आसानी से पाव भाजी बनाने का तरीका – Pav Bhaji Recipe

Pav Bhaaji Recipe in Hindi पाव भाजी :

पाव भाजी हम सब को बहुत ही पसंद आती है | यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है | यह पाव भाजी कई जगह की बहुत ही फेमस रेसिपी है | इसे बनाने के लिए बहुत तरह की सब्जी उपयोग में लायी जाती है | इस प्रकार पाव भाजी की भाजी यानि सब्जी के स्वाद में इजाफा हो जाता है | पाव भाजी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए पाव या बन को बटर लगा के सेक लेते हैं |

आसानी से पाव भाजी कैसे बनाएं - Pav Bhaji Recipe in Hindi

इस लेख में बताये गये रेसिपी विधि एवं टिप्स को फॉलो कर के आप आसानी से स्वादिष्ट पाव भाजी केवल 40 मिनट में  बना कर तैयार कर सकते हैं |

Pav Bhaji Recipe in Hindi पाव भाजी कैसे बनाई जाती है ?:

ये पाव भाजी मसाला एक अलग ही तरह का सुगंध और स्वाद देता है जबकि विविध तरह की सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद है |

घर की किसी भी छोटी-छोटी फंक्शन में बनाने खिलने और परोसने के लिए यह एक बहुत ही विकल्प है क्योकि इसे पहले से बना कर तैयार किया जा सकता है |

यह लगभग सभी लोगों का पसंदीदा होता है | और इसे बनाने में भी कम समय लगता है |

मेहमानों के साथ परिवार के सभी सदस्यों के साथ इस स्वादिष्ट पाव भाजी का आनंद लें. |

पाव भाजी को बनाने के लिए की गयी तैयारी में लगभग 15 मिनट का समय लगता है और बनाने में लगभग 25  मिनट लगता है |

स्वादिष्ट पाव-भाजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients Required to Make Delicious Pav Bhaji :

  • कटे हुए आलू (Chopped potatoes) – 2
  • हरी मटर (Green peas) – ½ कप
  • फूल गोभी कटे हुए (Chopped cauliflower) – ¾ कप या ¼ भाग
  • गाजर (Carrot) – 1
  • प्याज (Onion) – ¼
  • अदरक लहसुन पेस्ट (Ginger garlic paste) – 1 tsp
  • टमाटर (Tomato) – 2
  • शिमला मिर्च (Capsicum) – 1
  • लाल-मिर्च पाउडर (Red chilli powder) – 1 ½ tsp
  • हल्दी पाउडर (Turmeric powder) – ½ tsp
  • धनिया पाउडर (Coriander powder) – ½ tsp
  • जीरा पाउडर (Cumin powder) – 1/2  tsp
  • पाव भाजी मसाला (Pav bhaji masala) – 1 1/2 tsp
  • नमक (Salt) – स्वाद के अनुसार
  • तेल (Oil) – आवशयकता अनुसार
  • बटर (Butter) – 2 क्यूब
  • निम्बू रस (Lemon juice) – 2 tsp
  • हरा धनिया पत्ता – 1 कप
  • पाव बन (Pav Bun) – 8

स्वादिष्ट पाव-भाजी बनाने की विधि How to make Pav-Bhaji :

  • सभी सब्जियों को धो कर साफ़ कर सभी सब्जिओं को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |
  • इन सभी सब्जियों को कुकर में डालकर ½ कप पानी और स्वाद अनुसार नमक डालकर उबाल लेंगे |
  • सभी सब्जियों को कुकर में 2 सिटी आने तक उबाल लेंगे |
  • फिर आंच से हटा कर 5 से 7 मिनट बाद कुकर खोल लेंगे |
  • अब उबली हुई सब्जिओं को कलछी की मदद से अच्छी तरह मैश लेंगे |
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल और बटर डालकर गरम होने देंगे |
  • फिर इसमें कटे हुए प्याज डालेंगे और लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर चलाते हुए सुनहरा भूरा भुन लेंगे |
  • अब इसमें बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर और नमक डालेंगे |
  • इन को चलाते हुए शिमला मिर्च और टमाटर को नरम मुलायम होने तक भुन लेंगे |
  • अब इसमें लाल-मिर्च-पाउडर, हल्दी-पाउडर, धनिया-पाउडर, जीरा-पाउडर और पाव-भाजी-मसाला-पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें |
  • जब सारे मसाले अच्छे से मिक्स होकर भुन जाएं तो इसमें 1 गिलास पानी डाल दीजिए.
  • और 3 से 4 मिनट तक पकने देंगे |
  • इन मसाले में उबली हुई सभी सब्जियां और 1 चम्मच निम्बू रस डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे |
  • मसाला और सब्जियों को 5 से 6 मिनट तक पकने देंगे |
  • ऊपर से हरा धनिया पत्ते को बारीक़ काट कर डालेंगे |
  • इस तरह भाजी बन कर तैयार है |

पाव सेंकने का तरीका How to Bake Pav :

  • इन पाव बन को चाकू की सहायता से बीच से काटेंगे और किनारे जुड़े रहने देंगे |
  • अब एक तवे को मीडियम फ्लेम पर गरम होने के लिए रख देंगे |
  • जब तवा गरम हो जाये तो बटर 1 tsp डालेंगे |
  • और कटे हुए पाव को तवे पर सेंकने के लिए रख देंगे |
  • पाव (Pav) को सावधानी से पलट-पलट कर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें |
  • सेंके हुए सभी पाव को एक प्लेट में निकाल कर रखते जायेंगे |
  • इस तरह पाव भाजी का पाव बन कर तैयार हो गया |

आसानी से पाव भाजी कैसे बनाएं - Pav Bhaji Recipe in Hindi

पाव भाजी को परोसने का तरीका :

  • यह पाव भाजी को सर्व करने के लिए एक प्लेट में सेके हुए पाव और सब्जी यानि भाजी को एक बाउल में रखेंगे |
  • भाजी के ऊपर हरा धनिया पत्ता डालकर गार्निश करेंगे |
  • फिर प्याज और टमाटर को काट लें और उनके साथ इस स्वादिष्ट पाव भाजी को परोसें |
  • साथ ही साथ निम्बू को छोटे टुकड़े भी परोस सकते हैं |
सुझाव / टिप्स :
  • स्वाद में बदलाव के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार बैंगन, ब्रोकाली, फ्रेंच बीन्स, मकई आदि सब्जियों को भी डाल सकते हैं |
  • आपको जिस प्रकार की सब्जी पसंद है उसके अनुसार आप उबली हुई सब्जियों को अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा मैश कर सकते हैं.
  • भाजी यानि सब्जी का डार्क लाल रंग देने के लिए सब्जियों को उबालने के साथ उसमे चुकंदर का एक छोटा टुकड़ा डालकर उसे पका लें |
  • इसके अलावा आप नियमित लाल मिर्च पाउडर की जगह कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
  • चीज़ पावभाजी बनाने के लिए आप भाजी को मोजेरेला चीज़ से गार्निश भी कर सकते हैं |
  • भाजी का बढ़िया स्वाद बटर पर निर्भर करता है इसलिए कोशिश करें कि भाजी में बटर की मात्रा कम ना होए |
निष्कर्ष :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जरुर शेयर करे | यह पोस्ट “आसानी से पाव भाजी कैसे बनाएं – Pav Bhaji Recipe in Hindi” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

Related Post :

 

Leave a Comment