडर डालेंगे |
  • ऊपर से ठंडा किया हुआ दूध कुछ बर्फ के क्यूब भी डालेंगे |
  • अब सभी सामग्री को एक साथ ब्लेंड कर लेंगे |
  • जब यह झागदार हो जाये तो मिक्सर बंद कर देंगे |
  • इस तरह यह चॉकलेट बनाना मिल्क शेक बन कर तैयार हो गया |

चॉकलेट बनाना शेक सर्व करने का तरीका How to serve Chocolate Banana Shake:

  • एक कांच के गिलास में चॉकलेट सिरप को गिलास के अन्दर साइड चारो तरफ फैला कर डालेंगे |
  • फिर तैयार किया हुआ चॉकलेट बनाना मिल्क शेक को गिलास में डालेंगे |
  • ऊपर से अपनी पसंदीदा आइसक्रीम डालेंगे |
  • ऊपर से कटे हुए ड्राईफ्रूट और टुकड़े किये हुए चॉकलेट से गार्निश कर के सर्व करेंगे |

सुझाव:

  • यह चॉकलेट बनाना  मिल्क शेक बनाने के लिए चॉकलेट चिप्स के जगह चॉकलेट सिरप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है |
  • यह शेक बना कर आप फ्रीज़ में कुछ देर के लिए रख सकते हैं | चिल्ड शेक और भी स्वादिष्ट लगती है |

चॉकलेट बनाना मिल्कशेक के फायदे :

  • यह चॉकलेट केला मिल्क शेक पोषक तत्वों से भर पूर है |
  • ये त्वचा को मोइस्चराइज कर के हेल्दी और स्मूथ बनाता है |
  • यह रुखी बेजान त्वचा को टाइट और जवां बनाता है |
  • साथ ही साथ कोलेजन को बढाता भी है |
  • यह शेक पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है |
  • केला में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर के ह्रदय को भी स्वस्थ बनाता है |
  • इस शेक में कैल्शियम, प्रोटीन भी होता है जो हड्डियों के स्वास्थ को भी अच्छा बनाये रखता है |
निष्कर्ष :

हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पोस्ट जरुर अच्छा लगा होगा | आप इस ब्लॉग पोस्ट की जानकारी का पूरा लाभ लीजिये | और यह रेसिपी पोस्ट शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “चॉकलेट केला मिल्क शेक कैसे बनाएं Banana chocolate shake” के बारे में था | आप अपने सुझाव, प्रश्न या विचार कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और इसी प्रकार हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें | धन्यवाद |

Related Articles :

 

Leave a Comment