पालक का सूप कैसे बनाएं| पालक सूप बनाने की विधि – Palak Soup

Palak soup recipe in Hindi (पालक का सूप): पालक खाना स्वास्थ के लिए लाभदायक है | साथ ही पालक का सूप भी उतना ही लाभदायक है | पालक में कई सारे पोषक तत्व होते हैं | जो हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं | इसमें आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में भी मदद करता है | सर्दियों के मौसम में पालक भी पुरे मार्केट में छाई रहती है | पालक का सेवन भरपूर मात्रा में करें | आप चाहें तो इसकी सूप भी बना सकते हैं |

ये बच्चो के लिए भी फायदेमंद है | और उनकी सेहत को बढाता है | कई बच्चे हरी सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं | उन्हें हरी साग सब्जियों में पालक बहुत ही हेल्दी होता है | तो आप बच्चों को पालक सूप बना कर दे सकते हैं | यह सूप पौष्टिक के साथ साथ स्वादिष्ट होती है |

Palak soup recipe in Hindi पालक का सूप कैसे बनाएं
Palak soup recipe in Hindi पालक का सूप

यह स्वादिष्ट और पौष्टिक सूप बहुत आसानी से बन भी जाती है | घर पर पालक सूप बनाना भी बहुत आसान है | इसके लिए बहुत ही कम सामग्रियों की आवश्यकता होती है | इसको बनाने के लिए सभी सामग्री घर पर उपलब्ध हो जाती है | और इसको बनाने का तरीका भी बहुत आसान है | यह झटपट बन कर तैयार भी हो जाती है |

आइये जानते है यह हेल्दी पालक सूप कैसे बनाएं | Palak soup recipe in Hindi | पालक का सूप रेसिपी | पालक सूप कैसे बनाएं | पालक सूप बनाने की विधि |

पालक का सूप रेसिपी | पालक सूप कैसे बनाएं | पालक सूप बनाने की विधि Spinach Soup Recipe | How to make Spinach Soup | Palak Soup Recipe in Hindi :

पालक का सूप कैसे बनाएं
पालक का सूप कैसे बनाएं Palak soup recipe

सूप पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है | सूप कई प्रकार के होते हैं | कई प्रकार की सब्जियों के सूप बनाये जाते हैं | आज हम पालक का सूप बनायेंगे | जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है |

आप सभी जानते है पालक कितना गुणकारी होता है | पालक की बहुत साडी रेसिपी भी बनाई जाती है | लेकिन आज हम पालक सूप बनायेंगे | सर्दियों के मौसम में गरम गरम सूप पीना बहुत ही आनंदायक होता है |

तो चलिए जानते हैं पालक का सूप बनाने की रेसिपी क्या है |

आवश्यक सामग्री Ingredients:

  • पालक (Spinach) – 250 ग्राम
  • टमाटर (Tomato) – 2 (मीडियम साइज़)
  • अदरक (Ginger) -1/2 इंच टुकड़ा
  • सादा नमक (Plain salt) – 1/2 tsp
  • काला नमक (Black salt) – 1/4 tsp
  • काली मिर्च (Black pepper) – 1/4 tsp
  • बेसन (Gram flour ) – 1 tsp (ऑप्शनल)
  • बटर (Butter) -1-2 tsp
  • क्रीम (Cream) – 2 tsp
  • हरा धनियां (Green coriander) – 1 गार्निश के लिए

पालक सूप बनाने की विधि Method to make Spinach Soup:

1) पालक का सूप बनाने के लिए सबसे पहले पालक की सभी पत्तों को अच्छी तरह धो कर काट लेंगे |

2) इसके बाद टमाटर को भी धो कर काट लेंगे |

3) अदरक को भी उसका ऊपरी छिलका निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |

4) अब एक पैन लेंगे | उसमे 1 गिलास पानी डाल कर गरम करेंगे |

5) जब पानी गर्म हो जाये तो उसमे कटा हुआ पालक, टमाटर, अदरक डालेंगे और उबलने देंगें |

6) इन्हें ढक कर कुछ देर के लिए उबलने देंगे |

7) जब यह पालक, टमाटर उबल कर नरम हो जाये तो इन्हें आंच पर से हटा देंगे |

8) थोड़ा ठंडा होने देंगे | जब यह ठंडा हो जाये तब इनको मिक्सर जार में डाल कर पीस लेंगे |

9) अब थोड़ा पानी डालकर इनको छान कर अलग कर लेंगे |

10) अब एक बर्तन गैस पर रखेंगे | इसमें बटर या घी डालेंगे |

11) अब इसमें जीरा, काली मिर्च, काला नमक, 1 tsp बेसन डाल कर धीमी आंच पर भुन लेंगे |

12) अब इसमें पीसी और छानी हुई पालक डालेंगे |

13) सबको अच्छी तरह मिक्स कर के थोड़ा देर पका लेंगे |

14 )एक उबाल आने पर आंच से उतार लेंगे |

15 )यह पालक सूप बन कर तैयार हो गया है |

16) अब गरम गरम सर्व करें | सर्व करने से पहले इसमें ऊपर से क्रीम डालें |

पालक का सूप spinach soup
spinach soup पालक का सूप

पालक सूप पीने के फायदे Benefits of drinking spinach soup:

वैसे पालक का सूप बहुत फायदेमंद है | ये फायदे निम्नलिखित हैं |

  • पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है | इसे नियमित रूप से पीने से आयरन की कमी दूर होती है |
  • इसमें विटामिन C, विटामिन A और विटामिन E पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं |
  • पालक में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसका सूप पीने से कमजोरी थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा  मिलता है |
  • यह पेट की समस्याओ को दूर करने में भी मदद करता है |
  • अगर आप वजन कम करना चाहते है तो पालक सूप को रात के समय दलिया के साथ लें |
  • पालक में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे कई मिनरल होते हैं जो शरीर को हेल्दी फिट बनाने में मदद करते हैं |
  • सर्दियों के मौसम में सूप पीना शरीर में पानी की कमी को दूर करता है |
  • पालक में एंटीओक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं यह फ्री रेडिकल से बचाव करता है |
  • इस सूप में मजूद पोटैशियम ह्रदय को भी स्वस्थ बनाये रखने में भी मदद करता है |
Spinach Soup पालक का सूप Palak Soup
Palak Soup

सुझाव Suggestion / Tips :

  • अगर आपको क्रीम नही पसंद हो तो ना डालें |
  • आप अपनी मर्जी के अनुसार धनिया पत्ता से गार्निश करें अथवा ना पसंद हो तो ना करें |
  • गरम सूप को अधिक देर तक ढक कर ना रखें | ऐसा करने सूप का स्वाद बिगड़ सकता है |
  • इसलिए गरम सूप को ढक कर बिलकुल नहीं रखें |
  • आप अपने स्वाद और पसंद के अनुसार इन चीजों को कम या ज्यादा कर सकते हैं |
  • अगर आपको सूप के स्वाद में कुछ कमी लग रही हो तो इसमें हल्का स विनेगर मिला दें |
  • यह विनेगर हमेशा सूप के पक जाने बाद ही डालें |
  • सर्दियों में गरम गर्म सूप पियें |

निष्कर्ष Conclusion:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “पालक का सूप रेसिपी | पालक सूप कैसे बनाएं | पालक सूप बनाने की विधि spinach soup recipe | How to make Spinach Soup | Palak Soup Recipe in Hindi के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post:

 

 

Leave a Comment