तवा नान | बटर नान कैसे बनाएं Naan recipe in Hindi

Naan Recipe in Hindi: नान हमारे बीच काफी मशहूर है | यह हमारे देश में रेस्टुरेंट में बड़े चाव से खाए जाने वाली एक प्रकार की चपाती है | नान या बटर नान काफी लोकप्रिय डिश में से एक है | यह हमारे देश में रेस्टुरेंट में बड़े चाव से खाए जाने वाली एक प्रकार की चपाती है |

रेस्टुरेंट या होटल में खाने के शौकीन लोगों के बीच नान काफी पसंद की जाती है | होटल में खाना खाने के दौरान पनीर की सब्जी, तंदूरी नान, तंदूरी रोटी की काफी डिमांड रहती है | इससे पेट और मन दोनों ही बढ़िया से भर जाता है |

घर पर आसानी से बटर नान बनाएं Naan recipe in Hindi - Butter Naan Recipe
घर पर आसानी से बटर नान बनाएं Naan recipe in Hindi – Butter Naan Recipe

Butter Naan Recipe in Hindi: आमतौर पर नान बनाने के लिए तंदूर की आवश्यकता होती है तंदूरी नान रोटी लोहे या मिट्टी के तंदूर में बनती है और खाने में टेस्टी लगती है। लेकिन अब आप इसे अपने घर में भी आसानी से बना सकते हैं |

आपके घर पर कोई मेहमान आने वाले हो और आप कुछ स्पेशल डिश बनाना चाहते हो तो आप इस नान रेसिपी को जरूर बना सकते हैं ।

आप इसे आसानी से बना सकते हो और इस नान को बनाने के लिए बहुत कम सामान की आवश्यकता होगी क्योंकि इसे तवे पर ही बनाना होता है। आप घर पर भी होटल की नान का स्वाद ले सकते हैं |

तो आइये इस लेख नान बनाने की रेसिपी| तवा नान| घर पर आसानी से बटर नान बनाएं Naan recipe in Hindi के माध्यम से जानते और समझते हैं कि घर पर रेस्टुरेंट और होटल स्टाइल में नान कैसे बनाएं |

नान बनाने की रेसिपी| तवा नान| घर परआसानी से बटर नान बनाएं Naan recipe in Hindi

वैसे तो नान को बनाने में सिर्फ मैदा इस्तेमाल कर तंदूर ओवन या तवे पर बनाई जाती है। लेकिन आज हम नान मैदा से या आधा मैदा और आधा आटा मिला नान बनायेंगे |

यह मुख्य रूप से लंच या डिनर में उत्तरी भारत में दाल मखानी या पनीर की सब्जी या ग्रेवी के साथ परोसी जाती है।

चलिए बनाते हैं घर पर नान की रेसिपी बनाना शुरू करते हैं |

नान बनाने की आवश्यक सामग्री Ingredients for making naan:

बटर नान या नान की डो बनाने की आवश्यक सामग्री निम्नलिखित हैं |

मैदा (Maida) – 2 कप

आटा (Wheat flour) – 1 कप (ऑप्शनल)

बेकिंग पाउडर (Baking powder) – ¼ tsp

घी या तेल (Ghee or oil) – 3 tsp

बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) (Baking soda)  – ¼ tsp

ताजा गाढ़ा दही (Fresh curd) – 1 कप

चीनी (Sugar) – 2 tsp

नमक (salt) – जरूरत अनुसार

गुनगुना पानी (Lukewarm water) – जरूरत अनुसार (गुथने के लिए)

बटर (Butter) – 2 tsp

लहसुन (Garlic) – 5-6 कलियाँ (बारीक़ कटी हुई)

धनिया पत्ता (Coriander leaves) – ½ कप (बारीक़ कटी हुई)

नान की रेसिपी बनाने की विधि Naan Recipe Method:

हमे सबसे पहले नान बनाने के लिए मैदे के आंटे को नरम गुथना होता है | और फिर बेल कर पकाना होता है |

तो चलिए देखते हैं नान रेसिपी बनाने की विधि |

नान की रेसिपी के लिए नरम डो बनाने की विधि How To Make Soft Dough For Naan Recipe:

  • नरम नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप मैदा और 1 कप आटा डालेंगे | अब अब दोनों आटा और मैदा को मिला लेंगे |
  • अब इस मैदा आटा में हम चीनी, बेकिंग पाउडर, मीठा सोडा और नमक डालकर मैदे को अच्छे से मिक्स कर एकसार देंगे।
  • सभी चीजों को मिक्स करने के बाद हम इसमें दही डाल देंगे और इसको भी अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे |
  • फिर आटे को गूंथना शुरू कर देंगे। जब मैदा दही में मिक्स हो जाएगा
  • तब हम इसमें थोङा-थोङा करके गर्म गुनगुना पानी डालेंगे और आटे को गूंथ लेंगे।
  • हम यहाँ पर गुनगुना पानी लेंगे | इस गुनगुने पानी से आटा गुथने पर आटा नरम बनता है।
  • नान बनाने के लिए जितना हो सके नरम डो तैयार करे क्योकि इस नान को बनाने के लिए नरम आटे की जरूरत होती है |
  • इसलिए हम इसमें 3 चम्मच घी डालकर इसे फिर से अच्छे से गूंथ लेंगे। और नरम डो बना लेंगे |
  • अब नान बनाने के लिए हथेली में थोड़ा सा तेल लगाएं और इस आटे को मसल-मसल कर अच्‍छी तरह से गूंथ कर डो चिकना कर ले।
  • इसके बाद इस गुथे हुए आटे को सेट होने के लिए ढक कर किसी गरम जगह पर 3 घंटे के लिए रख दें।
  • इन 3 घंटों में गुथा हुआ आटा फूल जाएगा और नान बनाने के लिए अच्छी तरह से तैयार हो जाएगा।
  • सर्दियों के दिनों में अगर आप नान बनाना चाहते है तो नान के डो को गुथ कर कम से कम 4 घंटे जरूर रखें।

नान के लिए लोई कैसे बनाये:

  • जब यह नान का आटा तैयार हो जाये तो एक बार उसे और हल्‍के हाथ से थोड़ा  गूंथ लें। फिर उस सब आटा का लोई बना लें।
  • फिर उन सब लोई के बाहर सूखे आटे में लपेट लें और कपड़े से अच्छी तरह ढक कर रख दें।
  • इस नान रेसिपी में हम मीडियम साइज के नान बनाएंगे। इसलिए हम आटे की छोटी छोटी लोईयां या बॉल्स बना लेंगे।
  • अगर आप थोड़े मोटे नान पसंद करते हैं तो आप बड़ी लोईयां बना सकते हैं।
  • और अगर पतला नान पसंद करते हैं तो मीडियम साइज़ की लोईयाँ बनायेंगे |
  • हम लोईयों के ऊपर थोडा तेल डाल देंगे और सभी लोईयों को मिक्स करके चिकना कर देंगे।
  • अब हम एक बड़ी प्लेट लेंगे और प्लेट के चारों तरफ थोडा सूखा मैदा आटा लगा देंगे।
  • हम सभी लोईयों को गोल या अंडाकार करके प्लेट के ऊपर रखते जायेंगे।
  • सभी लोईयों को प्लेट के ऊपर रखने के बाद हम इसके ऊपर गीला कपड़ा लगाकर इसे 2 घंटे के लिए आराम करने के लिए छोड़ देंगे जिससे आटा नरम हो जाए।

नान को बेल कर सेंकने की विधि Method of rolling and baking naan:

  • 2 घंटे बाद यह नान का आटा पूरे अच्छी तरह से नरम हो जाएगा और इन सभी लोईयों के ऊपर छोटे-छोटे बूलबूले भी दिखाई देने लगेंगे।
  • नान को बनाना शुरू करने से पहले हम तवा को गैस पर अच्छी तरह गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • फिर अब एक लोई को उठाइए | उस पर हल्के से सूखा आटा लगाएं और फिर नान की तरह बेल लें |
  • इसे हल्का मोटा रखते हुए ओवल शेप दें | उससे चारों तरफ थोड़ा से बटर लगाकर हम उसे बेल लेंगे।
  • आप चाहे तो आप इस पर मैदा भी लगा सकते है। नान को हमें ज्यादा पतला भी नहीं बेलना है |
  • अधिक पतला बेलने पर नान को तवे पर रखते समय वो फट सकताहै। इसलिए हमें उसे थोडा मोटा ही रखना है।
  • इसके बाद नान के एक तरफ चारों तरफ से पानी लगा देंगे और उस गरम तवे के ऊपर नान को रख देंगे।
  • नान के जिस साइड में हमने पानी लगाया है उसी साइड को तवे पर रखेंगे और सूखी साइड ऊपर की तरफ रखेंगे।
  • 10-15 सेकंड बाद हम तवे को पलट देंगे यानी तवे को पकड कर उल्टा कर देंगे और गैस की आंच के थोडा ऊपर से नान को पका लेंगे।
  • अब नान को तवे को हम चारों तरफ घुमाते रहेंगे ताकि नान के सारे किनारे पक जाए।
  • जब नान के ऊपर भूरे सुनहरे ब्राउन रंग के बुलबुले दिखने लगेगें तब हमारा नान अच्छे से पक जाएगा।
  • इसी प्रोसेस से हम सभी नान को बना कर तैयार कर लेंगे।
  • प्रत्येक नान को अच्छे से पकाने में लगभग 1 मिनट का समय लगता है।
How to serve naan नान को सर्व कैसे करें:

नान को सर्व करने से पहले इस पर लहसुन और धनिया मिला हुआ बटर को ब्रश की सहायता से लगाएं।

और गरमा गर्म बटर नान को आपकी पसंदीदा सब्जी, आचार, चटनी या दाल मखनी के साथ परोसें।

ऊपर बताये गये प्रोसेस से नान बनाने पर सभी नान बहुत ही मुलायम और नरम बन कर तैयार होती है |

और दाल मखनी के साथ, पनीर बटर मसाला के साथ तो बहुत ही अच्छा लगता है। तो आप इसे रेसिपी को घर पर ट्राई करें।

घर पर आसानी से बटर नान बनाएं Naan recipe in Hindi
घर पर आसानी से बटर नान बनाएं Naan recipe in Hindi

सुझावSuggestion:

  • नरम नान बनाने के लिए आटे को 2-3 घंटे रखना पड़ेगा।
  • अगर आप ऐसा नहीं करते है तो नान के अंदर जालीदार सी नहीं बनती है।
  • नान बनाने के लिए आप नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें क्योंकि नॉन स्टिक तवे पर नान चिपकता नहीं है।
  • अगर नान तवे पे चिपकेगा नहीं तो तवा नान बनाना मुश्किल हो जायेगा |
  • इसलिए इसे बनाने के लिए आयरन का तवा इस्तेमाल करें |
  • गेहूँ के आटे से भी नान बना सकते हो वो भी ऐसे ही बनते है। लेकिन उसका टेस्ट थोडाअलग होता है। वैसे तो बेस्ट टेस्ट तो मैदे से ही आता है।
निष्कर्षConclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “नान बनाने की रेसिपी| तवा नान| घर पर आसानी से बटर नान बनाएं Naan recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

 

Related Post:

 

Leave a Comment